NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 – Jo dekhkar bhi nahi dekhte (जो देखकर भी नहीं देखते)

Textbook Hindi Class 6 Vasant (वसंत भाग 1)
Chapter 11 – Jo dekhkar bhi nahi dekhte (जो देखकर भी नहीं देखते)
Author Helen keller (हेलेन केलर)

निबंध से

1. ‘जिन लोगों के पास आंखें हैं, वे सचमुच बहुत कम देखते हैं’- हेलेन केलर को ऐसा क्यों लगता था?

उत्तर:- हेलेन केलर को ऐसा इसलिए लगता था क्योंकि जो लोग आंखों से चीज़ों को देखने के आदी हैं, उनके लिए सभी चीज़ें साधारण और मामूली हो जाती हैं। उनकी जिज्ञासा और उत्साह खत्म हो जाता है, इसलिए वे ईश्वर की इस अनमोल देन का लाभ नहीं उठा पाते।

2. ‘प्रकृति का जादू’ किसे कहा गया है?

उत्तर:- प्रस्तुत पाठ में प्रकृति के सौंदर्य, मनमोहक एहसास, निरंतर आने वाले अद्भुत बदलाव, आनंदित और उत्साहित कर देने वाली मधुर आवाजों, प्राकृतिक चीजों की आश्चर्यचकित कर देने वाली बनावट, आदि को लेखक ने प्रकृति का जादू कहा है। प्रकृति का यह जादू मन को खुशी, संतोष और शांति प्रदान करने वाला होता है।

3. ‘कुछ खास तो नहीं’- हेलेन की मित्र ने यह जवाब किस मौके पर दिया और यह सुनकर हेलेन को आश्चर्य क्यों नहीं हुआ?

उत्तर:- हेलेन की मित्र ने यह जवाब तब दिया था जब वह जंगल में सेर करके वापस लौटी थी और उसने कहा था कि जंगल में उसने कुछ खास नहीं देखा। यह सुनकर हेलेन को आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि हेलेन के आसपास मौजूद वे सभी लोग जो देख पाने में सक्षम थे, वे सभी बहुत कम चीज़ों को महसूस और उनका सही तरीके से निरीक्षण कर पाते हैं।

4. हेलेन केलर प्रकृति के किन चीज़ों को छूकर और सुनकर पहचान लेती थीं? पाठ के आधार पर इसका उत्तर लिखो।

उत्तर:- हेलेन केलर भोज-पत्र के पेड़ की चिकनी छाल और चीड़ की खुरदरी छाल को स्पर्श से पहचान लेती थीं, वसंत के दौरान टहनियों में नई कलियां खोज निकालती थीं, फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह और घुमावदार बनावट महसूस कर लेती थीं, अपनी अंगुलियों के बीच झरने के बहते पानी को महसूस कर आनंदित हो उठती थीं और चिड़िया के मधुर स्वर सुनकर पहचान लेती थीं।




5. ‘जबकि इस नियामक से ज़िंदगी को खुशियों के इंद्रधनुषी रंगों से हरा-भरा किया जा सकता है’- तुम्हारी नजर में इसका क्या अर्थ हो सकता है?

उत्तर:- मनुष्य को मिली दृष्टि ईश्वर की एक अद्भुत देन है। दृष्टि के माध्यम से हम अपने आसपास मौजूद अद्भुत और आश्चर्यचकित कर देने वाली चीजों, उनकी बनावट और प्रकृति में आने वाले मनमोहक बदलाव को देख पाने में सक्षम हैं। दृष्टि के बिना जीवन अंधकार में डूबा हुआ होता है। दृष्टि एक ऐसा वरदान है, जो हमारे जीवन में इंद्रधनुषी रंग भर देती है, इसलिए सभी मनुष्यों को इसकी कद्र करनी चाहिए।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 – Jo dekhkar bhi nahi dekhte – निबंध से आगे

