NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 13

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 – Main Sabse Chhoti Hoon (मैं सबसे छोटी होऊं)

Textbook Hindi Class 6 Vasant (वसंत भाग 1)
Chapter 13 – Main Sabse Chhoti Hoon (मैं सबसे छोटी होऊं)
Author Sumitra Nandan Pant (सुमित्रानंदन पंत)

कविता से

1. कविता में सबसे छोटे होने की कल्पना क्यों की गई है?

उत्तर:- प्रस्तुत कविता में बालिका ने सबसे छोटे होने की कल्पना की है क्योंकि वह अपनी मां का स्नेह और दुलार नहीं खोना चाहती, मां के आंचल की छाया में छुपे रहना चाहती है, उनकी गोदी में सोना चाहती है और उनका हाथ पकड़कर घूमना-फिरना चाहती है।

2. कविता में ‘ऐसी बड़ी न होऊं मैं’ क्यों कहा गया है? क्या तुम भी हमेशा छोटे बने रहना पसंद करोगे?

उत्तर:- कविता में ‘ऐसी बड़ी न होऊं मैं’ कहा गया है क्योंकि बच्ची हमेशा अपनी मां के नज़दीक रहना चाहती है और उनका स्नेह पाना चाहती है। लेकिन बच्चे जब बड़े हो जाते हैं, तब माता-पिता से उनका जुड़ाव कम हो जाता है और उन्हें माता-पिता का स्नेह कम मिलता है; इसीलिए बच्ची बड़ा नहीं होना चाहती। हां, मैं भी हमेशा छोटे बने रहना पसंद करूंगा।

3. आशय स्पष्ट करो-

हाथ पकड़कर फिर सदा हमारे

साथ नहीं फिरती दिन-रात!

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने छोटी बच्ची के मन की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि छोटी बच्ची का भी बड़ा नहीं होना चाहती क्योंकि छोटे बच्चों को मां हमेशा अपने साथ-साथ रखती है, उनका ख्याल रखती है और उनसे प्रेम करती हैं। लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तब मां हर समय उनके साथ नहीं रहती, उन्हें स्वयं ही अपना ख्याल रखना पड़ता है।

4. अपने छुटपन में बच्चे अपनी मां के बहुत करीब होते हैं। इस कविता में नज़दीकी की कौन-कौन सी स्थितियां बताई गई हैं?

उत्तर:- इस कविता में मां से नज़दीकी की निम्नलिखित स्थितियां बताई गई हैं-

  • मां की गोदी में सोना,
  • मां का आंचल पकड़कर उनके साथ-साथ घूमना,
  • मां के हाथ से खाना खाना,
  • मां का अपने आंचल से धूल पोंछकर मुंह धूलाना और सज़ाना- संवारना,
  • मां के आंचल की छाया में छिपे रहना,
  • मां से परियों की कहानियां सुनना, आदि।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 – Main Sabse Chhoti Hoon – कविता से आगे

1. तुम्हारी मां तुम लोगों के लिए क्या-क्या काम करती है?

उत्तर:- हमारी मां हमारे लिए निम्नलिखित काम करती हैं-

  • हमारे लिए खाना बनाना
  • हमें नहलाना-धुलाना
  • हमें स्कूल के लिए तैयार करना
  • रात में हमें परियों की कहानियां सुनाना
  • बीमार होने पर दिन-रात हमारी सेवा करना
  • हमारा गृह कार्य करवाना और परीक्षा के समय पढ़ाई करवाना
  • हमारी हर जरूरत का ध्यान रखना

2. यह क्यों कहा गया है कि बड़ा बनाकर मां बच्चे को छलती है?

उत्तर:- बच्चे जब थोड़े बड़े हो जाते हैं, तब मां उन्हें यह कहकर छलती है कि अब तुम बड़े हो गए हो, अपना काम खुद करो। तब वह बच्चों को हर समय साथ-साथ नहीं रखती, पहले की तरह स्नेहा भी प्रकट नहीं करती परियों की कहानियां भी नहीं सुनाती और ना ही अपने हाथों से खाना खिलाती है। इसीलिए कविता में यह कहा गया है कि बड़ा बनाकर मां बच्चे को छलती है।

3. उन क्रियाओं को गिनाओ जो इस कविता में मां अपनी छोटी बच्ची या बच्चे के लिए करती है।

उत्तर:- कविता में मां छोटी बच्ची को अपनी गोद में सुलाती है, अपना आंचल पकड़ाकर उसे अपने साथ-साथ घूमाती है, उसे अपने हाथों से खाना खिलाती है, उसका मुंह धुलाकर, अपने आंचल से धूल पोंछती है और उसे संवारती है, उसे परियों की कहानियां सुनाती है और हमेशा अपने आंचल की छाया में छिपाए रखती हैं।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 – Main Sabse Chhoti Hoon – अनुमान और कल्पना

1. इस कविता के अंत में कवि मां से चंद्रोदय दिखा देने की बात क्यों कर रहा है? चांद के उदित होने की कल्पना करो और अपनी कक्षा में बताओ।

उत्तर:- इस कविता के अंत में कवि मां से चंद्रोदय दिखा देने की बात कर रहा है क्योंकि बच्चों को चांद देखना बेहद पसंद होता है। छोटे बच्चों को चमकता हुआ चांद अत्यंत मनमोहक और आकर्षक लगता है। अक्सर बच्चे चांद को ‘चंदा मामा’ कहकर पुकारते हैं और चांद से मिलने की जिद करते हैं।

