NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 2

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 2 – Bachpan (बचपन)

Textbook Hindi Class 6 Vasant (वसंत भाग 1)
Chapter 2 – Bachpan (बचपन)
Author Krishna Sobti (कृष्णा सोबती)

संस्मरण से

1. लेखिका बचपन में इतवार की सुबह क्या-क्या करती थी?

उत्तर:- लेखिका बचपन में इतवार की सुबह अपने मोज़े धोती थी, जूते पॉलिश करती थी और पॉलिश की चमक उभारने के लिए उन्हें कपड़े या ब्रश से रगड़ती थी।

2. ‘तुम्हें बताऊंगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है।’ इस बात के लिए लेखिका क्या-क्या उदाहरण देती है?

उत्तर:- इस बात के लिए लेखिका निम्नलिखित उदाहरण देती है-

  • उन दिनों रेडियो और टेलीविजन की जगह ग्रामोफोन हुआ करते थे।
  • लेखिका के बचपन की कुल्फी आज आइसक्रीम हो गई है और कचोरी-समोसा पेटीज में बदल गए है।
  • उनके समय में कोक-पेप्सी की जगह शहतूत, फालसे और खसखस की शरबत हुआ करती थी।
  • उन दिनों लेमनेड और विमटो मिलती थी, जिसकी जगह आज कोक ने ले ली है।
  • उस समय शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल ही उनके लिए आश्चर्यजनक व अद्भुत आधुनिक चीज़ थी।

3. पाठ से पता करके लिखो कि लेखिका को चश्मा क्यों लगाना पड़ा? चश्मा लगाने पर उनके चचेरे भाई उन्हें क्या कहकर चिढ़ाते थे?

उत्तर:- लेखिका को चश्मा इसलिए लगाना पड़ा क्योंकि वे रात के समय टेबललैंप के सामने काम करती थी, जिस कारण उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई थी। लेखिका के चचेरे भाई उन्हें चिढ़ाते हुए शेर दोहराया करते थे- आंख पर चश्मा लगाया, ताकि सूझे दूर की, यह नहीं लड़की को मालूम, सूरत बनी लंगूर की!

4. लेखिका अपने बचपन में कौन-कौन सी चीजें मज़ा ले-लेकर खाती थी? उनमें से प्रमुख फलों के नाम लिखो।

उत्तर:- लेखिका अपने बचपन में चॉकलेट-टॉफी मजे ले-लेकर खाती थी। उन्हें खट्टे-मीठे काफ़ल, रसभरी कसमल, चेस्टनट, चना जोर गरम, अनार दाने का चूर्ण, आदि भी बहुत पसंद था। काफ़ल, कसमल और चेस्टनट उनके पसंदीदा फल थे।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 2 – Bachpan – संस्मरण से आगे

1. लेखिका के बचपन में हवाई जहाज की आवाज़ें, घुड़सवारी, ग्रामोफ़ोन और शोरूम में शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल ही आश्चर्यजनक आधुनिक चीज़े थी। आज क्या-क्या आश्चर्यजनक आधुनिक चीज़े तुम्हें आकर्षित करती हैं? उनके नाम लिखो।

उत्तर:- आज कंप्यूटर, मोबाइल, रोबोट, मेट्रो ट्रेन, हवाईजहाज, आदि आश्चर्यजनक आधुनिक चीजें हैं, जो हमें अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।

2. अपने बचपन की कोई मनमोहक घटना याद करके विस्तार से लिखो।

उत्तर:- छात्र अपने बचपन के किसी रोमांचक किस्से का वर्णन करे।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 2 – Bachpan – अनुमान और कल्पना

1. सन् 1935-40 के लगभग लेखिका का बचपन शिमला में अधिक दिन गुज़रा। उन दिनों के शिमला के विषय में जानने का प्रयास करो।

उत्तर:- सन् 1935-40 के लगभग लेखिका का बचपन शिमला में अधिक दिन गुज़रा। उस समय शिमला काफी विकसित हो चुका था, वहां उस समय की सभी आधुनिक चीजें मौजूद थी, जैसे- मॉल, वेंगर्स और डेविको रेस्तरां, स्कैंडल प्वाइंट के सामने वाले शोरूम में शिमला-कालका ट्रेन का मॉडल, आदि। सूर्यास्त के समय का खूबसूरत आसमान, रिज पर की रौनक, मॉल व दुकानों की चमक, स्कैंडल प्वाइंट पर बढ़ती भीड़, पिछली सभी की सबसे तेज रफ्तारवाली गाड़ी, दूर-दूर तक गूंजती ऊंचे चर्च की घंटियों की आवाज, गिरज़ा मैदान, आदि दूर-दूर तक फैले पहाड़ों पर बसे शिमला की खूबसूरती और रौनक को बढ़ा देते थे। उस समय शिमला में घुड़सवारी करना आम बात थी।

2. लेखिका ने इस संस्मरण में सरवर के माध्यम से अपनी बातें बताने की कोशिश की है, लेकिन सरवर का कोई परिचय नहीं दिया है। अनुमान लगाओ कि सरवर कौन हो सकता है?

