NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 10

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 10 – Hum Dharti Ke Lal (हम धरती के लाल)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 10 – Hum Dharti Ke Lal (हम धरती के लाल)
Author Sheel (शील)

कविता से

नीचे लिखी पंक्तियां पढ़कर उत्तर दो।

1. “नया संसार बसाएंगे, नया इंसान बनाएंगे।”
तुम्हारे विचार से नया संसार बसाने या नया इंसान बनाने की ज़रूरत है या नहीं? कारण भी बताओ।

उत्तर:- हमारे विचार से नया इंसान बनाने की जरूरत है न कि नया संसार बसाने की; क्योंकि संसार का निर्माण इंसानों से ही होता है। हमें इंसानों में बदलाव लाने की जरूरत है। अगर इंसान सुधर जाएगा तो संसार खुद-ब-खुद अच्छा बन जाएगा। हम निश्चिंत तौर पर यह नहीं कह सकते कि अगर एक नया संसार बना दिया जाए तो वह अच्छा ही होगा क्योंकि संसार का अच्छा या बुरा होना इंसानों पर निर्भर करता है।

2. “रोज त्योहार मनाएंगे।”
तुम्हारे विचार से क्या रोज़ त्योहार मनाना उचित है? क्यों?

उत्तर:- हमारे विचार से रोज-रोज त्योहार मनाना अनुचित है, क्योंकि-

  • त्योहार जीवन में उत्साह के लिए होते हैं और रोज-रोज त्योहार मनाने से त्योहारों का महत्व खत्म हो जाएगा।
  • इससे हमारे ऊर्जा-स्रोतों और महत्वपूर्ण संसाधनों का दुरुपयोग होगा।
  • सभी जरूरी काम रुक जाएंगे।
  • लोग आलसी व गैरजिम्मेदार बन जाएंगे।
  • सभी देशों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी।
  • जीवन में एक स्थिरता आ जाएगी और अंततः उत्साह और खुशी बोरियत में बदल जाएगी।

3. “सौ सौ स्वर्ग उतार आएंगे, सूरज सोना बरसाएंगे।
दूध पूत के लिए बदल देंगे तारों की चाल।”
क्या ऊपर लिखी बातें संभव हो सकती हैं? कारण भी पता करो?

उत्तर:- ऊपर लिखी गई बातें संभव हो सकती है अगर सभी लोग मेहनती हो जाएं और ईमानदारी से अपना काम करने लग जाएं। सभी लोगों के परिश्रमी बन जाने से चारों और खुशहाली की लहर दौड़ उठेगी, संपूर्ण सृष्टि का उद्धार हो जाएगा, धरती स्वर्ग के समान बन जाएगी, गरीबी का अंत हो जाएगा और सभी हंसी-खुशी रहने लग जाएंगे। इससे न केवल हमारा उद्धार होगा, बल्कि आने वाली सभी पीढीयों का भविष्य बदल जाएगा और इसी को कवि ने तारों की चाल का बदलना बताया है।

4. कवि ‘हम धरती के लाल’ ही क्यों कहना चाहते हैं?

उत्तर:- कवि ने सभी मनुष्यों को ‘धरती के लाल’ कहकर पुकारा है, क्योंकि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों का भरण-पोषण करती है और उसकी सभी जरूरतें पूरी करके उसका कल्याण करती है; उसी प्रकार हमारी धरती मां भी हमें हर महत्वपूर्ण चीज़ प्रदान करती है। जिस प्रकार अपनी माता का ख्याल रखना एक संतान की जिम्मेदारी होती है, उसी प्रकार हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम हमारी धरती मां का ख्याल रखें और उसकी रक्षा करें। प्रस्तुत कविता के माध्यम से कवि हमें हमारे कर्तव्यों और ज़िम्मेदारियों की याद दिलाना चाहते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 10 – वाक्य बनाओ

‘सुख-स्वप्नों के स्वर गूंजेंगे।’
इसमें ‘स’ अक्षर बार-बार आता है।

तुम भी नीचे लिखे वर्णो से वाक्य बनाओ। ध्यान रखो कि उस वर्ण से शुरू होने वाले तीन शब्द तुम्हारे वाक्य में हों।

  1. क – कवि ने कोरे कागज से कविता की शुरुआत की।
  2. त – तब तक वे तक्षशिला के लिए निकल चुके थे।
  3. द – दूर-दूर तक दानवीर राजा दशरथ जैसा कोई नहीं था।

शब्द-सज्जा

1. ‘हम नया भूगोल बनाएंगे।’

ऊपर लिखी पंक्ति में ‘भूगोल’ शब्द की जगह और कौन-कौन से शब्द आ सकते हैं? नीचे दिए बॉक्स में से छांटो और कुछ शब्द स्वयं सोचकर लिखो।

संसार, कल्पना, इंसान, पौधा, चेतना, ज़माना, दुनिया, इतिहास।

उत्तर:- संसार, इंसान, इतिहास, दुनिया, जहान, राष्ट्र।

2. नीचे लिखे शब्दों को तुम्हारे घर की भाषा में क्या कहते हैं?

