NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 15

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 15 – Geet (गीत)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 15 – Geet (गीत)
Author Kedarnath Agarwal (केदारनाथ अग्रवाल)

कविता से

1. कवि फूलों, गीतों और विद्या की खेती क्यों करना चाहता है?

उत्तर:- कवि फूलों, गीतों और विद्या की खेती इसलिए करना चाहता है, क्योंकि फूलों यानी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने से लोगों में एकता और तद्भव बढ़ेगा, गीतों यानी जीवन में खुशहाली की एक नई रागिनी से चारों ओर हर्षोल्लास व खुशी बिखर जाएगी एवं विद्या के बढ़ने से सभी लोग सक्षम बनकर एक अच्छा जीवन यापन कर पाएंगे।

2. इसी जन्म में, इस जीवन में, हमको तुमको मान मिलेगा।
इसमें किसे मान मिलने की बात कही गई है?

उत्तर:- प्रस्तुत कविता में कवि ने गरीब, अछूत, उपेक्षित व निम्नवर्गीय लोगों को मान मिलने की बात कही है; जिन्हें हमारे समाज में घृणा से देखा जाता है और इस कारण उन्हें हर प्रकार की सुख-सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है।

3. कविता की कुछ पंक्तियां छांठकर लिखो जिनसे पता लगता है कि कवि को इस बात पर पूरा भरोसा है कि एक दिन सबको मान मिलेगा।

उत्तर:- कविता की निम्नलिखित पंक्तियों से पता लगता है कि कवि को इस बात पर पूरा भरोसा है कि एक दिन सबको मान मिलेगा –

इसी जन्म में,
इस जीवन में,
हमको तुमको मान मिलेगा।

4. कविता में कवि बार-बार मान मिलने की बात करता है। मान मिलने से हमारे-तुम्हारे जीवन में क्या बदलाव आएगा?

उत्तर:- मान मिलने से गरीब, अछूत, उपेक्षित व निम्नवर्गीय लोग भी समाज में अपना सर ऊंचा करके चल पाएंगे, जरूरी सुख-सुविधाओं जैसे शिक्षा, मंदिरों में प्रवेश, स्वास्थ्य सुविधाएं, आदि का लाभ उठा पाएंगे। इससे वे भी एक सुखी जीवन जी पाएंगे।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 15 – समझाना

नीचे कविता में से कुछ पंक्तियां दी गई हैं। बताओ, इन पंक्तियों का क्या अर्थ हो सकता है?

1. दीप बुझे हैं जिन आंखों के, उन आंखों का ज्ञान मिलेगा।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि अच्छी शिक्षा मिलने पर गरीब और अछूत लोग, जिन्हें आशा का कोई दीप नजर नहीं आता, उन्हें भी ज्ञानरूपी आशा का दीप मिलेगा और उनका जीवन भी खुशहाली से भर जाएगा।

2. क्लेश जहां है, फूल खिलेगा।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों से कवि का तात्पर्य है कि जहां लोगों में आपसी द्वेष, ईर्ष्या, क्लेश, लड़ाई-झगड़ा, भेदभाव, आदि है, वहां अच्छी शिक्षा के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और एकता के फूल खिल उठेंगे। जहां आज हमारा समाज धर्म-संप्रदाय के नाम पर कई हिस्सों में बंटा हुआ है, वहां लोग प्रेम और भाईचारे का रास्ता अपनाएंगे।

3. हमको तुमको प्रान मिलेगा।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहना चाहता है कि जब लोगों को अच्छी शिक्षा व सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी, तब उन्हें समाज में इज्ज़त और मान-सम्मान मिलेगा। यह उनके लिए एक जीवनदान के समान होगा क्योंकि बिना मान-सम्मान के उनका जीवन एक प्राणहीन जीव की तरह है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 15 – मान-सम्मान

1. तुम्हें अपने आस-पास यदि लगे कि किसी को सचमुच में आज भी मान-सम्मान नहीं मिला है और उसको तुम मान-सम्मान दिलाना चाहते हो तो उनके नामों की सूची बनाओ।

उत्तर:- हम अपने आसपास निम्नलिखित लोगों को मान-सम्मान दिलाना चाहते हैं-

  • कामवाली
  • नौकर
  • फल-सब्जी बेचनेवाले
  • चौकीदार
  • कचरा बीनने वाले

2. अपनी सूची में से किसी एक के बारे में बताओ कि उसे मान सम्मान कैसे मिल सकता है?

उत्तर:- कचरा बीनने वाले लोगों के बच्चे भी उनके साथ मिलकर यही काम करते हैं और इस कारण वे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। हम सबसे पहले उन बच्चों के परिवारवालों को जागरूक करेंगे और उनका दाखिला किसी स्कूल में करवाकर उसका खर्च स्वयं उठाएंगे। इससे वे अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे और उन्हें भी समाज में मान-सम्मान मिल पाएगा।

रिक्त स्थान पूरे करो

नमूना : वह मोर सा नाश्ता है।

  1. लक्की ……… की तरह गरजता है।
  2. सलमा ……… की तरह दौड़ती है।
  3. मेघाश्री की आवाज़ ……… की तरह मीठी है।
  4. मनीष के कान ………. की तरह तेज़ है।

उत्तर:-

  1. लक्की शेर की तरह गरजता है।
  2. सलमा चीते की तरह दौड़ती है।
  3. मेघाश्री की आवाज़ कोयल की तरह मीठी है।
  4. मनीष के कान कुत्ते की तरह तेज़ है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 15 – इन शब्दों की रचना देखो

अनुमान, अपमान

यह शब्द ‘मान’ शब्द में ‘अनु’ और ‘अप’ उपसर्ग लगाकर बनाए गए हैं। इसी प्रकार तुम भी ‘मान’ शब्द में कुछ दूसरे उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाओ।

उत्तर:-

प्र : प्रबल, प्रयोग, प्रसार।
अनु : अनुशासन, अनुवाद, अनुरूप।
अ : अज्ञान, अधर्म, अस्वीकार।
नि : निवास, निदान, निषेध।
परा : पराक्रम, पराजय, पराभूत।
सु : सुयश, सुदूर, सुलभ, सुगम।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

 

Leave a Comment