NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 1

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 1 – Chidiya Aur Churugan (चिड़िया और चुरुंगुन)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 1 – Chidiya Aur Churugan (चिड़िया और चुरुंगुन)
Author Harivansh Rai Bachchan (हरिवंशराय बच्चन)

नमूने के अनुसार लिखो

1. डाली से डाली पर पहुंचा,
देखी कलियां देखे फूल।

उत्तर:- चुरुंगुन एक डाली से दूसरे डाली पर पहुंचा। उसने कलियां और फूल देखे।

2. खाने-गाने के सब साथी,
देख रहे हैं मेरी बाट।

उत्तर:- चुरुंगुन के खाने व गाने वाले साथी उसकी बाट देख रहे हैं।

3. कच्चे-पक्के फल पहचाने,
खाए और गिरा काट।

उत्तर:- चुरुंगुन कच्चे व पक्के फल पहचानने लगा। उसने कुछ फल खाए और कुछ गिरा दिए।

4. उस तरु से इस तरु पर आता,
जाता हूं धरती की ओर।

उत्तर:- चुरुंगुन कभी इस पेड़ पर आता, तो कभी उस पेड़ पर आता। कभी वह धरती की ओर जाता।




NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 1 – Chidiya Aur Churugan – कविता से

1. चुरुंगुन अपने ‘उड़ने’ के बारे में बार-बार अपनी मां से क्यों पूछता है?

उत्तर:- चुरुंगुन अपने उड़ने के बारे में बार-बार अपनी मां से इसलिए पूछता है क्योंकि अभी वह छोटा व नादान है और अपनी मां से उड़ना सीख रहा है। वह भी जल्द-से-जल्द उड़ने लायक बनकर बाकी सभी पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ना चाहता है और इसीलिए वह बार-बार अपनी मां को अपने प्रशिक्षण का स्तर बताकर पूछना चाहता है कि क्या अब वह उड़ने लायक बन चुका है।

2. चुरुंगुन को कौन-कौन सी चीज़ें अच्छी लगती हैं?

उत्तर:- चुरुंगुन को एक डाल से दूसरी डाल पर जाना, कच्चे-पक्के फल खाना व काट गिराना, अपने साथियों संग खाना व गाना, एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर उछल-कूद मचाना, पेड़ों से जमीन और जमीन से पेड़ों पर जाना, नीले नभ में आजादीपूर्वक उड़ने के सपने देखना, आदि चीजें अच्छी लगती हैं।

3. चुरुंगुन अभी-अभी अपने हौसले से निकला है। फिर भी वह पूरी दुनिया के बारे में जानना चाहता है। तुम किन चीज़ों के बारे में जानना चाहते हो?

उत्तर:- हम पूरी दुनिया के भूगोल, इतिहास व अर्थशास्त्र, विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों, उनके रहन-सहन, दुनिया के सभी देशों व उनकी संस्कृतियों, विचित्र रहस्यों, समुद्र व समुद्री जीवों, आदि के बारे में जानना चाहते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 1 – Chidiya Aur Churugan – क्रम से लगाओ

नीचे कुछ चीज़ों के नाम लिखे हैं। चुरुंगुन ने पहले किसे देखा? क्रम से लगाओ।
फूल, पात, फुनगी, डाल, फल, कलियां, धरती, साथी, तरु, दाना, गगन।

उत्तर:- डाल, पात, कलियां, फूल, फुनगी, फल, साथी, तरु, धरती, दाना, गगन।

और चुरुंगुन उड़ गया

उड़ने के बाद चुरुंगुन कहां-कहां गया होगा? उसने क्या-क्या देखा होगा? अपने शब्दों में लिखो।

उत्तर:- उड़ने के बाद चुरुंगुन बाग-बगीचों, खेत-खलिहानों, व खुले मैदानों में गया होगा। वहां उसने विभिन्न प्रकार के फल-फूल, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, मनुष्यों, नदियों, झरनों, खेत में लहराती फसलों, आदि को देखा होगा।




NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 1 – वचन बदलो

घोंसला, डाल, बात, कली, फूल, फल, साथी, तरु, दाना, डैना।

 उत्तर:-

  1. घोंसला : घोंसले
  2. डाल : डालें, डालों
  3. बात : बातें, बातों
  4. कली : कलियां
  5. फूल : फूलों
  6. फल : फलों
  7. साथी : साथियों
  8. तरु : तरुओं
  9. दाना : दानें
  10. डैना : डैने

बार बार बोलो और प्रत्येक शब्द से वाक्य बनाओ

दाल – ढाल
बात – भात
फूल – मूल
दाना – धान
फल – पल

उत्तर:-

  1. डाल : पेड़ की डाल फलों से लदी हुई है।
  2. ढाल : एक मां अपने बच्चे की ढाल बनकर उसे हर मुसीबत से बचाती है।
  3. बात : मुझे तुमसे बहुत जरूरी बात करनी है।
  4. भात : आज मां ने दाल-भात बनाया है।
  5. फूल : मुझे गुलाब का फूल बेहद पसंद है।
  6. मूल : इस समस्या को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए हमें इसके मूल कारण को जानना होगा।
  7. दाना : चिड़िया अपनी छोटी-सी लाल चोंच से एक-एक दाना उठाकर अपने घोंसले तक ले जा रही थी।
  8. धान : सभी खेतों में धान की हरी-भरी फसल लहलहा रही है।
  9. फल : ताजा फल सब्जियां खाने से तुम्हारा शरीर स्वस्थ रहता है।
  10. पल : एक पल को भी वहां उस हादसे को भूल नहीं पाया।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

Leave a Comment