NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 5

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 5 – Thodi Dharti Paun (थोड़ी धरती पाऊं)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 5 – Thodi Dharti Paun (थोड़ी धरती पाऊं)
Author Sarveshwar Dayal Saxena (सर्वेश्वरदयाल सक्सेना)

कविता संबंधी प्रश्न

1. कवि बाग-बगीचा क्यों लगाना चाहता है?

उत्तर:- कवि बाग-बगीचा इसलिए लगाना चाहता था ताकि उन पर रंग-बिरंगे फूल खिलें, पक्षी चहके और वातावरण महक उठे। आजकल के आधुनिक ज़माने में दिन-प्रतिदिन घटती जंगलों की संख्या कवि को चिंतित कर रही है क्योंकि इससे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक घरौंदे नष्ट हो रहे हैं, वातावरण दूषित हो रहा है और पृथ्वी को नुकसान हो रहा है।

2. कविता में कवि की क्या विनती है?

उत्तर:- प्रस्तुत कविता में कवि विनती कर रहा है कि अगर तुम्हारे आसपास कहीं बाग+बगीचे है, जहां पशु-पक्षी झूम रहे है और ताजी हवा बह रही है, तो तुम उस दुनिया को नष्ट मत होने देना। कवि हमें उन बाग-बगीचों को बचाए रखने के लिए कह रहा है और पेड़ों को कटने से बचाने को कह रहा है।

3. कवि क्यों कह रहा है कि
‘आज सभ्यता वहशी बन
पेड़ों को काट रही है।’
इस पर अपना विचार लिखो

उत्तर:- कवि ऐसा इसलिए कह रहा है क्योंकि आज अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है और लोग अपने लालच के कारण इससे होने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर रहे है; जिसके कारण हमारा वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है हवा में हानिकारक तत्वों की मात्रा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और प्रकृति का नाश होता जा रहा है। जंगलों की कटाई के कारण हमें कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। दूषित वायु, हानिकारक उर्वरकों से द्वारा उगाई गई फसलों, आदि से मनुष्यों में नई-नई बीमारियां हो रही है, जिनका कोई इलाज नहीं है।

4. कविता की पंक्ति पर ध्यान दो-
“बच्चे और पेड़ दुनिया को हरा-भरा रखते हैं।”
अब तुम यह बताओ कि पेड़ों और बच्चों में क्या कुछ समानता है? उसे अपने ढंग से लिखो।

उत्तर:- पेड़ों और बच्चों में कई समानताएं हैं। जिस प्रकार छोटे बच्चों की देखभाल करनी पड़ती है, उसी प्रकार पेड़ों को भी देखभाल की जरूरत पड़ती है। जहां बच्चे मौजूद होते हैं, वहां वातावरण में खुशहाली आ जाती है;उसी प्रकार हरे-भरे पेड़ों की मौजूदगी भी वातावरण को खुशहाल बना देती है। जिस प्रकार बच्चे प्रेम, उत्साह और सौंदर्य से भरपूर होते हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधे भी हमसे निस्वार्थ प्रेम करते हैं और हर महत्वपूर्ण चीज़ देते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 5 – कैसी लगी कविता

कविता पढ़ो और जवाब दो-

1. कविता की कौन-सी पंक्तियां सबसे अच्छी लगीं?

उत्तर:- प्रस्तुत कविता की निम्नलिखित पंक्तियां हमें सबसे अच्छी लगी

पेड़ों के संग बढ़ना सीखो,
पेड़ों के संग खिलना,
पेड़ों के संग-संग इतराना,
पेड़ों के संग हिलना।

2. वे पंक्तियां क्यों अच्छी लगीं?

उत्तर:- उपरोक्त पंक्तियां हमें इसलिए अच्छी लगी क्योंकि इनमें कवि ने हमें यह संदेश दिया है कि पेड़-पौधों संग हमें एक अच्छे मित्र की तरह व्यवहार करना चाहिए; क्योंकि असल मायनों में ये हमारे सच्चे मित्र ही है, जो निःस्वार्थ भाव से हमें बहुत कुछ देते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 5 – बातचीत

नीचे एक लकड़हारे और एक बच्ची की बातचीत दी गई है। उसे अपनी समझ से पूरा करो।
बच्ची : ओ भैया! आप इस पेड़ को क्यों काट रहे हो?
लकड़हारा : यह तो मेरा काम है।
बच्ची : पर यह तो गलत है।
लकड़हारा : यह कैसे गलत है? इसी से तो मेरे परिवार का भरण-पोषण होता है।

उत्तर:-

बच्ची : काका पेड़ों से हमें स्वच्छ वायु मिलती है, जो हमारे सांस लेने के लिए आवश्यक है और अगर आप ऐसे ही पेड़ों को काटते रहेंगे तो इससे हमारा वातावरण दूषित हो जाएगा।

लकड़हारा : लेकिन बेटा इसी से मेरे परिवार का भरण-पोषण होता है।

बच्ची : काका इसकी जगह आप कोई और व्यवसाय अपना सकते हैं।

लकड़हारा : बेटा मैंने आज तक सिर्फ लकड़ियां बेचकर ही गुजारा किया है। मुझे कोई और काम नहीं आता। मैं तो एक अनपढ़ गरीब आदमी हूं। मुझे कोई और काम कैसे मिलेगा?