1. आज तुमने अपने घर से आते हुए बारीकी से क्या-क्या देखा-सुना? मित्रों के साथ सामूहिक चर्चा करो।

उत्तर:- आज घर से आते समय मैंने बारीकी से अपने आसपास के वातावरण को देखा और सुना। सुबह जब मैं घर से निकला, तब वातावरण बहुत ही सुहावना, शांत और मनमोहक था। चारों तरफ़ चिड़ियों का स्वर गूंज रहा था। लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे। चौराहे पर जाम लगा हुआ था। वहां खड़े कुछ लोग काम के लिए लेट हो रहे थे इसलिए परेशान होकर चिल्ला रहे थे; कुछ लोग आराम से अपनी गाड़ी में बैठकर गाने सुन रहे थे; कुछ लोग अपना फोन चलाने में मशगूल थे; सड़क किनारे कुछ लोग अखबार पढ़ रहे थे। लगभग दस मिनट में मैं विद्यालय पहुंच गया और प्रार्थना के लिए लाइन में खड़ा हो गया।

2. कान से न सुन पाने पर आस-पास की दुनिया कैसी लगती होगी? इस पर टिप्पणी लिखो और कक्षा में पढ़कर सुनाओ।

उत्तर:- कान से न सुन पाने पर शायद आसपास की दुनिया विचित्र लगती होगी। सब कुछ बिल्कुल शांत लगता होगा। यहां तक कि भीड़-भाड़ वाले इलाके भी शांत दिखाई पड़ते होंगे। आसपास हो रही प्रत्येक घटना केवल एक शांत हलचल मात्र लगती होगी। ऐसे व्यक्ति जिन्हें सुनाई नहीं देता, वे हर छोटे-छोटे बदलाव को गौर से देखकर अपने आसपास घट रही घटनाओं का पता लगाते होंगे।

3. तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिले जिसे दिखाई न देता हो तो तुम उससे सुनकर, सूंघकर, चखकर, छूकर अनुभव की जाने वाली चीज़ों के संसार के विषय में क्या-क्या प्रश्न कर सकते हो? लिखो।

उत्तर:- अगर मुझे किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिले जिसे दिखाई न देता हो तो मैं उससे निम्नलिखित प्रश्न करना चाहूंगा-

  • क्या आप आवाज सुनकर व्यक्ति को सही-सही पहचान लेते हैं?
  • क्या आप स्पर्श से चीजों को पहचान लेते हैं?
  • आपको दैनिक जीवन में किन-किन कामों के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ती है?
  • क्या आप पक्षी की आवाज सुनकर उसका नाम बता सकते हैं?
  • क्या आप फूलों की खुशबू सुंघकर उनका नाम बता सकते हैं?
  • आप रंगों की कल्पना कैसे करते हैं?
  • जब आप कहीं घूमने जाते हैं, तो वहां क्या करना पसंद करते हैं?

4. हम अपनी पांच इंद्रियों में से आंखों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। ऐसी चीज़ों के एहसासों की तालिका बनाओ जो तुम बाकी चार इंद्रियों से महसूस करते हो-

सुनकर, चखकर, सूंघकर, छूकर।

उत्तर:-

  • सुनकर : विभिन्न जानवरों की आवाजें, पक्षियों का मधुर स्वर, सुरीले गीत, एक दूसरे की बातें।
  • चखकर : मिठाइयों का स्वाद, इमली की खटाई, मिर्च का तीखापन, पानीपुरी का खट्टा-मीठा स्वाद।
  • सूंघकर : फूलों की खुशबू, खाने की महक, गंदी नाली की दुर्गंध।
  • छूकर : आग की गर्माहट, बर्फ की ठंडक, कपड़े की बनावट, तेल की चिकनाहट, लकड़ी की खुरदरी सतह।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 – Jo dekhkar bhi nahi dekhte – भाषा की बात

1. पाठ में स्पर्श से संबंधित कई शब्द आए हैं। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। बताओ कि किन चीज़ों का स्पर्श ऐसा होता है-

