NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 4

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 4 – Gubbare par Chita (गुब्बारे पर चीता)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 4 – Gubbare par Chita (गुब्बारे पर चीता)
Author Premchand (प्रेमचंद)

कहानी से

1. हेडमास्टर साहब ने बच्चों को सर्कस में जाने से क्यों मना किया होगा?

उत्तर:– हेडमास्टर साहब ने बच्चों को सर्कस में जाने से शायद इसलिए मना किया होगा क्योंकि वह जगह बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं थी। सर्कस में तरह-तरह के जंगली जानवर मौजूद थे और जरा सी चूक से बच्चों को जान का खतरा था; इसलिए हेडमास्टर साहब कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। सर्कस में जानवरों को प्रताड़ित किया जाता है और हेडमास्टर साहब इसके बिलकुल खिलाफ थे; इसलिए हो सकता है कि वे बच्चों को सर्कस में जाने की अनुमति देकर उसे बढ़ावा नहीं देना चाहते थे।

2. सर्कस के बारे में कौन-कौन सी अफवाहें फैली हुई थीं?

उत्तर:- सर्कस के बारे में अफवाहें फैली हुई थी कि वहां शेर और बकरी एक बर्तन में पानी पिएंगे, बड़ा-सा हाथी पैरगाड़ी पर बैठेगा, तोता बंदूक छोड़ेगा, बनमानुष बाबू बनकर मेज़ पर बैठेगा और शेर बीस हाथ ऊंचा उछलेगा।

3. बलदेव सर्कस में जाकर निराश क्यों हो गया?

उत्तर:- बलदेव सर्कस में जाकर निराश हो गया क्योंकि शेर को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे महीनों से उसे मलेरिया बुखार आ रहा हो; सुंदरवन का बाग मुर्दे की तरह ऐसे पड़ा था, जैसे उसका किसी ने खून चूस लिया हो; काना भालू सूअर जैसा दिखाई पड़ रहा था और ऐसा लग रहा था जैसे मौत के चंगुल से निकल भागा हो व कुत्ते की भी एक टांग कटी हुई थी।




4. बलदेव और चीता दोनों गुब्बारे पर ऊपर से जा रहे थे। फिर भी चीते ने बलदेव को कोई नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया?

उत्तर:- बलदेव और चीता दोनों गुब्बारे पर ऊपर जा रहे थे। फिर भी जीते ने बलदेव को कोई नुकसान इसलिए नहीं पहुंचाया क्योंकि चीते तो खुद ही घबराया हुआ था। जैसे-जैसे गुब्बारा ऊपर उठता जा रहा था, चीते की जान निकलती जा रही थी। उसके समझ में नहीं आ रहा था कि उसे आसमान की ओर कौन खींचें जा रहा है। अपनी जान की फिक्र में वह अपना सारा चीतापन भूल गया था।

5. कहानी के इस वाक्य पर ध्यान दो-

“इतने में उसे एक बड़ा भारी गुब्बारा दिखाई दिया” तुम्हें क्या लगता है कि गुब्बारा भारी होता है? लेखक ने उसे भारी क्यों कहा है?

उत्तर:- नहीं, गुब्बारा वास्तव में भारी नहीं था। लेकिन लेखक ने उसे भारी इसलिए कहा है क्योंकि उसका आकर बहुत बड़ा था। यहां लेखक ने ‘भारी’ शब्द का प्रयोग उसका विशाल आकार दर्शाने के लिए किया है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 4 – सोचो और बताओ

1. गुब्बारे में से हवा निकलने पर वह नीचे क्यों आने लगता है?

उत्तर:- गुब्बारे में गर्म हवा भरी होती है, जो बेहद हल्की होती है और गुब्बारा इसके प्रभाव से ऊपर उठने लगता है। गुब्बारे में से हवा निकलने पर वह नीचे आ जाता है क्योंकि उसपर से गर्म हवा का प्रभाव खत्म हो जाता है और गुरुत्वाकर्षण बल उसे नीचे पृथ्वी की ओर खींचने लगता है।

2. स्कूल में तुम्हें क्या-क्या करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है?

