NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 14

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 14 – Pani aur Dhoop (पानी और धूप)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 14 – Pani aur Dhoop (पानी और धूप)
Author Subhadra Kumari Chauhan (सुभद्रा कुमारी चौहान)

सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा करो

(कहां से, किसने, क्यों, क्या, किसके, किसको)

  1. सूरज ने ……. बंद कर दिया अपने घर का दरवाज़ा।
  2. बादल है …… काका।
  3. बरसने लगा …….. यह पानी।
  4. ……… फोड़ घड़े बादल के की है इतनी शैतानी।
  5. ……… डांट रहे हैं ……… कहना नहीं सुना मां का।

उत्तर:-

  1. सूरज ने क्यों बंद कर दिया अपने घर का दरवाज़ा।
  2. बादल है किसके काका।
  3. बरसने लगा कहां से यह पानी।
  4. किसने फोड़ घड़े बादल के की है इतनी शैतानी।
  5. किसको डांट रहे हैं किसने कहना नहीं सुना मां का।

इन पंक्तियों से बारिश के बारे में क्या पता चलता है?

नमूना : सूरज की मां ने उसको बुला लिया।
ऐसा लगता है कि आसमान में सूरज नज़र नहीं आ रहा होगा।

1. सूरज में अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया।

उत्तर:- ऐसा लगता है कि सूरज बादलों के पीछे छिप गया है।

2. काका किसी को ज़ोर-ज़ोर से डांट रहे हैं।

उत्तर:- ऐसा लगता है कि जोर-जोर से बादल गरज रहे हैं।

3. आंगन में तलवार चल रही है।

उत्तर:- ऐसा लगता है कि आसमान में बिजली चमक रही है।




NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 14 – कविता में ढूंढो

1. किन पंक्तियों से पता चलता है कि इस कविता में मां-बेटी या मां-बेटे के बीच बातचीत हो रही है?

उत्तर:- कविता की निम्नलिखित पंक्तियों से पता चलता है कि कविता में मां बेटियां मां बेटे के बीच बातचीत हो रही है-

  • बिजली के आंगन में अम्मां चलती है किसकी तलवार।
  • क्या अब तक तलवार चलाना मां वे सीख नहीं पाए।
  • एक बार भी मां यदि मुझको बिजली के घर जाने दो।
  • तब मां कोई कर न सकेगा अपने ऊपर अत्याचार।
  • अगर चाहती हो मां काका जाएं अब न जेलखाना।

2. यह कविता आज़ादी मिलने से पहले के समय में लिखी गई थी। उस समय हमारे देश पर अंग्रेजों का राज था। किन पंक्तियों से पता चलता है कि लड़का/लड़की के काका स्वतंत्रता सेनानी थे?

उत्तर:- निम्नलिखित पंक्तियों से पता चलता है कि लड़का/लड़की के काका स्वतंत्रता सेनानी थे-

तब मां कोई कर न सकेगा,
अपने ऊपर अत्याचार।
पुलिसमैन अपने काका को,
फिर न पकड़ने आएंगे।
देखेंगे तलवार दूर से ही,
वे सब डर जाएंगे।




NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 14 – रिक्त स्थान भरो

नमूना :

काका जेल जाएंगे अब
अब मत करना कभी विचार
मां वे सीख नहीं पाए
न, मत और नहीं का इस्तेमाल किसी काम के मनाही के लिए किया गया है। तुम नीचे लिखे वाक्यों में ‘न’, ‘मत’, ‘मना’ और ‘नहीं’ भरो।

  1. तुम वहां ……. जाओ।
  2. परीक्षा में …….. तो रामू फेल हुआ …….. ही असलम।
  3. मुझे इस प्रश्न का उत्तर …….. पता।
  4. मां ने मुझे छत पर जाने से …….. किया है।

उत्तर:-

  1. तुम वहां मत जाओ।
  2. परीक्षा में तो रामू फेल हुआ ही असलम।
  3. मुझे इस प्रश्न का उत्तर नहीं पता।
  4. मां ने मुझे छत पर जाने से मना किया है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 14 – कविता के अनुसार

1. सूरज को उसकी मां ने क्यों बुला लिया?

उत्तर:- सूरज को उसकी मां ने इसलिए बुला लिया क्योंकि आसमान में बादल छा गए थे, बादल गरज रहे थे, बिजली चमक रही थी और बारिश आने वाली थी।

2. बादल काका ज़ोर-ज़ोर से क्यों डांट रहे हैं?

उत्तर:- बादल काका बच्चों को जोर-जोर से डांट रहे थे क्योंकि बच्चे अपनी मां का कहना नहीं मान रहे थे।

3. बिजली के बच्चों के वार खाली क्यों जा रहे हैं?