(चिकना, चिपचिपा, मुलायम, खुरदरा, सख्त, भुरभुरा)

उत्तर:-

  • चिकना – तेल, घी
  • चिपचिपा – गोंद
  • मुलायम – रेशमी कपड़ा
  • खुरदरा – पेड़ की छाल
  • सख्त – धातु से बनी चीज़ें, पत्थर
  • भुरभुरा – रेत, बजरी

2. अगर मुझे इन चीज़ों को छूने भर से इतनी खुशी मिलती है, तो इनकी सुंदरता देखकर तो मेरा मन मुग्ध ही हो जाएगा।

ऊपर रेखांकित संज्ञाएं क्रमशः किसी भाव और किसी की विशेषता के बारे में बता रही हैं। ऐसी संज्ञाएं भाववाचक अहलाती हैं। गुण और भाव के अलावा भाववाचक संज्ञाओं का संबंध किसी की दशा और किसी कार्य से भी होता है। भाववाचक संज्ञा की पहचान यह है कि इससे जुड़े शब्दों को हम सिर्फ़ महसूस कर सकते हैं, देख या छू नहीं सकते। आगे लिखी भाववाचक संज्ञा को पढ़ो और समझो। इनमें से कुछ शब्द संज्ञा और कुछ क्रिया से बने हैं। उन्हें भी पहचानकर लिखो-

मिठास, भूख, शांति, भोलापन, बुढ़ापा, घबराहट, बहाव, फुर्ती, ताज़गी, क्रोध, मज़दूरी, अहसास।

उत्तर:-

संज्ञा – मिठास, भूख, भोलापन, बुढ़ापा, घबराहट, ताज़गी, क्रोध, अहसास।

क्रिया – शांति, बहाव, फुर्ती, मजदूरी।

3. मैं अब इस तरह के उत्तरों की आदी हो चुकी हूं।

उस बगीचे में आम, अमलतास, सेमल, आदि तरह-तरह के पेड़ थे।

ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में रेखांकित शब्द देखने में मिलते जुलते हैं पर उनके अर्थ भिन्न है नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं वाक्य बनाकर उनका अर्थ स्पष्ट करो

अवधी – अवधि, ओर – और, में – मैं, दिन – दीन, मेल – मैल, सिल – शील।

उत्तर:-

  • प्रश्नपत्र पूरा करने की अवधि समाप्त हो चुकी है
  • मुझे अवधी भाषा का थोड़ा-बहुत ज्ञान है।
  • अचानक वह मेरी ओर बढ़ा।
  • सीमा और सरीता बहुत अच्छी सहेलियां हैं।
  • चाबी मेरी सफ़ेद वाली शर्ट की जेब में रखी है।
  • मैं यह काम नहीं कर सकता।
  • कल का दिन मेरे लिए बहुत खास है।
  • तुम्हें दीन-दुनिया का कुछ पता भी है।
  • शादी-समारोह मेल-जोल का एक जरिया है।
  • इस सोफे को साफ करवाना पड़ेगा, इस पर बहुत अधिक मैल जम चुका है।
  • हमारे गांव में सिल-बट्टे से मिर्च पीसकर चटनी बनाई जाती है।
  • दवाई की बोतल की सील हटा दो।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 – Jo dekhkar bhi nahi dekhte – अनुमान और कल्पना

1. इस तस्वीर में तुम्हारी पहली नज़र कहां जाती है?

उत्तर:- इस तस्वीर में मेरी पहली नज़र सड़क के ऊपर झूलते तारों पर जाती हैं।

2. गली में क्या-क्या चीज़ें हैं?

उत्तर:- गली में दोनों ओर दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े हैं, बीच सड़क से एक आदमी स्कूटर से जा रहा है और कुछ लोग पैदल जा रहे हैं। सड़क के एक ओर बहुत-सी दुकानें हैं और दूसरी ओर एक इमारत है। गली में सड़क के ऊपर बहुत से तार झूल रहे हैं।

3. इस गली में हमें कौन-कौन सी आवाजें सुनाई देती होंगी?

