NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 – Jhansi Ki Rani (झांसी की रानी)

Textbook Hindi Class 6 Vasant (वसंत भाग 1)
Chapter 10 – Jhansi Ki Rani (झांसी की रानी)
Author Subhadra Kumari Chauhan (सुभद्रा कुमारी चौहान)

कविता से

1. ‘किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई’
(क). इस पंक्ति में किस घटना की ओर संकेत है?
(ख). काली घटा घिरने की बात क्यों कही गई है?

उत्तर:-

(क). प्रस्तुत पंक्ति में झांसी के राजा गंगाधर राव की आकस्मिक मृत्यु के कारण रानी लक्ष्मीबाई के विधवा होने की घटना की ओर संकेत किया गया है।
(ख). प्रस्तुत पंक्ति में काली घटा गिरने की बात इसलिए कही गई है क्योंकि राजा की मृत्यु के बाद रानी विधवा हो गई थी, उनके खुशहाल जीवन पर दुःख का अंधकार छा गया था, झांसी लावारिस हो गई थी और अंग्रेजों को झांसी पर कब्जा करने का सुनहरा अवसर मिल गया था।

2. कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को ‘बूढा’ कहकर और उसमें ‘नई जवानी’ आने की बात कहकर सुभद्रा कुमारी चौहान क्या बताना चाहती है?

उत्तर:- कविता की दूसरी पंक्ति में लेखिका ने भारत को बूढा इसलिए कहा है क्योंकि उस समय भारतवर्ष अंग्रेज़ों का गुलाम था। अंग्रेज़ी सरकार के अत्याचारों के कारण भारत देश की दशा एक बूढ़े व्यक्ति की तरह दयनीय और जर्जर हो गई थी। सन् सत्तावन में रानी लक्ष्मीबाई ने भारतवर्ष में आज़ादी की अलख जगाई थी। उन्होंने भारत के सभी हताश राजाओं में एक नया जोश और उत्साह उत्पन्न किया था व सभी को भारतवर्ष की खोई हुई आज़ादी की कीमत समझाई थी। इस प्रकार भारत में भी नई जवानी आ गई थी।

3. झांसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था?

उत्तर:- बचपन में रानी लक्ष्मीबाई को छबीली कहकर पुकारा जाता था। वे अपने पिता की इकलौती संतान थी और कानपुर के नानासाहेब की मुंहबोली बहन थी। उनका पूरा बचपन नाना के साथ ही गुजरा। बचपन से ही उन्हें बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी, आदि से खेलने का शौक था। तलवारबाजी, नकली युद्ध, व्यूह रचना, दुर्ग तोड़ना, सैन्य घेरना, आदि उनके पसंदीदा खेल थे। रानी का विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव से हुआ, लेकिन कुछ ही समय बाद राजा की आकस्मिक मृत्यु हो गई और रानी विधवा हो गई। अंग्रेजों ने इसका फायदा उठाकर झांसी को हड़पने का प्रयास किया; लेकिन रानी ने इसका विरोध किया और एक मर्दानी की भांति युद्ध के मैदान में कूद पड़ी। उन्होंने बड़े-बड़े अंग्रेजी शासकों को मार गिराया। उनकी वीरता देखकर अंग्रेज भौचक्के रह जाते थे। युद्ध भूमि में लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई को वीरगति प्राप्त हुई।

रानी का बचपन हमारे बचपन से बिल्कुल अलग था; क्योंकि जहां हम बचपन में गुड्डे-गुड़ियों से खेलते थे, वहीं रानी तलवार, बरछी, ढाल, कटारी, कृपाण, आदि से खेलती थीं।

4. वीर महिला की इस कहानी में कौन-कौन से पुरुषों के नाम आए हैं? इतिहास की कुछ अन्य वीर स्त्रियों की कहानियां खोजो।

उत्तर:- प्रस्तुत कहानी में निम्नलिखित पुरुषों के नाम आए हैं-

  • नानासाहेब
  • तांत्या टोपे
  • अजीमुल्ला सरनाम
  • अहमदशाह मौलवी
  • ठाकुर कुंवरसिंह
  • सैनिक अभिराम

इतिहास की कुछ वीर स्त्रियों के नाम-

  • सरोजिनी नायडू
  • सावित्री बाई फुले
  • लक्ष्मी सहगल
  • कमलादेवी चट्टोपाध्याय
  • बेगम हज़रत महल
  • भीकाजी कामा

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 – Jhansi Ki Rani – अनुमान और कल्पना

1. कविता में किस दौर की बात है? कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है?

