NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 11

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – Pongal (पोंगल)

Textbook Hindi Class 7 Durva (दूर्वा भाग 2)
Chapter 11 – Pongal (पोंगल)
Author Sankalit (संकलित)

पाठ से

1. पोंगल का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। पाठ के आधार पर तालिका भरो।

उत्तर:-




2. पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है। प्रत्येक दिन के मुख्य क्रिया-कलाप बताओ।

उत्तर:-

  • पहली पोंगल को ‘भोगी पोंगल’ कहते है, जो इन्द्रदेव का समर्पित है। इसे भोगी पोंगल इसलिए कहते है, क्योंकि इन्द्रदेव भोग-विलास में मस्त रहनेवाले देवता माने जाते हैं। इस दिन सभी लोग अपने घर की सफाई करते हैं। शाम को बच्चे ढोल और बाजे बजाकर खुशियां मनाते हैं।
  • दूसरा दिन ‘पोंगल’ का होता है, जो सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन घर-आंगन को रंगोली से सजाया जाता है, सभी लोग नहा-धोकर नए कपड़े पहनते हैं और आंगन में नए बर्तन में अंगीठी जलाकर दूध, चावल और गन्ने के रस से पोंगल पकाया जाता है। जब दूध में उफान आ जाता है और वह चारों ओर से रिसकर आंच में टपक पड़ता है, तब लोग सूर्यदेव और अग्निदेव द्वारा पोंगल स्वीकार कर लेने की खुशी में झूम उठते हैं। सभी लोग प्रसाद के रूप में पोंगल मिल-बांटकर खाते हैं।
  • तीसरे दिन ‘माट्टु पोंगल’ मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने गाय-बैलों और उनके बछडों को अच्छी तरह नहलाते हैं, उनके सींगो को रंगते हैं और रंगीन कपड़ों व फूल-मालाओं से उन्हें सजाते हैं। उन्हें गुड और अच्छे-अच्छे खिलाते हैं और शाम को मैदान में बैलों को दौड़ाया जाता है।
  • चौथे दिन ‘काणुम पोंगल’ मनाई जाती है। इस दिन सभी लोग खाना लेकर घर से निकल पड़ते हैं और मेलों व आसपास के अच्छे-अच्छे स्थानों पर घूमने-फिरने का लुफ़्त उठाते हैं।

3. भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस बात को सिद्ध करने के लिए दो उदाहरण दो।

उत्तर:- भारत एक कृषि प्रधान देश है, जो निम्नलिखित उदाहरणों से सिद्ध होता है-

  • भारत में 50%‌ लोग किसान है और अपनी जीविका के लिए खेती-बाड़ी से जुड़े हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 70% लोग खेती-बाड़ी करके अपना गुजारा करते हैं।
  • भारत के ज्यादातर त्योहारों का आधार कृषि व्यवसाय ही है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – तुम्हारी पसंद

तुम्हारा प्रदेश में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं? तुम्हें कौन सा त्यौहार सबसे अच्छा लगता है?

उत्तर:-

मैं पश्चिमी भारत में मौजूद राजस्थान प्रदेश में रहता हूं। हमारे यहां निम्नलिखित त्योहार मनाए जाते हैं-

  • दीपावली
  • रक्षाबंधन
  • मकर सक्रांति
  • होली
  • शीतलाष्टमी
  • तीज
  • नवरात्रा
  • दशहरा
  • महाशिवरात्रि
  • सिंजारा, आदि।

इनमें से दीपावली मेरा पसंदीदा त्योहार है, क्योंकि इस दिन संध्या के समय सभी लोग अपने अपने घरों को रंगोली, दीपकों, मोमबत्तियां, रंग-बिरंगी लाइटों, इत्यादि से सजाते हैं। चारों ओर रंग-बिरंगा उजाला फैला रहता है। सभी लोग पटाखे जलाकर खुशियां मनाते हैं। मिल-बांटकर ढेर सारी मिठाइयां खाते हैं और लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना करते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Chapter 11 – खेती-बाड़ी

पाठ में खेती से जुड़े अनेक शब्द आए हैं। तुम खेती या बागवानी से जुड़े कुछ औज़ारों के नाम बताओ।

उत्तर:- नागर, कोलपा, कुरई, झॉका, महि/पिटोर, दुल्ली, तोल-ताकड़ी, खुरपी, हंसिया, आदि।

रंगोली

1. पोंगल के दिन घर आंगन को रंगोली से सजाते हैं। रंगोली बनाने के लिए किन-किन चीज़ों का प्रयोग किया जाता है? सूची बनाओ।

उत्तर:- रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले चाॅक के माध्यम से फर्श पर रंगोली की डिजाइन बनाई जाती है। फिर उसे विभिन्न रंगों और फूलों से सजाया जाता है। रात्रि के समय रंगोली को दीपक और मोमबत्तियों से भी सजाया जाता है।

खाना-पीना

पाठ में ऐसी अनेक चीज़ों के नाम आए हैं जिन्हें खाने-पीने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। बताओ, इनका प्रयोग किन पकवानों में होता है?

चावल, हल्दी, गुड़, मक्का, गन्ना, दूध, तिल।

उत्तर:-

  1. चावल – पुलाव, बिरयानी।
  2. हल्दी – सब्जी, पुलाव, खमण।
  3. गुड़ – पायसम, सक्कराई पोंगल, तिल चिक्की, गुड़ पापड़ी, बाजरे का चूरमा।
  4. मक्का – रोटी, टिक्की, ढोकले, राब।
  5. गन्ना – खीर, जूस, मिठाईयां।
  6. दूध – रबड़ी, कलाकंद, खीर, मावा, पनीर, लड्डू, हलवा।
  7. तिल – तिल, चिक्की, रोल्स, लड्डू, शक्करपारे।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva

  1. चिड़िया और चुरुंगुन – हरिवंशराय बच्चन
  2. सबसे सुंदर लड़की – विष्णु प्रभाकर
  3. मैं हूं रोबोट – राजीव गर्ग
  4. गुब्बारे पर चीता – प्रेमचंद
  5. थोड़ी धरती पाऊं – सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
  6. गारो – संकलित 
  7. पुस्तकें जो अमर हैं – मनोज दास
  8. काबुलीवाला – रविंद्रनाथ टैगोर 
  9. विश्वेश्वरैया – आर. के. मूर्ति
  10. हम धरती के लाल – शील 
  11. पोंगल – संकलित 
  12. शहीद झलकारीबाई – संकलित 
  13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन – रामाज्ञा तिवारी
  14. पानी और धूप – सुभद्रा कुमारी चौहान
  15. गीत – केदारनाथ अग्रवाल 

NCERT Solutions for Class 7

 

Leave a Comment