NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 8

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 8 – Kabuliwala (काबुलीवाला)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 8 – Kabuliwala (काबुलीवाला)
Author Ravindranath Tagore (रविंद्रनाथ टैगोर)

पाठ संबंधी प्रश्न

1. मिनी को ऐसा क्यों लगा कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छुपाए हुए है?

उत्तर:- आमतौर पर सभी घरों में बड़े लोग बच्चों को अजनबियों से दूर रखने के लिए यह कहकर डराते हैं कि वे छोटे बच्चों को उठाकर ले जाते हैं। मिनी के मन में भी काबुलीवाले को लेकर यही भ्रम था कि वह बच्चों को उठाकर ले जाता है। काबुलीवाला हमेशा अपने कंधे पर एक बड़ा-सा झोला लटकाकर रखता था, इसलिए मिनी को लगता था कि वह चुराए हुए बच्चों को उसी में छुपाकर ले जाता है।

2. मिनी की काबुलीवाले से मित्रता क्यों हो गई?

उत्तर:- शुरू-शुरू में मिनी काबुलीवाले से बेहद डरती थी। लेकिन धीरे-धीरे उसका डर खत्म हो गया था क्योंकि मिनी के जीवन में पिताजी के अलावा सिर्फ काबुलीवाला था, जो धीरज रखकर उसकी बे-सिर-पैर की बातों को सुनता रहता था। काबुलीवाला रोज़ मिनी के लिए बादाम वह किशमिश लेकर आता था और उसका दिल बहलाने के लिए उससे मजेदार बातें किया करता था। इन सबकी वजह से मिनी के मन का डर खत्म हो गया था और काबुलीवाले से उसकी मित्रता हो गई थी।

3. काबुलीवाला हमेशा पैसे क्यों लौटा देता था?

उत्तर:- अपने देश में काबुलीवाले की भी मिनी जैसी छोटी-सी बेटी थी। काबुलीवाला मिनी में अपनी बेटी को देखता था और इसीलिए उसके लिए भेंटस्वरूप रोज सूखे मेवे लेकर आता था। मिनी के हंसते हुए चेहरे में वह अपनी बेटी की खुशी देखकर खुश हो जाता था और इसीलिए काबुलीवाला हमेशा पैसे लौटा देता था। इसका एक कारण यह भी था कि काबुलीवाला और मिनी काफ़ी अच्छे मित्र बन गए थे।




4. वर्षों बाद मिनी के पिता ने काबुलीवाले को उसकी किस बात से पहचान लिया?

उत्तर:- अब काबुलीवाले के पास न वह झोली थी और न ही पहले जैसे लंबे बाल। उसका शरीर भी पहले से काफ़ी कमजोर हो गया था। लेकिन बरसों बाद भी उसके चेहरे की मुस्कान पहले जैसी ही थी और मिनी के पिता ने भी काबुलीवाले को उसके चेहरे की हंसी देखकर पहचान लिया था।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 8 – सोचो और जवाब दो

1. रहमत ने एक धोखेबाज़ आदमी को छुरा मार दिया। क्या अगर तुम रहमत की जगह होते तो क्या करते?

उत्तर:- रहमत का उस धोखेबाज आदमी को छुरा मार देना एक गलत कदम था, क्योंकि इसके कारण उसे भी कई वर्षों तक जेल की कठोर सज़ा काटनी पड़ी थी। अगर मैं रहमत की जगह होता तो ऐसा करने की बजाय पुलिस थाने में जाकर उस पर धोखाधड़ी का मुकदमा दायर कर देता, इस घटना से सीख लेता और दूसरों को पैसे उधार देने से पहले उस व्यक्ति के चरित्र के बारे में अच्छे से छानबीन कर लेता।

2. मिनी की मां रहमत पर नजर रखना चाहती थी परंतु पिता रहमत को मना नहीं कर पाते थे। तुम्हारे विचार में कौन सही था? क्यों?

