NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 3

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 3 – Mai Hun Robot (मैं हूं रोबोट)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 3 – Mai Hun Robot (मैं हूं रोबोट)
Author Rajiv Garg (राजीव गर्ग)

पाठ संबंधी प्रश्न

1. तुममें और रोबोट में क्या-क्या अंतर है?

उत्तर:-इंसानी शरीर हाड़-मांस का बना होता है; वहीं रोबोट लोहा-इस्पात और प्लास्टिक से बना होता है।

मनुष्य शरीर में शिराओं और धमनियों का जाल बिछा होता है, जिसमें रक्त का प्रवाह होता है; वहीं रोबोट के शरीर में तारों का जाल बिछा होता है, जिनमें खून की तरह विद्युत धारा बहती है, जो उसे काम करने की शक्ति देती है।

रोबोट का मस्तिष्क एक कंप्यूटर होता है, जो उसे काम करने के लिए निर्देश देता है; वहीं मनुष्य अपनी इच्छानुसार काम कर सकता है।

रोबोट को मनुष्य की तरह भूख-प्यास व सर्दी-गर्मी नहीं लगती। वह बिना रुके व बिना थके, गंदे, विषैले और विषम वातावरण में भी काम कर सकता है। मनुष्य की तरह रोबोट विभिन्न प्रकार की गंध महसूस नहीं कर सकता। मनुष्यों में भावनाएं और चेतना होती है, जो रोबोट में नहीं होती, क्योंकि वह एक मानव-निर्मित मशीन है।

2. अगर तुम्हें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो क्या करोगे?

उत्तर:- अगर हमें रोबोट से कुछ काम करवाना हो तो हम उससे हमारा विद्यालय का गृहकार्य, बाजार से सामान मंगवाना और घर के सभी काम‌ करवाना चाहेंगे।




NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 3 – सही मिलान करो

तुम्हारे शरीर में, मनुष्य अपनी बुद्धि के बल से, रोबोट का मस्तिष्क, रोबोट का शरीर, रोबोट।

चांद पर पहुंचा है।, शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।, लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है।, विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।, कंप्यूटर है।

उत्तर:-

  • तुम्हारे शरीर में – शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।
  • मनुष्य अपनी बुद्धि के बल से – चांद पर पहुंचा है।
  • रोबोट का मस्तिष्क – कंप्यूटर है।
  • रोबोट का शरीर – लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना हुआ है।
  • रोबोट – विषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 3 – सोचो और जवाब दो

1. अगर रोबोट की आंखें या हाथ ना होते तो वह कौन-कौन से काम नहीं कर पाता?

उत्तर:- अगर रोबोट की आंखें या हाथ ना होते तो वह कोई काम नहीं कर पाता; क्योंकि हर काम करने के लिए उसे अपने हाथों का प्रयोग करना पड़ता है और सही दिशा, स्थान और चीज को पहचानने के लिए उसे आंखों की ज़रूरत होती है। उस स्थिति में वह बाकी मशीनों की तरह एक मामूली-सी मशीन बनकर रह जाता, जिसका सिर्फ एक निश्चित उपयोग किया जा सकता।

2. रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता?

उत्तर:- रोबोट भूखा-प्यासा, बिना कुछ खाए-पिए, सर्दी-गर्मी में बिना थके और बिना रुके, अकेले काम कर सकता है। इससे हम किसी भी गंदे, विषैले और विषम वातावरण में काम ले सकते है। यहां तक कि एक रोबोट सुलगती हुई भट्टी में हाथ डालकर लोहे की तपती हुई लाल सलाखों को भी अपने हाथ में पकड़ सकता है। यह समुद्र में किसी भी गहराई तक जा सकता है, जहां मनुष्य का पहुंचना असंभव हो। रोबोट का प्रयोग अनजान व खतरनाक ग्रहों पर खोजबीन करने के लिए भी किया जा सकता है।

3. रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है?

उत्तर:- रोबोट में मनुष्य की तरह भावनाएं व चेतना नहीं होती। रोबोट मनुष्य की तरह विभिन्न प्रकार की गंध महसूस नहीं कर सकता। रोबोट की अंगुलियों और हाथों में कई प्रकार की गतियां होती है, लेकिन वे मनुष्य की तरह संवेदनशील नहीं होती। रोबोट एक मानव-निर्मित मशीन है, इसलिए इसमें मनुष्य की तरह नैतिक मूल्य भी नहीं हैं।

नमूने के अनुसार लिखो

  1. सम – विषम
  2. गरमी – सर्दी
  3. गंदा – साफ
  4. कम – ज़्यादा
  5. जीवन – मरण
  6. हाज़िर – गैरहाज़िर

सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो

  1. मेरा शरीर हाड़-मास का नहीं बल्कि लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि/या)
  2. वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है और उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/फिर)
  3. पहले खाना खा लो फिर पढ़ना। (लेकिन/फिर)
  4. तुम्हें घूमना पसंद है या खेलना? (किंतु/या)
  5. मैं तैरना चाहता हूं लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/और)
  6. छाता लेकर जाओ वरना भीग जाओगे। (फिर/वरना)

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 3 – पढ़ो और समझो

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो और रेखांकित शब्दों की ओर ध्यान दो। तुम जानते हो कि ये शब्द ‘मैं’ शब्द के विभिन्न रूप हैं। ‘मैं’ शब्द सर्वनाम है और ये सभी शब्द भी सर्वनाम हैं। इसी प्रकार ‘वह’ (लड़का अथवा लड़की) तथा ‘तुम’ सर्वनामों के विभिन्न रूपों से पांच-पांच वाक्य बनाओ।

उत्तर:-

  1. वह कल मुझसे मिलने आ रहा है।
  2. वह नहीं जानता कि उसने क्या किया है।
  3. उसके माता-पिता गांव में रहते है।
  4. वह पार्टी में नहीं आ रहा, क्योंकि उसकी तबीयत सही नहीं है।
  5. उसका शहर में बहुत बड़ा घर है।
  6. तुम हम वापस कब लौट रहे हो?
  7. हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।
  8. मुझे तुमसे कुछ मदद चाहिए।
  9. तुम्हारे कितने भाई बहन हैं?
  10. तुम्हारी मां कबसे तुम्हारी बाट देख रही है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

Leave a Comment