NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 9

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 9 – Vishveshrai (विश्वेश्वरैया)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 9 – Vishveshrai (विश्वेश्वरैया)
Author R. K. Moorti (आर. के. मूर्ति)

पाठ से

1. अपने घर के बरामदे में खड़े होकर छः वर्षीय विश्वेश्वरैया ने क्या देखा?

उत्तर:- अपने घर के बरामदे में खड़े होकर छः वर्षीय विश्वेश्वरैया हवा और सूर्य का शक्ति प्रदर्शन देख रहा था। उसने देखा कि गली में पंक्तियों में खड़े पेड़ बारिश के पानी से धुल गए थे और साफ व सुंदर दिखाई दे रहे थे। पत्तियों और टहनियों से पानी की बूंदे टप-टप गिर रही थी। थोड़ी ही दूर पर हरे-भरे धान के खेत लहलहा रहे थे। नाली का पानी उमड़-घुमड़ कर रहा था और उसने एक जल-प्रपात का रूप धारण कर लिया था। इन सबसे विश्वेश्वरैया ने प्रकृति की असीम शक्ति महसूस की। थोड़ी दूर पर मूसलाधार वर्षा में खड़ी एक ग़रीब, कमजोर और भूखी औरत हाथ में ताड़पत्र की छतरी लिए दिखाई दे रही थी। यह सब देखकर विश्वेश्वरैया के मन में प्रकृति और गरीबी को लेकर जिज्ञासा उत्पन्न हुई

2. तुम्हें विश्वेश्वरैया की कौन सी बात सबसे अच्छी लगी? क्यों?

उत्तर:- विश्वेश्वर्या के मन की जिज्ञासा और गरीबों के प्रति उनके मन का दया भाव हमें सबसे अधिक प्रभावशाली लगा। उनका चीजों को देखने का नज़रिया आम लोगों से बिल्कुल अलग था। वे अपने आसपास हो रही चीजों को लेकर बहुत ही गहराई से सोचते थे और उन्होंने अपने मन की शंकाओं को दूर करने के लिए बहुत मेहनत की थी। वे एक मेहनती दयालु और परोपकारी व्यक्तित्व के धनी थे।

3. विश्वेश्वरैया के मन में कौन-कौन से सवाल उठते थे?

उत्तर:- विशेषण के मन में प्रकृति और गरीबी को लेकर सवाल उठते। उन्होंने ने हवा और सूर्य की शक्ति को महसूस किया था और वह प्रकृति की इन असीम शक्तियों के बारे में जानना चाहते थे। विश्वेश्वर्या को गरीब लोगों का दुख बेहद परेशान करता था और वे गरीबी का कारण जानना चाहते थे ताकि उसे मिटाया जा सके।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 9 – सवाल

विश्वेश्वरैया अपने मन में उठे सवालों का जवाब अपने अध्यापकों और बड़ों से जानने की कोशिश करते थे? क्या तुम अध्यापकों से पाठ्यपुस्तकों के सवालों के अतिरिक्त भी कुछ सवाल पूछते हो? कुछ सवालों को लिखो जो तुमने अपने अध्यापकों से पूछे हों।

उत्तर:-

पाठ्यपुस्तकों के सवालों के अतिरिक्त निम्नलिखित कुछ सवाल हैं जो हमारे मन में उठते हैं-

  • दुनिया गोल क्यों है?
  • बिजली के तारों में करंट कैसे दौड़ता है?
  • प्लास्टिक से करंट क्यों नहीं लगता?
  • फोन से इतनी दूर आवाज कैसे पहुंच जाती है?
  • घर में कमरे चौकोर ही क्यों होते हैं?

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 9 – अनुभव और विचार

1. तुम्हें सर्दी-गर्मी के मौसम में अपने घर के आसपास क्या-क्या दिखाई देता है?

उत्तर:- सर्दी के मौसम में चारों तरफ कोहरा छाया रहता है। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हैं। सभी लोग ऊनी कपड़े पहनते हैं। वहीं गर्मियों में लोग बेहद हल्के व सूती कपड़े पहनते हैं। सूरज धरती पर आग बरसा रहा होता है। लोग गर्मी से बचने के लिए ए.सी., कूलर, पंखे, आदि की मदद लेते हैं। पेड़-पौधे तेज गर्मी के कारण सूख जाते हैं। लोग जानवरों के लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था करते हैं। गर्मी के मौसम में सभी अपने-अपने घर पर रहते हैं और आम, ठंडी-ठंडी शरबत, आइसक्रीम, आदि का मजा लेते हैं।

2. तुमने पाठ में पढ़ा कि एक बूढ़ी महिला ताड़पत्र से बनी छतरी लिए खड़ी थी। पता करो कि ताड़पत्र से और क्या-क्या बनाया जाता है?