(सुबह के वक्त, दोपहर के वक्त, शाम के वक्त, रात के वक्त)

उत्तर:-

  • गली में सुबह के वक्त चिड़ियों के चेहरे की आवाजें, दूधवाले व अखबारवाले की साइकिल की घंटी की आवाज़ें, गली से गुजरते वाहनों के होर्न की आवाज़ें और लोगों के बातचीत करने की आवाज़ें सुनाई देती होंगी।
  • दोपहर के वक्त गली में दुकानों पर बैठे लोगों और सड़क पर जाते वाहनों की आवाजें आती होंगी।
  • शाम के वक्त भी वहीं चिड़ियों के चहकने की आवाज़ें, अपने-अपने घरों की तरफ़ जाते लोगों व उनके वाहनों की आवाजें, कुत्तों के भौंकने की आवाज़ें, आदि सुनाई देती होंगी।
  • रात के वक्त गली में सन्नाटा छाया रहता होगा और केवल गली में घूम रहे आवारा कुत्तों की आवाज़ें सुनाई पड़ती होंगी।

4. अलग-अलग समय में ये गली कैसे बदलती होगी?

उत्तर:-

  • सुबह के वक्त गली में बहुत अधिक भीड़ रहती है। लोग अपने-अपने काम पर जाने के लिए गली से गुजरते हैं।
  • दोपहर के वक्त गली सूनी हो जाती है, सभी लोग अपने-अपने घरों में या अपने-अपने काम पर रहते हैं।
  • शाम के वक्त गली में बहुत अधिक भीड़ रहती है, लोग अपने-अपने काम से लौट रहे होते हैं, कुछ लोग श्याम की सैर करने निकलते हैं और कुछ लोग घर का सामान लेने जाते हैं।
  • रात के वक्त गली में सन्नाटा छाया रहता है और कुछ आवारा पशु इधर-उधर घूम रहे होते हैं।

5. ये तारें गली को कहां-कहां से जोड़ती होंगी?

उत्तर:- सड़क के ऊपर झूल रही बिजली की तारें गली में मौजूद घरों को मुख्य ट्रांसफार्मर से, टेलीफोन की तारें घरों को मुख्य दूरभाष बक्से से और टी.वी. केबल की तारें घरों को टी.वी. के टावर से जोड़ती होंगी।

6. साइकिलवाला कहां से आकर कहां जा रहा होगा?

उत्तर:- साइकिलवाला अपने घर से अपने काम पर जा रहा होगा या अपने काम से घर को लौट रहा होगा।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant

  1. वह चिड़िया जो – केदारनाथ अग्रवाल
  2. बचपन – कृष्णा सोबती
  3. नादान दोस्त – प्रेमचंद्र
  4. चांद से थोड़ी सी गप्पे – शमशेर बहादुर सिंह
  5. अक्षरों का महत्व – गुणाकर मुले
  6. पार नज़र के – जयंत विष्णु नार्लीकर
  7. साथी हाथ बढ़ाना – साहिर लुधियानवी
  8. ऐसे ऐसे – विष्णु प्रभाकर
  9. टिकट-अलबम – सुंदरा रामस्वामी
  10. झांसी की रानी – सुभद्रा कुमारी चौहान
  11. जो देखकर भी नहीं देखते – हेलेन केलर
  12. संसार पुस्तक है – जवाहरलाल नेहरू
  13. मैं सबसे छोटी होऊं – सुमित्रानंदन पंत
  14. लोकगीत – भगवतशरण उपाध्याय
  15. नौकर – अनु बंदोपाध्याय
  16. वन के मार्ग में – तुलसीदास
  17. सांस सांस में बांस – एलेक्स एम. जॉर्ज 

NCERT Solution for Class 6

Leave a Comment