NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 12

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 12 – Shaheed Jhalkari Bai (शहीद झलकारीबाई)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 12 – Shaheed Jhalkari Bai (शहीद झलकारीबाई)
Author Sankalit (संकलित)

पढ़ो समझो और करो

  1. चिंता – चिंतित
  2. जीवन – जीवित
  3. पीड़ा – पीड़ित
  4. उपेक्षा – उपेक्षित
  5. सुरक्षा – सुरक्षित
  6. पराजय – पराजित

मुहावरे

अपने प्राणों के बलिदान का अवसर आ गया है। इसका वाक्य में “प्राणों का बलिदान देना” मुहावरे का प्रयोग हुआ है। नीचे कुछ और मुहावरे दिए गए हैं। इनका अपने वाक्य में प्रयोग करो।

(टूट पड़ना, निढाल होना, वीरगति पाना, शहीद हो जाना, प्राणों की बाजी लगाना, मौत के मुंह में जाना, मैदान में उतरना)

उत्तर:-

  1. टूट पड़ना – चूहे को देखते ही बिल्ली उस पर टूट पड़ी।
  2. निढाल होना – दिनभर निरंतर काम करके मैं निढाल हो गया।
  3. वीरगति पाना – मेजर अनुज सूद ने नक्सलवादियों से लड़ते हुए वीरगति पाई।
  4. शहीद हो जाना – युद्धभूमि में कई वीर सैनिक शहीद हो गए।
  5. प्राणों की बाजी लगाना – चिड़िया ने अपने बच्चों को बिल्ली के चंगुल से बचाने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी।
  6. मौत के मुंह में जाना – अपनी प्रजा की रक्षा के लिए राजा मौत के मुंह में जाने के लिए भी तैयार हो गया।
  7. मैदान में उतरना – इतनी बड़ी सेना का सामना करने के लिए हमें पूरे जोश से जंग के मैदान में उतरना है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 12 – पाठ से

1. झलकारीबाई ने लक्ष्मीबाई से किस चीज़ की मांग की और क्योंं?

उत्तर:- झलकारीबाई ने लक्ष्मीबाई से उनके वस्त्र, पगड़ी और कलगी मांगी; क्योंकि वे ऐसे निर्णायक युद्ध में शामिल होने जा रही थी, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई के प्राण दांव पर लगे हुए थे और इसका परिणाम स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा देने वाला था। ऐसे समय में रानी लक्ष्मीबाई के प्राणों की रक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण था। इसीलिए झलकारीबाई ने यह योजना बनाई कि वे रानी लक्ष्मीबाई का रूप धरकर युद्ध में शामिल होंगी और अंग्रेजी सेना को चकमा देकर लक्ष्मीबाई समेत सभी वीर सैनिकों को महल से और अंग्रेजों की पहुंच से दूर कर देंगी।

2. ‘जनरल! झांसी की रानी को ज़िंदा पकड़ना तुम्हारे बूते की बात नहीं है।’ यह किसने, किससे और क्यों कहा?

उत्तर:- ‘जनरल! झांसी की रानी को ज़िंदा पकड़ना तुम्हारे बूते की बात नहीं है।’ यह वाक्य झलकारीबाई ने अंग्रेजी सेना के जनरल रोज़ से कहा था जब उन्होंने झलकारीबाई को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई समझकर बंदी बना लिया था। वे अंग्रेजों को यह बताना चाहती थी कि रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना को पकड़ पाना उनके बस की बात नहीं है।

3. झलकारीबाई का क्या हुआ?

उत्तर:- झलकारीबाई को युद्ध के मैदान में वीरगति प्राप्त हुई। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई व झांसी के अन्य वीर सैनिकों के प्राणों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वे अपनी अंतिम सांस तक अंग्रेजों से युद्ध लड़ती रहीं और रानी लक्ष्मीबाई का वेश धरकर अंग्रेजी सेना को चकमा देखकर रानी को किले से निकालने में सफल हुईं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 12 – खोजबीन

1. आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाली कुछ महिलाओं के नाम बताओ।

उत्तर:- आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाली कुछ महिलाओं के नाम नीचे दिए गए हैं-

  • रानी लक्ष्मीबाई
  • बेगम हजरत महल
  • सरोजिनी नायडू
  • कमला नेहरू
  • कित्तूर की रानी चेन्नम्मा
  • ऐनी बेसेंट
  • बीकाजी कामा, आदि।

2. रानी लक्ष्मीबाई के बारे में सुभद्रा कुमारी चौहान की एक प्रसिद्ध कविता तुमने पढ़ी या सुनी होगी। उसकी कुछ पंक्तियां कॉपी में लिखो।

उत्तर:-

कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,
नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,
बरछी ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी।
वीर शिवाजी की गाथायें उसकी याद ज़बानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 12 – तुम्हारी समझ

तुमने इस एकांकी को अच्छी तरह से अवश्य समझ लिया होगा। अब इस पाठ के आधार पर स्वयं कुछ प्रश्न बनाकर लिखो। उनके उत्तर भी लिखो। यदि तुम चाहो तो उत्तर देने के लिए अपने साथी से प्रश्नों की अदला-बदली भी कर सकते हो।

उत्तर:-

  • रानी लक्ष्मीबाई चिंतित क्यों बैठी थी?

उत्तर: रानी लक्ष्मीबाई इसलिए चिंतित बैठी थी क्योंकि अंग्रेजी सेना ने उनके राज्य झांसी को चारों ओर से घेर लिया था और उनकी सेना अंग्रेजों की भारी सेना के सामने देख नहीं पा रही थी। किले को चारों ओर से घेर लेने के कारण रानी लक्ष्मीबाई और बाकी लोगों का वहां से निकल पाना नामुमकिन था।

  • जनरल रोज़ झलकारीबाई को क्यों नहीं पहचान पाया?

उत्तर: जनरल रोज़ झलकारीबाई को इसलिए नहीं पहचान पाए क्योंकि झलकारीबाई रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल थी और उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के वस्त्र धारण कर रखे थे।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 12 – हमशक्ल

झलकारीबाई, लक्ष्मीबाई की हमशक्ल थी। तुम्हारे विचार से हमशक्ल होने के क्या-क्या लाभ या हानि हो सकते हैं?

उत्तर:-

हमशक्ल होने के लाभ:

  • किसी को भी आसानी से चकमा दिया जा सकता है।
  • समय आने पर एक दूसरे की सहायता कर सकते है।

हमशक्ल होने के नुकसान:

  • अपने हमशक्ल का नाम लेकर किसी से कुछ भी ऐंठा जा सकता है।
  • एक की गलती पर दूसरे को सजा मिल सकती है।
  • पहचानने में परेशानी होती है।
  • अपने हमशक्ल की वजह से मुसीबत में पड़ सकते है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

 

Leave a Comment