NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 13

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 13 – Nrityangana Sudha Chandran (नृत्यांगना सुधा चंद्रन)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 13 – Nrityangana Sudha Chandran (नृत्यांगना सुधा चंद्रन)
Author Ramagna Tiwari (रामाज्ञा तिवारी)

पाठ से

1. सुधा के स्वप्नों की इंद्रधनुषी दुनिया में अंधेरा कैसे छा गया?

उत्तर:- सुधा बचपन से ही नृत्यांगना बनना चाहती थी और अपने स्वप्नों की इंद्रधनुषी दुनिया को पाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही थी। लेकिन एक दुर्घटना की वजह से उनकी दाईं टांग को काट दिया गया। इस दुर्घटना ने सुधा के स्वप्नों की इंद्रधनुषी दुनिया में अंधेरा छा गया, क्योंकि एक टांग का कट जाना उनके सुनहरे सपनों का अंत ही था।

2. डॉ. सेठी ने सुधा के लिए क्या किया?

उत्तर:- डॉ. सेठी ने सुधा के लिए एल्युमीनियम की एक विशेष प्रकार की कृत्रिम टांग बनाई जिसकी वजह से सुधा फिर से सामान्य ढंग से चल पाई। लेकिन उस टांग से भी नृत्य कर पाना असंभव था, इसलिए डॉक्टर सेठी ने गंभीरता से सुधा के नृत्य की विभिन्न मुद्राओं को परखकर एक नई टांग बनाई, जो नृत्य की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। उनकी बनाई इस कृत्रिम टांग ने सुधा को अपना सपना पूरा करने का एक और मौका प्रदान किया और इसी के कारण वे अपना सपना पूरा करने में सफल हो पाई।

3. सुधा पूरे भारत में कैसे लोकप्रिय हो गई?

उत्तर:- सुधा ने अपनी विकलांगता को अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया और एक उच्च कोटि की नृत्यांगना बनकर यह साबित कर दिया कि अगर मनुष्य प्रयास करें तो सब कुछ संभव हो सकता है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे भारत को अपनी प्रतिभा का मुरीद कर दिया। उनके इसी असामान्य साहस और श्रेष्ठ उपलब्धियों के कारण वे पूरे भारत में लोकप्रिय हो गई। उनकी इस अद्भुत जीवन-यात्रा पर एक तेलुगू फिल्मकार ने कहानी लिखवाई और फिल्म बनाई, जिसको बाद में हिंदी में भी प्रदर्शित किया गया।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 13 – विलोम शब्द लिखो

  • आशा – निराशा
  • कठिन – आसान/ सरल
  • आदर – अनादर
  • अंधेरा – उजाला
  • आकार – निराकार
  • इच्छा – अनिच्छा

सही चिह्न लगाओ

( “    ”    ।    ,    ? )

सुधा ने पूछा क्या मैं नाच सकूंगी डॉ. सेठी ने कहा क्यों नहीं प्रयास करो तो सब कुछ संभव है

उत्तर:-

सुधा ने पूछा, “क्या मैं नाच सकूंगी?” डॉ. सेठी ने कहा, “क्यों नहीं प्रयास करो तो सब कुछ संभव है।”

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 13 – क्या पहले, क्या बाद में

नीचे सुधा चंद्रन के जीवन की कुछ घटनाएं बताई गई हैं। इन्हें सही क्रम में लगाओ।

  • सुधा डॉ. सेठी से मिली।
  • सुधा नृत्य का फिर से प्रशिक्षण लेने लगी।
  • सुधा ने प्रीति के साथ नृत्य किया।
  • सुधा को अभिनय के लिए विशेष पुरस्कार मिला।
  • सुधा का पैर काटना पड़ा।
  • सुधा ने नृत्य विद्यालय में प्रवेश लिया।