उत्तर:- देखा जाए तो दोनों ही अपनी-अपनी जगह सही थे। मिनी के पिता भी अपनी जगह सही थे, क्योंकि रहमत एक अच्छा और इमानदार इंसान था। वह मिनी के चेहरे में अपनी बेटी को देखता था, जो उससे मीलों दूर रहती थी; इसलिए अगर वे उसके प्रति कठोर बर्ताव करते तो यह उसके साथ गलत होता। वहीं मिनी की मां का कहना भी बिल्कुल सही था, क्योंकि ज़रा-सी असावधानी बरतने का सीधा अर्थ होता है- दुर्घटनाओं को निमंत्रण देना और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए माता-पिता का सतर्क में रहना बेहद आवश्यक होता है।

3. तुम नीचे लिखे वाक्य को अपनी भाषा में कैसे कहोगे?
‘पलक झपकते ही रहमत का चेहरा आनंद से खिल उठा।’

उत्तर:- मेरी भाषा राजस्थानी में उपरोक्त वाक्य को ऐसे कहेंगे-
“पलकां झपकता ही रहमत को मुंडो आनंद सुं खिलग्यो।”

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 8 – सही मिलान करो

बे-सिर-पैर, पलक झपकते ही, बंधी हुई बातें, बात चलना, मुंह फेरना।
तुरंत, बिना मतलब की, चेहरा सामने से हटा लेना, निश्चित बातें/एक ही तरह की बातचीत, बात शुरू करना।

उत्तर:-

बे-सिर-पैर : बिना मतलब की
पलक झपकते ही : तुरंत
बंधी हुई बातें : निश्चित बातें/एक ही तरह की बातचीत
बात चलना : बात शुरू करना
मुंह फेरना : चेहरा सामने से हटा लेना

घूमना-फिरना

‘काबुलीवाला के साथ बातचीत करने से बाहर जाने का काम हो जाता है।’ मिनी के पिता का ऐसा कहना बताता है कि वह काबुली से बात करके बाहर के देश-दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेता था। आज इसके अलावा और किन-किन साधनों से देश-विदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सूची बनाओ।

उत्तर:-

निम्नलिखित साधनों से देश-विदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है-

  • इंटरनेट के माध्यम से
  • पत्र-पत्रिकाएं से
  • पुस्तकों के माध्यम से
  • समाचार-पत्रों के माध्यम से
  • टेलीविज़न व रेडियो के माध्यम से
  • चित्रों व तस्वीरों के माध्यम से

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 8 – देखो समझो और करो

  1. पहले खाने में घड़ा है।
  2. तीसरे खाने में सांप है।
  3. पांचवे खाने में पगड़ी है।
  4. दसवें खाने में झंडा है।
  5. छठे खाने में कुर्ता है।
  6. नौवें खाने में गिलास है।
  7. आठवें खाने में चूहा है।
  8. दूसरे खाने में सीढ़ी है।
  9. सातवें खाने में मोर है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
  10. चौथे खाने में मुखौटा है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।

इन शब्दों को देखो

बेटी, काबुलीवाला, नायक, जेल, खिड़की, झोली, पैर, बच्चा, रहमत।
ये संज्ञा है। इनकी विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते है। तुम्हें इनके साथ जो भी विशेषण ठीक लगे उसे लगाकर वाक्य बनाओ।

उत्तर:-

  1. शर्माजी की छोटी बेटी विदेश पढ़ने जा रही है।
  2. मदमस्त काबुलीवाला गलियों में घूम-घूमकर अपने मधुर-स्वर में आवाज लगा रहा था।
  3. नायिका जवान और हष्ट-पुष्ट नायक को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाती है।
  4. आतंकियों को देश की सबसे बड़ी जेल में भेज दिया गया।
  5. उस विशाल कक्ष में छोटी-छोटी खिड़कियां थी।
  6. पिताजी के डर से मीना ने मिठाइयों को अपनी झोली में छुपा लिया।
  7. मिनी के छोटे-छोटे पैरों में पायल बहुत अच्छी लग रही थी।
  8. नटखट बच्चा दिनभर शरारत कर-करके मां को परेशान कर देता है।
  9. पुलिस बेचारे निर्दोष रहमत को पकड़कर ले गई।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

Leave a Comment