उत्तर:- प्रस्तुत कविता में सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौर का वर्णन किया गया है। उस समय अंग्रेज़ी शासन के खिलाफ़ आज़ादी की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में आज़ादी की लड़ाई के लिए एक नया जोश और उत्साह उत्पन्न किया था। रानी युद्ध के मैदान में एक वीरांगना की भांति लड़ी थीं।

2. सुभद्रा कुमारी चौहान लक्ष्मीबाई को मर्दानी क्यों कहती हैं?

उत्तर:- सुभद्रा कुमारी चौहान ने लक्ष्मीबाई को मर्दानी इसलिए कहा है क्योंकि उनमें वीर मर्दों वाले सभी गुण थे। रानी लक्ष्मीबाई एक साहसी और वीर महिला थी। रानी साहसी व वीर पुरुषों के समान युद्धकौशल, तलवारबाज़ी की कला, घुड़सवारी, चतुराई से व्यूह रचने, दुर्ग तोड़ने, आदि में माहिर थीं।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 – Jhansi Ki Rani – खोजबीन

1. ‘बरछी’, ‘कृपाण’, ‘कटारी’ उस ज़माने के हथियार थे। आजकल के हथियारों के नाम पता करो।

उत्तर:- आजकल के हथियारों के नाम-

  • बंदूक
  • तोप
  • बम
  • गोला
  • मिसाइल
  • परमाणु बम

2. लक्ष्मीबाई के समय में ज्यादा लड़कियां ‘वीरांगना’ नहीं हुईं क्योंकि लड़ना उनका काम नहीं माना जाता था। भारतीय सेनाओं में अब क्या स्थिति है? पता करो।

उत्तर:- आजकल भारतीय सेनाओं में लड़कियों/स्त्रियों की भागीदारी पहले के मुकाबले बढ़ गई है, लेकिन फिर भी पुरुषों के मुकाबले यह अनुपात काफी कम है। अभी भी यह अनुपात संतोषजनक नहीं है, इसलिए अभी इस स्थिति को और सुधारने की जरूरत है।




NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 – Jhansi Ki Rani – भाषा की बात

  • नीचे लिखे वाक्यांशों (वाक्य के हिस्सों) को पढ़ो-

झांसी की रानी
मिट्टी का घरौंदा
प्रेमचंद की कहानी
पेड़ की छाया
ढाक के तीन पात
नहाने का साबुन
मील का पत्थर
रेशमा के बच्चे
बनारस के आम

का, के और की दो संज्ञाओं का संबंध बताते हैं। ऊपर दिए गए वाक्यांशों में अलग-अलग जगह इन तीनों का प्रयोग हुआ है। ध्यान से पढ़ो और कक्षा में बताओ कि का, के और की का प्रयोग कहां और क्यों हो रहा है?

उत्तर:-

का का प्रयोग – एकवचन व पुल्लिंग संज्ञाओं के लिए

के का प्रयोग – बहुवचन संज्ञाओं के लिए

की का प्रयोग – एकवचन व स्त्रीलिंग संज्ञाओं के लिए

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant

  1. वह चिड़िया जो – केदारनाथ अग्रवाल
  2. बचपन – कृष्णा सोबती
  3. नादान दोस्त – प्रेमचंद्र
  4. चांद से थोड़ी सी गप्पे – शमशेर बहादुर सिंह
  5. अक्षरों का महत्व – गुणाकर मुले
  6. पार नज़र के – जयंत विष्णु नार्लीकर
  7. साथी हाथ बढ़ाना – साहिर लुधियानवी
  8. ऐसे ऐसे – विष्णु प्रभाकर
  9. टिकट-अलबम – सुंदरा रामस्वामी
  10. झांसी की रानी – सुभद्रा कुमारी चौहान
  11. जो देखकर भी नहीं देखते – हेलेन केलर
  12. संसार पुस्तक है – जवाहरलाल नेहरू
  13. मैं सबसे छोटी होऊं – सुमित्रानंदन पंत
  14. लोकगीत – भगवतशरण उपाध्याय
  15. नौकर – अनु बंदोपाध्याय
  16. वन के मार्ग में – तुलसीदास
  17. सांस सांस में बांस – एलेक्स एम. जॉर्ज 

NCERT Solution for Class 6

Leave a Comment