उत्तर:- सुधा के जीवन की उपरोक्त घटनाओं का सही क्रम नीचे दिए अनुसार है-

  • सुधा ने नृत्य विद्यालय में प्रवेश लिया।
  • सुधा का पैर काटना पड़ा।
  • सुधा डॉ. सेठी से मिली।
  • सुधा नृत्य का फिर से प्रशिक्षण लेने लगी।
  • सुधा ने प्रीति के साथ नृत्य किया।
  • सुधा को अभिनय के लिए विशेष पुरस्कार मिला।

एक चुनौती

शारीरिक शब्द में एक साथ ‘इ’ ‘ई’ की मात्राओं का प्रयोग होता है। तुम भी ऐसे ही अन्य शब्द खोजो और यहां लिखो।
नमूना : विनती, शारीरिक, नीति।

उत्तर:-

  • कुरीति
  • राजनीति
  • बिजली
  • पीलिया
  • चिकनी
  • मिट्टी
  • असीमित

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 13 – खोजबीन और बातचीत

1. सुधा के जीवन पर फिल्म बनी थी। कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम पता करो और लिखो, जिनके जीवन पर फ़िल्में बनाई गई हों।

उत्तर:-

  • मैरी कॉम
  • मिल्खा सिंह
  • पान सिंह तोमर
  • संजय दत्त
  • महात्मा गांधी
  • लाल बहादुर शास्त्री, आदि।

2. सुधा यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पता करो कि यात्रा के दौरान दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है? सावधानियों की सूची बनाओ।

उत्तर:- यात्रा के दौरान दुर्घटना से बचने के लिए हमें निम्नलिखित सावधानियां अपनानी चाहिए-

  • हमें ज़्यादा तेज गति से गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।
  • हमेशा दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
  • हमेशा सीट-बेल्ट लगाकर गाड़ी चलानी चाहिए।
  • गाड़ी चलाते समय फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • गाड़ी चलाते समय हमेशा सामने नज़र रखनी चाहिए।
  • खराब मौसम में गाड़ी चलाने से बचना चाहिए।
  • हमेशा गाड़ी में प्राथमिक चिकित्सा किट रखना चाहिए।

3. क्या तुम किसी विकलांग व्यक्ति को जानते हो? उसके बारे में बताओ।

उत्तर:- अरूणिमा सिन्हा भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग हैं। अरुणिमा सिन्हा ने अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया। अरुणिमा को चलती ट्रेन से डाकुओं ने नीचे फेंक दिया था। जिससे उन्हें अपना एक पैर खोना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपने जज्बे में कोई कमी नहीं आने दी और अपने जज्बे, ज़ुनून और मेहनत के चलते, वे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली विकलांग महिला बनीं।

4. कुछ ऐसे विकलांग व्यक्तियों के नाम लिखो जिन्होंने जीवन में विशेष सफलता प्राप्त की है।

उत्तर:-

  • अरुणिमा सिन्हा
  • रविंद्र जैन
  • गिरीश शर्मा
  • शेखर नायक
  • सुधा चंद्रन
  • राजेंद्र सिंह राहेलु
  • सुरेश आडवाणी
  • मलाठी कृष्णमूर्ति होला, आदि।

5. भारत के कुछ नृत्यों और नृतक/नृतकियों के नाम पता करो और कक्षा में सबको बताओ।

उत्तर:- भारत के कुछ प्रसिद्ध नृत्यों और नृतक/नृतकियों के नाम-

  • पंडित बिरजू महाराज (पंडित बृजमोहन मिश्र)
  • सोनल मानसिंह
  • मल्लिका साराभाई
  • रुक्मिणी देवी अरुंडेल
  • शोवना नारायण
  • उदय शंकर
  • यामिनी ‘पूर्णतिलका‘ कृष्णमूर्ति, आदि।

6. पता करो भारत में मैग्सेसे पुरस्कार किन-किन व्यक्तियों को मिला है।

उत्तर:- विनोबा भावे, मदर टेरेसा, अमिताभ चौधरी, बीजी वर्गीज, अरुण शौरी, आरके लक्ष्मण, पी. साईंनाथ, जयप्रकाश नारायण, कमलदेवी चट्टोपाध्याय, सत्यजीत राय, आदि।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

 

Leave a Comment