बच्ची : आप पेड़ काटने की बजाय इसी स्थान पर कुछ पेड़ लगाकर उनपर लगने वाले फल व सब्जियां बेचकर अपना गुजारा कर सकते हैं। इससे आपके परिवार का भरण-पोषण भी हो जाएगा और पर्यावरण को भी फायदा होगा।

लकड़हारा: हां बिटिया, मैंने तो इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं था। आज से मैं प्रण लेता हूं कि मैं कभी पेड़ नहीं काटूंगा और कोई दूसरा व्यवसाय अपना लूंगा।

बच्ची : धन्यवाद काका, अगर सभी लोग आपकी तरह समझने लग जाए और पर्यावरण के प्रति जागरूक हो जाएं तो हमारी पृथ्वी फिर से हरी-भरी हो जाएगी।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 5 – बाग-बगीचा

1. तुम पेड़ों को बचाने के लिए क्या कुछ कर सकते हो? बताओ।

उत्तर:- हम पेड़ों को बचाने के लिए निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं-

  • ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना
  • पेड़ों को कटाई को रोकना
  • पेड़ों के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना
  • अपने आसपास लगे पेड़ों-पौधों की देखभाल करना
  • अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को उनके जन्मदिन, शादी-विवाह जैसे समारोहों में छोटे पौधे उपहार में देना, इत्यादि

2. कविता में कवि ने बगीचे के बारे में बहुत कुछ बताया है। बताओ, नीचे लिखी चीज़ों में से कौन-सी चीज़ें बगीचे में होंगी?
कार, फूल, क्यारियां, चिड़िया, सड़क, फल, खेत, तालाब, कारखाने, पेड़, कुर्सी, कागज़, पत्ता, टहनी।

उत्तर:- निम्नलिखित चीजें हमें बगीचे में देखने को मिल जाती है-

फूल, क्यारियां, चिड़िया, फल, तालाब, पेड़, पत्ता, टहनी।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 5 – यह भी करो

1. तुम्हारे घर के पास कौन-कौन से पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आमतौर पर नजर आते हैं? उनकी सूची बनाओ।

उत्तर:- हमारे घर के आस-पास निम्नलिखित पेड़-पौधे और पशु-पक्षी आमतौर पर नजर आते हैं –
पेड़ – आम, अनार, नीम, बबूल, पीपल, अशोक, गुलमोहर।
पौधे – तुलसी, गुलाब, गेंदा, नींबू, कड़ी-पत्ता, चमेली।
पशु – कुत्ता, बिल्ली, गाय, भैंस, बकरी, भेड़, चूहा।
पक्षी – तोता, मैना, कौवा, गोरेया, कबूतर, इत्यादि।

2. अपने आस-पास पता करके ऐसे किसी व्यक्ति से बात करो जिसने कोई पेड़ या पौधा लगाया है। उससे पूछकर निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करो-

  • पेड़/पौधे का नाम
  • कब लगाया था?
  • देखभाल की या नहीं?

क्या वह पेड़/पौधा अब भी मौजूद है?

उत्तर:-

  • पेड़/पौधे का नाम : आम
  • 3 साल पहले लगाया था।
  • देखभाल की थी।

खोजबीन

हमारे देश में पुराने समय से ही पेड़-पौधों को लगाने और उन्हें कटने से बचाने की परंपरा रही है। कई बार लोगों ने मिलकर पेड़ों को बचाने के लिए आंदोलन भी किया। ऐसे ही किसी आंदोलन के बारे में जानकारी इकट्ठी करके कॉपी में लिखो। इसके लिए तुम्हें पुस्तकालय, समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं, शिक्षिका या माता-पिता और इंटरनेट से भी सहायता मिल सकती है।

उत्तर:- ऐसा एक आंदोलन उत्तराखंड के हिमालयी खंडों में अप्रैल, 1974 में हुआ था, जिसका नाम था चिपको आंदोलन। यह आंदोलन उत्तरी भारत में काफी लोकप्रिय है। इस आंदोलन की शुरुआत चमोली जिले में गोपेश्वर नामक गांव में चंडीप्रसाद भट्ट और गोरा देवी ने की थी तथा इसका नेतृत्व सुंदरलाल बहुगुणा ने किया था। यह आंदोलन जिले में हो रही जंगलों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए किया गया था। इस आंदोलन के तहत पेड़ों को काटने से बचाने के लिए गांव के लोग पेड़ों से चिपक जाते थे और इसी वजह से इसका नाम चिपको आंदोलन पड़ा। इस आंदोलन में विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया था। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विधेयक बनाया था, जिसमें उत्तराखंड के जंगलों में अगले पंद्रह सालों तक पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस आंदोलन का असर उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य कई राज्यों पर पड़ा।

इन शब्दों के समान अर्थ वाले कुछ शब्दों को लिखो

  1. धरती : भू, भूमि, धरा, जमीन।
  2. चिड़िया : पक्षी, पंछी।
  3. हवा : वायु, पवन, समीर।
  4. पेड़ : वृक्ष, वनस्पति।
  5. दुनिया : विश्व, संसार, लोक।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

 

Leave a Comment