देश, जनता, धरती, त्योहार, दूध, इंसान।

उत्तर:-

देश – देस
जनता – जणता
धरती – धरती
त्योहार – त्युआर
दूध – दूध
इंसान – इण्साण

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 10 – सोचो और बताओ

1. कवि एक नया संसार बसाना चाहता है जहां मानव की मेहनत पूजी जाए, जहां जनता में एकता हो, जहां सब समान हों, जहां सभी सुखी हों। तुम्हें अपने संसार में ऊपर लिखी बातें नज़र आती हैं या नहीं? इन बातों के होने या न होने का क्या कारण है?

उत्तर:- हां, हमारे संसार में ऊपर लिखी गई बातें नजर आती है। मेहनती और इमानदार लोग कड़े परिश्रम से अपनी मंजिल प्राप्त कर लेते हैं। संकट की घड़ी में सभी लोग मिल-जुलकर उस संकट का सामना करते हैं। कड़े नियम कानूनों की वजह से सभी लोगों को समान रूप से देखा जाता है और सभी को उचित न्याय मिलता है। हालांकि हमारे संसार में कुछ कमियां हैं, जिन्हें हमें दूर करने की जरूरत है। कई लोग अपने लालच के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो संपूर्ण मानवजाति के लिए घातक है और कई धूर्त लोग हमारे समाज में कुरीतियों को जगह दे रहे हैं। हमें जरूरत है कि हम हमारे संसार में अच्छी चीजों को बनाए रखते हुए इन बुरी चीजों को खत्म करें।




2. तुम भी अपने संसार के बारे में कल्पनाएं ज़रूर करते होंगे। अपने सपनों की दुनिया के बारे में बताओ।

उत्तर:- मेरे सपनों की दुनिया हरियाली से भरपूर है; जिसमें चारों और हरे-हरे पेड़, रंग-बिरंगे फल-फूल, ढेर सारे चकचहाते पक्षी व चिंतामुक्त व भयमुक्त पशु हैं। मेरे सपनों की दुनिया का वातावरण प्रदूषणमुक्त है। चारों तरफ साफ और खुशबूदार हवा बहती है। सभी लोग द्वेषमुक्त होकर प्रेमभाव और भाईचारे से रहते हैं। प्रत्येक व्यक्ति पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाता है और अपने लालच के लिए पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। सभी हंसी-खुशी मिलजुल कर रहते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 10 – कैसे?

बताओ तुम ये काम कैसे करोगे? शिक्षक से भी सहायता लो।

1. समय को राह दिखाना

उत्तर:- समय को राह दिखाने के लिए हम अपना हर कार्य समय पर पूरा करेंगे, समय का दुरुपयोग करने से बचेंगे और समय को अपनी सबसे कीमती पूंजी समझकर समझदारी से उसका प्रयोग करेंगे।

2. जनता को एक करना

उत्तर:- जनता को एक करने के लिए हम सभी को भाईचारे व प्रेमभाव से रहने के लिए प्रेरित करेंगे और सबको एकता का महत्व बताएंगे।

3. तारों की चाल बदल देना

उत्तर:- तारों की चाल बदलने के लिए हम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां उठाएंगे और अपने परिश्रम से अपना भाग्य स्वयं बनाएंगे।

4. नया भूगोल बनाना

उत्तर:- नया भूगोल बनाने के लिए हम पर्यावरण की सुरक्षा करेंगें, ज़्यादा-से-ज़्यादा पेड़ लगाएंगे, पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, सभी जीव जंतु से प्रेम करेंगे और प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करेंगे।

5. नया इंसान बनाना

उत्तर:- नए इंसान का निर्माण करने के लिए हम अपने अंदर की सभी कुरीतियों को जड़ से खत्म करके एक अच्छा इंसान बनेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

 

Leave a Comment