Vachya in Hindi

वाच्य ( Vachya in Hindi ) – क्रिया के जिस रुप से पता चलता है कि वाक्य में क्रिया कर्ता, कर्म या भाव के अनुसार प्रयुक्त हुई है, उसे वाच्य कहते हैं।

जैसे –

राधा क्रिकेट खेलती है।
राधा के द्वारा क्रिकेट खेला जाता है।
राधा
से खेला नहीं जाता।

वाच्य के भेद  – ( Vachya ke bhed in Hindi )

वाच्य के तीन भेद होते हैं-

1. कर्तृवाच्य
2. कर्मवाच्य और
3. भाववाच्य

कर्तृ वाच्य

जिस वाक्य की क्रिया कर्ता के अनुसार होती है, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।
जैसे – रामपुस्तक पढ़ता है।
पुष्पा समोसा खाती है।

कर्मवाच्य

जिस वाक्य की क्रिया उसके कर्म के अनुसार होती है, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
जैसे – रामद्वारा पुस्तक पढ़ी जाती है।
सुमन के द्वारा आम खरीदे जाते हैं।

भाववाच्य

जो क्रिया वाक्य के कर्ता या कर्म के अनुसार न होकर भाव के अनुसार होती है, उसे भाववाचक कहते हैं।
जैसे – नानी से चला नहीं जाता।
कबूतर से उड़ा नहीं जाता।

वाच्य परिवर्तन – (Vachya Parivartan in Hindi )

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में वाच्य परिवर्तन

(क) क्रिया को कर्म के लिंग और वचन के अनुसार परिवर्तित किया जाता है।
(ख) कर्ता के पश्चात ‘से’, ‘के द्वारा’ या ‘द्वारा’ शब्द लगाए जाते हैं।

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में वाच्य परिवर्तन (Vachya in Hindi)

कर्तृवाच्य से भाववाच्य में वाच्य परिवर्तन

(क) कर्ता के साथ ‘से’ जोड़ा जाता है।
(ख) भाववाच्य की क्रिया का प्रयोग एकवचन और अन्य पुरुष में किया जाता है।
(ग) भाववाचक का प्रयोग अधिकतर निषेधात्मक रूप से होता है।

कर्तृवाच्य से भाववाच्य में वाच्य परिवर्तन

कर्मवाच्य और भाववाच्य से कर्तृवाच्य में वाच्य परिवर्तन

(क) सबसे पहले कर्ता के साथ प्रयुक्त ‘से’, ‘के द्वारा’ या ‘द्वारा’ शब्द को हटा दें।
(ख) वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को कर्ता के लिंग और वचन के अनुसार बदल दें।

कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में वाच्य परिवर्तन




भाववाच्य से कर्तृवाच्य में वाच्य परिवर्तन

FAQS on Vachya in Hindi

प्र.1.  वाच्य किसे कहते हैं ?

उत्तर = क्रिया के जिस रूप से उसके कर्ता, कर्म, भाव का पता चले उसे वाच्य कहते हैं |

प्र.2. वाच्य के कितने भेद होते हैं ?    

उत्तर = तीन भेद होते हैं |

प्र.3.  वाच्य के भेदों का नाम बताइए –       

उत्तर = (i) कर्तृवाच्य
(ii) कर्मवाच्य
(iii) भाववाच्य

प्र.4.  मोहन पुस्तक पढ़ता हैं | उक्त वाक्य में कौनसा वाच्य है ?     

उत्तर = कर्तृवाच्य

प्र.5.  मोहन फ़ुटबॉल खेल रहा है | उक्त वाच्य को कर्मवाच्य में बदलिए –               

उत्तर = मोहन द्वारा फ़ुटबॉल खेला जा रहा है |

प्र.6.  ‘दादी नहीं चलती |’ उक्त कर्तृवाच्य को भाववाच्य में बदलिए –      

उत्तर = दादी से नहीं चला जाता |

प्र.7.  कर्तृवाच्य को कर्मवाच्य में बदलने के लिए कर्ता के साथ क्या लगाते है ?       

उत्तर = कर्ता के साथ ‘से’ ‘द्वारा’ या ‘के द्वारा’ लगाते हैं |

प्र.8. राधा द्वारा गीत गाया जाता है | उक्त कर्मवाच्य को कर्तृवाच्य में बदलिए –     

उत्तर = राधा गीत गाती है |

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

 

1 thought on “Vachya in Hindi”

Leave a Comment