उत्तर:- लेखिका ने इस संस्मरण में दो बार सरवर का नाम लिया है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे लेखिका सरवर को अपनी आत्मकथा सुना रही है। अतः हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि सरवर उनका कोई मित्र या साक्षात्कारकर्ता हो सकता है, जो उनकी जीवनी लिखने में रुचि रखता था और इसीलिए उनकी बातें सुन रहा था।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 2 – Bachpan – भाषा की बात

1. क्रियाओं से भी भाववाचक संज्ञा बनती हैं। जैसे मारना से मार, काटना काट, हारना से हार, सीखना से सीख, पलटना से पलट और हड़पना से हड़प आदि भाववाचक संज्ञा बनी हैं। तुम भी इस संस्मरण से कुछ क्रियाओं को छांटकर लिखो और उनसे भाववाचक संज्ञा बनाओ।

उत्तर:-

  • पुकारना – पुकार
  • बदलना – बदल
  • घुमाना – घूम
  • समझना – समझ
  • उभारना – उभार
  • भूलना – भूल
  • दौड़ना – दौड़

2. चार दिन, कुछ व्यक्ति, एक लीटर दूध, आदि शब्दों के प्रयोग पर ध्यान दो तो पता चलेगा कि इसमें चार, कुछ और एक लीटर शब्द से संख्या या परिमाण का आभास होता है, क्योंकि यह संख्यावाचक विशेषण है। इसमें भी चार दिन से निश्चित संख्या का बोध होता है, इसलिए इसको निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं और कुछ व्यक्ति से अनिश्चित संख्या का बोध होने से इसे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। इसी प्रकार एक लीटर दूध से परिमाण का बोध होता है इसलिए इसे परिमाणवाचक विशेषण विशेषण कहते हैं।

  • अब तुम नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो और उनके सामने विशेषण के भेदों को लिखो-

(क). मुझे दो दर्जन केले चाहिए।
(ख). दो किलो अनाज दे दो।
(ग). कुछ बच्चे आ रहे हैं।
(घ). सभी लोग हंस रहे थे।
(ड़). तुम्हारा नाम बहुत सुंदर है।

उत्तर:-

(क). दो दर्जन – निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ख). दो किलो – निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ग). कुछ – अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(घ). सभी – अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ड़). सुंदर – गुणवाचक विशेषण

3. कपड़ों में मेरी दिलचस्पियां मेरी मौसी जानती थीं।

इस वाक्य में रेखांकित शब्द ‘दिलचस्पियां’ और ‘मौसी’ संख्याओं की विशेषता बता रहे हैं, इसीलिए ये सार्वनामिक विशेषण है। सर्वनाम कभी-कभी विशेषण का काम भी करते हैं। पाठ में से ऐसे पांच उदाहरण छांट कर लिखो।

उत्तर:-

  • तुम्हें बताऊंगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है।
  • मुझे अपने मोज़े और स्टॉकिंग भी याद है।
  • हमारा घर मॉल से ज्यादा दूर नहीं था।
  • इसकी पटरियां- उस पर खड़ी छोटे-छोटे डिब्बों वाली ट्रेन।
  • दिल्ली में जब भी उनकी आवाज़ आती, बच्चे उन्हें देखने बाहर दौड़ते।
  • अपने-अपने जूते पाॅलिश करके चमकाते।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant

  1. वह चिड़िया जो – केदारनाथ अग्रवाल
  2. बचपन – कृष्णा सोबती
  3. नादान दोस्त – प्रेमचंद्र
  4. चांद से थोड़ी सी गप्पे – शमशेर बहादुर सिंह
  5. अक्षरों का महत्व – गुणाकर मुले
  6. पार नज़र के – जयंत विष्णु नार्लीकर
  7. साथी हाथ बढ़ाना – साहिर लुधियानवी
  8. ऐसे ऐसे – विष्णु प्रभाकर
  9. टिकट-अलबम – सुंदरा रामस्वामी
  10. झांसी की रानी – सुभद्रा कुमारी चौहान
  11. जो देखकर भी नहीं देखते – हेलेन केलर
  12. संसार पुस्तक है – जवाहरलाल नेहरू
  13. मैं सबसे छोटी होऊं – सुमित्रानंदन पंत
  14. लोकगीत – भगवतशरण उपाध्याय
  15. नौकर – अनु बंदोपाध्याय
  16. वन के मार्ग में – तुलसीदास
  17. सांस सांस में बांस – एलेक्स एम. जॉर्ज 

NCERT Solution for Class 6

Leave a Comment