उत्तर:- ताड़पत्र से झाड़ू, चटाई, टोकरियां, थैले, सजावट का सामान, आदि बनाए जाते हैं।‌ पुराने जमाने में ताड़पत्र से किताबें भी बनाई जाती थीं।

3. विश्वेश्वरैया ने बचपन में रामायण, महाभारत, पंचतंत्र आदि की कहानियां सुनी थीं। तुमने पाठ्यपुस्तक के अलावा कौन-कौन सी कहानियां सुनी हैं? किसी कहानी के बारे में बताओ।

उत्तर:- पाठ्यपुस्तक के अलावा मैंने अपने नानाजी से कई लोककथाएं सुनी है। नीचे लिखी हुई लोककथा बचपन में मेरी सबसे पसंदीदा कहानी थी।
एक समय की बात है कि एक राजा और पंडित सैर करने गए। लौटते समय वे रास्ता भूल गए। तब दोनों विचार करने लगे की रास्ता किस से पूछा जाए। तब  पंडित ने सुझाव दिया, ‘‘पास ही एक बुढ़िया गेहूं के खेत की रखवाली करती है, उससे पूछा जा सकता है।’’
राजा ने कहा, ‘‘हां, ठीक है। चलो उसी से पूछ लेते हैं।’’
दोनों बुढ़िया के पास गए और कहा, ‘‘राम-राम !’’
बुढ़िया बोली, ‘‘राम-राम भाई ! आओ।’’
तब वे बोले, ‘‘यह रास्ता कहां जाता है ?’’
बुढ़िया ने उत्तर दिया, ‘‘यह रास्ता तो यहीं रहेगा, इसके ऊपर चलने वाले ही जाएंगे। भाई ! तुम कौन हो ?’’
‘‘बहन ! हम तो पथिक है।’’ राजा बोला।
बुढ़िया बोली, ‘‘पथिक तो दो ही हैं- एक तो सूरज, दूसरा चन्द्रमा। तुम कौन से पथिक हो, भाई ! सच बताओ, तुम कौन हो ?’’
‘‘बहन ! हम तो पाहुने हैं।’’ पंडित बोला।
‘‘पाहुने तो दो ही हैं, एक तो धन, दूसरा यौवन। भाई ! सच बोलो, तुम कौन हो ?’’
राजा बोला, ‘‘हम तो राजा हैं।’’
‘‘राजा तो केवल दो ही हैं- एक इन्द्र, दूसरा यमराज। तुम कौन से राजा हो ?’’ बुढ़िया बोली।
आखिर राजा हारकर बोला, ‘‘बहन ! हम तो क्षमतावान हैं।’’ यह सुनने के बाद बुढ़िया ने उन्हें रास्ता बता दिया।

4. तुम्हारे मन में भी अनेक सवाल उठे होंगे जिनके जवाब तुम्हें नहीं मिले। ऐसे ही कुछ सवालों की सूची बनाओ।

उत्तर:-

  • क्या भगवान और भूत-प्रेत सच में होते हैं?
  • क्या अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसा कोई और ग्रह भी है, जहां एलियन रहते हैं?
  • बरमूडा ट्रायंगल का सच क्या है?
  • हमारा दिमाग अगर 100% काम करने लग जाएगा तो क्या होगा?

5. तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हैं?

उत्तर:- गरीबी के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं-

  • शिक्षा का अभाव
  • नौकरियों की कमी
  • गरीबों के साथ धोखाधड़ी व अत्याचार
  • भ्रष्टाचार और समाज में फैली कुरीतियां, आदि।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 9 – वाक्य बनाओ

नीचे पाठ में से चुनकर कुछ शब्द दिए गए हैं। तुम इनका प्रयोग अपने ढंग के वाक्य बनाने में करो।

  1. हरे-भरे : सड़क के दोनों किनारों पर हरे-भरे पेड़ लगे हुए हैं।
  2. उमड़-घुमड़ : आसमान में चारों ओर उमड़-घुमड़कर बादल छाए हुए हैं।
  3. एक-दूसरे : हमें हमेशा एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
  4. धीरे-धीरे : खाना हमेशा धीरे-धीरे वह चबा-चबाकर खाना चाहिए।
  5. टप-टप : जर्जर झोपड़ी की छत से टप-टप बारिश की बूंदे गिर रही थी।
  6. फटी-पुरानी : ग़रीब राम अभी भी वहीं फटी-पुरानी कमीज पहनकर काम पर जाता है।

इन वाक्यों को पढ़ो और इन्हें प्रश्नवाचक वाक्यों में बदलो

1. ज्ञान असीमित है।

उत्तर:- क्या ज्ञान असीमित है?

2. आकाश में अंधेरा छाया हुआ था।

उत्तर:- क्या आकाश में अंधेरा छाया हुआ था?

3. गड्ढे और नालियां पानी से भर गईं।

उत्तर:- क्या गड्ढे और नालियां पानी से भर गईं?

4. उसने एक जल-प्रपात का रूप धारण कर लिया।

उत्तर:- क्या उसने एक जल-प्रपात का रूप धारण कर लिया?

5. राष्ट्रीयता की चिंगारी जल उठी थी।

उत्तर:- क्या राष्ट्रीयता की चिंगारी जल उठी थी?

6. मैं काफी धन कमा लूंगा।

उत्तर:- क्या मैं काफी धन कमा लूंगा?

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

 

Leave a Comment