NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 2

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 2 – Sabse Sundar Ladki (सबसे सुंदर लड़की)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 2 – Sabse Sundar Ladki (सबसे सुंदर लड़की)
Author Vishnu Prabhakar (विष्णु प्रभाकर)

वाक्य जोड़ो

1. लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।

उत्तर:- लहरें उछलते-कूदती हैं।

2. सब बच्चे हंसते हैं। वे खेलते भी हैं।

उत्तर:- सब बच्चे हंसते-खेलते हैं।

3. मेरी मां पढ़ना चाहती है। वह लिखना भी जानती हैं।

उत्तर:– मेरी मां पढ़ना-लिखना जानती है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 2 – Sabse Sundar Ladki – कहानी से

1. हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?

उत्तर:- हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में इसलिए तैर सकते थे क्योंकि वे दोनों बचपन से ही समुद्र किनारे रहे थे और उन्हें तैरने का अनुभव कई वर्षों से था।

2. हर्ष का पिता क्या काम करता था?

उत्तर:- हर्ष के पिता एक कलाकार थे। वे दिनभर समुद्र में जाल डालकर सीपियां, कौड़ियां, शंख, आदि बटोरते और शाम को उन रंग-बिरंगी कौड़ियों, सुंदर-सुंदर शंखों, चित्र-विचित्र पत्थर, आदि से तरह-तरह के खिलौने और मालाएं तैयार करके पास के एक बड़े नगर में बेचते थे।

3. कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएं बनाकर क्यों बेचती थी?

उत्तर:- कनक एक गरीब लड़की थी। उसके पिता समुद्र में डूबकर मर गए थे और मां मछलियां पकड़कर अपने दोनों बच्चों का भरण-पोषण करती थी। कनक भी छोटे-छोटे शंखों की मालाएं बनाकर बेचती थी, ताकि वह अपनी मां की मदद कर सके।

4. मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?

उत्तर:- मंजरी को कनक इसलिए नहीं भाती थी क्योंकि कनक को समुद्र में तैरना आता था, वहीं मंजरी को समुद्र की लहरों से बेहद डर लगता था। मंजरी के इस द्वेष का एक कारण कनक और हर्ष की दोस्ती भी थी। कनक हर्ष के हाथ में हाथ डालकर तूफानी लहरों पर दूर निकल जाती थी, जो मंजरी को बिल्कुल रास नहीं आता था।

5. मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?

उत्तर:- मंजरी ने कनक को अपना खिलौना इसलिए दे दिया क्योंकि कहीं-न-कहीं कनक को पता था कि मंजरी उससे नफरत करती है, लेकिन फिर भी कनक ने मंजरी को समुद्र में डूबने से बचाया। वह खिलौना सबसे सुंदर लड़की के लिए था और मंजरी के लिए कनक ही सबसे सुंदर लड़की थी‌, क्योंकि वह एक दयालु, साहसी, समझदार और मेहनती लड़की थी।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 2 – Sabse Sundar Ladki – रिक्त स्थान भरो

  1. दूध जैसा… सफ़ेद
  2. हाथी जैसा…बड़ा
  3. रात जैसा…अंधकार
  4. रूई जैसा… मुलायम
  5. चीनी जैसा… मीठा

कौन-कैसा

नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।
दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची, ईर्ष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी।

उत्तर:-

  • कनक : दयालु, साहसी, गरीब, समझदार, अच्छी, मेहनती, मनमौजी।
  • मंजरी : डरपोक, सुंदर, अमीर, लालची, ईर्ष्यालु, आलसी, मूर्ख, लापरवाह।

सुंदर

1. मंजरी बिल्कुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगता/लगती है? क्यों?

उत्तर:- हमें कनक सबसे सुंदर लगती है। कनक मंजरी की तरह दिखने में सुंदर नहीं थी, लेकिन उसका मन बेहद सुंदर था। वह एक परिश्रमी लड़की थी। वह छोटे-छोटे शंखों की मालाएं बेचकर अपनी मां की मदद करती थी। वह एक साहसी और दयालु लड़की थी। उसने एक दिन अपनी जान की परवाह किए बिना मंजरी को समुद्र में डूबने से बचाया था। मंजरी दिखने में बेहद सुंदर थी, लेकिन कनक एक गुणवान और अच्छी लड़की थी। अतः हमें कनक अधिक सुंदर लगी।




NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 2 – Sabse Sundar Ladki – गरीब

1. “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”

लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?

उत्तर:- आमतौर पर लोग गरीबों को बेचारा और असहाय इसलिए मानते हैं क्योंकि उनके पास धन व जरूरी सुख-सुविधाओं का अभाव होता है और उन्हें अपने दो वक्त के खाने के लिए हाड़तोड़ मेहनत करनी पड़ती है।

हमारे विचार से असली गरीब मंजरी है, क्योंकि वह डरपोक और आलसी है। एक बहादुर और परिश्रमी व्यक्ति मेहनत करके आसानी से अपना जीवन काट लेता है; वहीं एक आलसी और डरपोक व्यक्ति को छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ी लगती है और इस कारण उसका जीवन कठिनाईयों-भरा बन जाता है।

2. तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?