उत्तर:- बिजली के बच्चों के वार खाली इसलिए जा रहे थे क्योंकि अभी तक उन्हें अच्छे से तलवार चलाना नहीं आया था।

4. लड़की बिजली के घर क्यों जाना चाहती है?

उत्तर:- लड़की बिजली के घर उसके बच्चों को तलवार चलाना सिखाने के लिए जाना चाहती है, ताकि बिजली खुश होकर उसे भी एक तलवार दे दे और वह अपने काका को पुलिसवालों से बचा सके।

5. बिजली के घर में तलवार चलाना कौन सीख रहा है?

उत्तर:- बिजली के घर में उसके बच्चे तलवार चलाना सीख रहे हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 14 – पता करो

1. कुछ ऐसे देशभक्तों के नाम पता करके लिखो जो बचपन से ही आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।

उत्तर:-

  • खुदीराम बोस
  • सुखदेव
  • नाना साहेब
  • रानी लक्ष्मीबाई
  • चंद्रशेखर आजाद
  • भगत सिंह

2. जब बच्ची अपनी मां से ये सब बातें कर रही थी, उस समय का आसमान और मौसम कैसा रहा होगा? अपनी कल्पना से बताओ। (संकेत- भूत, सूरज, बादल, धरती, बिजली, लोगों की परेशानियां, आदि)

उत्तर:- जब बच्ची अपनी मां से ये सब बातें कर रही थी, उस समय आसमान में घने काले बादल छाए हुए थे, बिजली चमक रही थी, ज़ोर-ज़ोर से बादल गरज रहे थे, सूरज के छिप जाने के कारण अंधेरा छा गया था, तेज हवाएं बह रही थी और नन्हीं-नन्हीं बारिश की बूंदे गिरने लग गई थी। मौसम बेहद सुहावना और मनमोहक हो गया था।

3. कविता में आया है कि सूरज की मां ने उसे घर के भीतर बुला लिया। पता करो कि क्या सूरज की भी मां होती होगी ?

उत्तर:- सूरज की कोई मां नहीं होती क्योंकि सूरज अंतरिक्ष में मौजूद, हीलियम, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, लावा, आदि से बना हुआ एक बड़ा-सा तारा है। लेकिन हमारे धार्मिक ग्रंथों में सूरज को देवता माना गया है, जिनकी माता प्रजापति दक्ष की कन्या अदिति है। उनका जन्म दैत्यों और दानवों का नाश करने के लिए हुआ था।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 14 – आजादी की बात

“तब मां कोई कर न सकेगा, अपने ऊपर अत्याचार।”
कविता की इस पंक्ति में किस अत्याचार की बात की जा रही है? वे किस तरह के अत्याचार करते थे?

उत्तर:- प्रस्तुत कविता की इस पंक्ति में हमारे देश पर राज करने वाली अंग्रेजी सरकार द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार की बात की जा रही है। अंग्रेजों ने भारत देश पर कई वर्षों तक राज किया था और भारतीयों को गुलाम बनाकर उनको प्रताड़ित किया जाता था। अंग्रेज भारतीयों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, भारतीय स्त्रियों का शोषण करते थे, उन्हें तरह-तरह की यातनाएं देते थे और विरोध करने पर उन्हें मौत के घाट उतार देते थे।

घर की बात

“बिजली के आंगन में अम्मा……..”
इसमें जो आंगन है वह घर के बाहर के हिस्से को कहा गया है। घर के इन भागों को तुम अपनी भाषा में क्या कहते हो?
(कमरा, रसोई, बैठक, जीना, बरामदा, छत, स्नानघर, शौचालय)

उत्तर:-

  • कमरा – साल
  • रसोई – रसोई
  • बैठक – बैठक
  • जीना – सीढ़ियां
  • बरामदा – चौक
  • छत – डाकला
  • स्नानघर – स्नानघर
  • शौचालय – शौचालय

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 14 – कविता बनाओ

नीचे कविता वैसे कुछ पंक्तियां दी गई है कविता की अगली पंक्तियां स्वर्ग बनाओ ध्यान रखो कविता में से देखकर नहीं लिखना।

नमूना :

ज़ोर-ज़ोर से गरज रहे हैं।
तड़ तड़ तड़ तड़ बरस रहे हैं।

  1. तब मां कोई कर न सकेगा।
  2. बिजली के आंगन में अम्मां
  3. किसने फोड़ घड़े बादल के

उत्तर:-

  1. तब मां कोई कर न सकेगा
    किसी भी जीव पर अत्याचार।
  1. बिजली के आंगन में अम्मां
    खेल रहे बच्चे, नादान।
  1. किसने फोड़ घड़े बादल के
    कर दिया पानी-पानी हर ओर।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

 

Leave a Comment