2. इस कविता को पढ़ने के बाद एक बच्चे और उसकी मां का चित्र तुम्हारे मन में उभरता है। वह बच्ची और क्या-क्या कहती होगी? क्या-क्या करती होगी? कल्पना करके एक कहानी बनाओ।

उत्तर:- छोटी बच्ची दिन भर अपनी मां की साथ-साथ घूमती-फिरती है। उसकी मां उससे बहुत प्रेम करती है और हमेशा उसे अपने क़रीब रखती है। जब बच्ची मिट्टी में खेलती, तो उसके चेहरे पर धूल लग जाती है। मां बच्ची को खाना खाने के लिए बुलाती है, अपने आंचल से उसके चेहरे की धूल साफ करती है, उसका मुंह धुलाती है, उसके बाल संवारती है और उसे अपने हाथों से खाना खिलाती है। रात के समय मां बच्ची को परियों की कहानियां सुनाती है और अच्छी-अच्छी बातें बताती हैं। तब छोटी बच्ची अपनी मां के आंचल की छाया में छिपकर चुपचाप मां की बातें सुनती रहती है और फिर अचानक मां से चांद दिखाने की जिद करने लग जाती है।

3. मां अपना एक दिन कैसे गुज़ारती है? कुछ मौकों पर उसकी दिनचर्या बदल जाए करती है जैसे- मेहमानों के आ जाने पर, घर में किसी के बीमार पड़ जाने पर या त्यौहार के दिन। इन अवसरों पर मां की दिनचर्या पर क्या फ़र्क पड़ता है? सोचो और लिखो।

उत्तर:- मां प्रातः काल उठकर पूरे घर की सफाई करती है, फिर नहा-धोकर सबके लिए चाय-नाश्ता बनाती है, बच्चों को तैयार करके स्कूल भेजती है, सबके कपड़े धोती है, घर का व घर के बड़े-बूढ़ों का ख्याल रखती है। कुछ विशेष मौकों पर मेहमानों बच्चे आ जाने पर उनकी जरूरतों का ख्याल रखती है, उनके लिए अच्छे-अच्छे पकवान बनाती हैं और उनके रहने खाने का ध्यान रखती है। मेहमानों के आ जाने से मां का काम बढ़ जाता है और उनकी दिनचर्या पहले से ज़्यादा थकान-भरी जाती है।




NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 – Main Sabse Chhoti Hoon – भाषा की बात

1. नीचे दिए गए शब्दों में अंतर बताओ, उनमें क्या फ़र्क है?

स्नेह – प्रेम
ग्रह – गृह
शांति – सन्नाटा
निधन – निर्धन
धूल – राख
समान – सामान

उत्तर:-

  • स्नेह – माता पिता का प्यार
  • प्रेम – दो प्रेमियों के बीच का प्यार
  • ग्रह – अंतरिक्ष में मौजूद ग्रह जैसे- पृथ्वी, बुध, शुक्र, मंगल, आदि
  • गृह – घर
  • शांति – लोगों की चुप्पी के कारण फैला मौन
  • सन्नाटा – सुनसान जगह पर फैला मौन
  • निधन – मृत्यु
  • निर्धन – गरीब
  • धूल – मिट्टी के बारीक कणों से बनी हुई
  • राख – कोयले के जलने से उत्पन्न हुई
  • समान – दो व्यक्ति या दो चीज़ों के एक जैसे गुण।
  • सामान – अजीवित चीज़ें

2. कविता में ‘दिन-रात’ शब्द आया है। दिन रात का विलोम है। तुम ऐसे चार शब्दों के जोड़े सोचकर लिखो जो विलोम शब्दों से मिलकर बने हों। जोड़ों के अर्थ को समझने के लिए वाक्य बनाओ।

उत्तर:-

  • छोटा-मोटा : अब तुम्हें कोई छोटा-मोटा काम-धंधा शुरू कर देना चाहिए।
  • उल्टा-सीधा : जल्दीबाज़ी में कुछ उल्टा-सीधा मत कर देना।
  • आना-जाना : आज कल शाम का उनके घर आना-जाना बढ़ गया है।
  • अच्छा-बुरा : माता-पिता को हमारे अच्छे-बुरे की अधिक समझ होती है।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant

  1. वह चिड़िया जो – केदारनाथ अग्रवाल
  2. बचपन – कृष्णा सोबती
  3. नादान दोस्त – प्रेमचंद्र
  4. चांद से थोड़ी सी गप्पे – शमशेर बहादुर सिंह
  5. अक्षरों का महत्व – गुणाकर मुले
  6. पार नज़र के – जयंत विष्णु नार्लीकर
  7. साथी हाथ बढ़ाना – साहिर लुधियानवी
  8. ऐसे ऐसे – विष्णु प्रभाकर
  9. टिकट-अलबम – सुंदरा रामस्वामी
  10. झांसी की रानी – सुभद्रा कुमारी चौहान
  11. जो देखकर भी नहीं देखते – हेलेन केलर
  12. संसार पुस्तक है – जवाहरलाल नेहरू
  13. मैं सबसे छोटी होऊं – सुमित्रानंदन पंत
  14. लोकगीत – भगवतशरण उपाध्याय
  15. नौकर – अनु बंदोपाध्याय
  16. वन के मार्ग में – तुलसीदास
  17. सांस सांस में बांस – एलेक्स एम. जॉर्ज 

NCERT Solution for Class 6

 

Leave a Comment