उत्तर:- हमारे विचार से ग़रीबी का मुख्य कारण है- शिक्षा का अभाव। गरीब लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाते, जिसकी वज़ह से उनके बच्चों का जीवन भी ग़रीबी में ही निकलता है। भ्रष्टाचार व अमीरों द्वारा किया जाने वाला गरीबों का शोषण भी इसके कारणों में से एक है। बेईमान लोग गलत तरीके से पैसे कमाकर अमीर बन जाते हैं और गरीबों का शोषण करते हैं। इससे हमारे समाज में अमीरी और ग़रीबी के बीच का दायरा बढ़ता जाता है।

3. अमीरी और ग़रीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।

उत्तर:- अमीरी और ग़रीबी के बीच के अंतर को दूर करने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जा सकते है-

  • सरकार को सभी बच्चों को मुफ़्त में उचित शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।
  • भ्रष्टाचार को हमारे समाज मिटाने के लिए उपयुक्त नियम व कानून बनाने चाहिए।
  • ग़रीबों के वेतन में वृद्धि करनी चाहिए।
  • अमीरों के कर में वृद्धि करनी चाहिए।
  • देश-विदेश में मौजूद काले-धन को बाहर निकालने के प्रयास करने चाहिए।
  • ग़रीबों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनानी चाहिए।
  • नौकरियों की संख्या बढ़ानी चाहिए।

जन्मदिन

1. क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?

उत्तर:- हां, मेरा जन्मदिन मनाया जाता है, जिसमें मेरे सभी दोस्तों और हमारे करीबी रिश्तेदारों को बुलाया जाता है।

2. तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता?

उत्तर:- मेरे भाई-बहन, दोस्तों व सभी रिश्तेदारों के बच्चों का जन्मदिन मनाया जाता है और मेरे पिताजी, माताजी, दादा-दादी व उनके हमउम्र लोगों का जन्मदिन नहीं मनाया जाता।

वाक्य बनाओ

‘उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।’ इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।

उत्तर:-

  1. इतनी बड़ी हस्ती होते हुए भी, उसका रहन-सहन एक आम आदमी की तरह साधारण-सा ही है।
  2. वहां एक बड़ा-सा पोस्टर लगा है।
  3. पार्क में एक छोटा-सा बच्चा अकेले खेल रहा है।
  4. उस दिन प्रमोद से एक लंबा-सा आदमी मिलने आया था।
  5. मेरे पास एक गोल-सा छल्ला है।
  6. मूर्ति के चारों ओर चौकोर-सी आकृतियां बनानी हैं।
  7. मुझे अपने जन्मदिन पर त्रिकोण-से आकार का केक बनवाना है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 2 – कुछ यह भी करो

1. हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएं तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीज़ों से क्या-क्या बनाते हैं?

उत्तर:-

  • कुम्हार मिट्टी से‌ विभिन्न प्रकार के खिलौने, मटकियां, फूलदान, आदि बनाते हैं।
  • गरीब औरतें लोगों से उनके पुराने कपड़े मांगती है और उनसे रंग-बिरंगे पायदान, थैले, गलीचे, इत्यादि बनाती हैं।
  • कुछ गरीब लोग रद्दी के कागजों से सजावट की चीजें बनाकर बेचते हैं।
  • कुछ लोग पुरानी चूड़ियों का प्रयोग करके सजावट की चीजें बनाते हैं।

2. समुद्र से सीपी, कोड़ी, शंख, पत्थर, आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़ें प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी है? इसकी एक सूची बनाओ।

उत्तर:- समुद्र से निम्नलिखित चीजें प्राप्त होती हैं, जो मनुष्य के लिए उपयोगी है-

  • खाने के लिए मछलियां वह अन्य समुद्री जीव
  • भोजन में प्रयोग किया जाने वाला नमक
  • विभिन्न प्रकार के ईंधनों के लिए पेट्रोलियम
  • आभुषण बनाने के लिए मोती, मूंगा, आदि।

3. हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी का प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि

  • किसी का हाथ गर्म चीज से जल जाए
  • पैर में कांच घुस जाए
  • कोई जहरीला जंतु काट ले

उत्तर:- उपरोक्त दुर्घटनाओं में निम्नलिखित प्राथमिक उपचार किया जा सकता है-

  • किसी का हाथ गर्म चीज से जल जाए : बर्फ़ मलेगें और फिर थोड़ी देर घायल व्यक्ति का हाथ बहते ठंडे पानी के नीचे रखेंगे। जले हुए स्थान पर बरनाल मलहम लगाकर घायल व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएंगेे।
  • पैर में कांच घुस जाए : अगर कांच का टुकड़ा दिखाई दे रहा है तो घायल व्यक्ति को बैठाकर कांच निकालने का प्रयास करेंगे। कांच निकालने के बाद उसके घाव को डेटॉल से साफ करके एंटीसेप्टिक लगा देंगे। इसके बाद उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएंगे।
  • कोई जहरीला जंतु काट ले : उस स्थान के थोड़ा ऊपर कसकर एक कपड़ा बांध देंगे, ताकि ज़हर बाकी शरीर में न फैल सके और घायल व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएंगे।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

Leave a Comment