उत्तर:- स्कूल में हमें निम्नलिखित कार्यों के लिए अनुमति लेनी पड़ती है-

  • कक्षा या स्कूल से बाहर जाने के लिए
  • पानी पीने के लिए
  • अपने किसी मित्र से कोई सामान लेकर आने के लिए
  • अगर कोई मिलने आया है तो उससे मिलने के लिए
  • शौचालय जाने के लिए
  • कक्षा में प्रवेश करने के लिए
  • स्कूल से अवकाश लेने के लिए

3. क्या तुमने अपने आस-पास के जानवरों की दुर्दशा देखी है? उसके बारे में बताओ।

उत्तर:- हमने अपने आसपास के जानवरों की दुर्दशा देखी है। जानवरों से उनका प्राकृतिक जीवन छिनकर उन्हें पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। वहां उन्हें बहुत कम खाना-पानी दिया जाता है और उनसे अपने कहे अनुसार काम करवाने के लिए बहुत मारा जाता है और दर्द दिया जाता है। गली-मोहल्लों में घूमते आवारा पशुओं को आते-जाते लोग लकड़ियों, पत्थर, आदि से मारते हैं। मनुष्यों द्वारा जिंदा जानवरों को भी बेदर्दी से मारकर खाया जाता है।

4. सर्कस में जानवरों के करतब दिखाए जाते हैं। उनके प्रति क्रूरता बरती जाती है। क्या ऐसे सर्कस को मनोरंजन का साधन माना जा सकता है? सर्कस को स्वस्थ मनोरंजन का साधन बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए?

उत्तर:- नहीं, ऐसे सर्कस को मनोरंजन का साधन नहीं माना जा सकता। सर्कस को स्वस्थ मनोरंजन का साधन बनाने के लिए सर्कस में जानवरों के इस्तेमाल पर रोक लगा देनी चाहिए। जानवरों पर उत्पीडन करके उनसे तमाशा करवाने के बजाय सर्कस में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों, नाटकों, नृत्यों, आदि का आयोजन किया जा सकता है। इससे सर्कस एक स्वस्थ मनोरंजन का साधन बन जाएगा।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 4 – मुहावरे

नीचे लिखे वाक्य पढ़ो। उनमें इस्तेमाल हुए मुहावरों को अपने ढंग से इस्तेमाल करके कुछ और वाक्य बनाओ।

  • बलदेव के तो होश उड़ गए थे।
  • बलदेव के दिल में जो बात बैठ जाती; उसे पूरा करके ही छोड़ता।
  • वह इतना डरा कि उसके हाथ-पांव फूल गए।
  • ऐसा लगा जैसे किसी ने चीता का खून चूस लिया हो।
  • बलदेव का दिल कांप उठा।

उत्तर:-

  1. अचानक आई पुलिस को देखकर चोर के होश उड़ गए।
  2. बच्चों के भोले मन में अगर कोई बात बैठ जाती है तो आसानी से नहीं निकलती।
  3. अपने सामने सांप को देखकर उसके हाथ-पांव फूल गए।
  4. श्याम की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो किसी ने उसका खून चूस लिया हो
  5. अपने बेटे की दुर्घटना के बारे में सुनकर शर्माजी का दिल कांप उठा।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 4 – तुम्हारी बात

1. तुम्हारे स्कूल से भागने के कौन-कौन से बुरे परिणाम हो सकते हैं?

उत्तर:- हमारे स्कूल से भागने के कारण हमें स्कूल से निकाला जा सकता है या इसके लिए हमें कठोर सजा भी मिल सकती है। बाकी बच्चों से हमारी दोस्ती भी प्रभावित हो सकती है।अध्यापकों का हमारे प्रति व्यवहार खराब हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि अकेला देखकर बुरे लोग हमारा अपहरण कर लें। इससे हमारे मां-बाप को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

2. किसी चीज़ के प्रचार के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

उत्तर:- किसी चीज के प्रचार के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का एक सरल और प्रभावशाली तरीका है। विज्ञापनों के माध्यम से बहुत तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।

 

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

Leave a Comment