Visheshan ke bhed in Hindi

Visheshan ke bhed in Hindi – गुणवाचक विशेषण (Gunvachak Visheshan), संख्यावाचक विशेषण (Sankhya vachak Visheshan), परिणामवाचक विशेषण (Pariman vachak Visheshan), सार्वनामिक विशेषण (Sarvanamik Visheshan)

विशेषण के भेद (Visheshan ke bhed)

Visheshan ke bhed in Hindi

गुणवाचक विशेषण (Gunvachak Visheshan)

संज्ञा और सर्वनाम शब्दों के गुण, दोष, स्वाद, आकार, रंग और अवस्था आदि की विशेषता प्रकट करने वाले विशेषणों को गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे- राधा सातवीं कक्षा में पढ़ती है।
मोहन का दूसरा भाई डॉक्टर है।

संख्यावाचक विशेषण (Sankhya vachak Visheshan)

संख्यावाचक विशेषण के भेद
(क) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ख) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

(क) निश्चित संख्यावाचक विशेषण

संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की निश्चित संख्या प्रकट करने वाले विशेषणों को निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे- पांचो  पुत्र वन की ओर गए।
दूसरी लड़की को पुरस्कार मिला था।

(ख) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की निश्चित संख्या का बोध न कराने वाले विशेषणों को अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे- कुछ छात्रों ने गृह -कार्य नहीं किया।
आज दफ्तर में काम कम है।




परिमाणवाचक विशेषण (Pariman vachak Visheshan)

संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की मात्रा और माप -तोल प्रकट करने वाले विशेषणों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे- दाल में थोड़ा घी और डालो।
दो मीटर कपड़ा लाना।

परिमाणवाचक विशेषण के भेद
I.निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
II.अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

(क) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

संज्ञा और सर्वनाम शब्दों के निश्चित परिमाण का बोध कराने वाले विशेषण शब्दों को निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे – नीतू ने दो किलो आलू खरीदे।
नीलम आधा लीटर तेल लाई।

(ख) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम के निश्चित माप-तौल का पता नहीं चलता, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे- दाल में थोड़ा नमक और डालो।
दूध में अधिक चीनी पड़ गई।

सार्वनामिक विशेषण (Sarvanamik Visheshan)

संज्ञा की विशेषता प्रकट करने वाले सर्वनाम शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।

इन्हें संकेतवाचक विशेषण भी कहते हैं।

जैसे- उस लड़की को पुरस्कार मिला।
वह घर नीलम का है।



FAQs on Visheshan ke bhed in Hindi

प्र.1.  विशेषण किसे कहते है ?  

उत्तर = जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं |

प्र.2. विशेषण के कितने भेद होते हैं ?    

उत्तर = विशेषण के चार भेद होते हैं |

प्र.3.  विशेषण के भेदों का नाम बताइये –       

उत्तर =
(i) गुणवाचक विशेषण
(ii) संख्यावाचक विशेषण
(iii) परिमाणवाचक
(iv) सार्वनामिक विशेषण

प्र.4.  विशेषणों की तुलना कितने प्रकार से की जा सकती है ?     

उत्तर = तीन प्रकार से

प्र.5.  प्रविशेषण किसे कहते है ?            

उत्तर = जो शब्द विशेषणों की भी विशेषता बताते है | उन्हें प्रविशेषण कहते हैं |

प्र.6.  माँ ने खीर बनाने के लिए तीन लीटर दूध लिया | उक्त वाक्य में रेखांकित शब्द किस विशेषण से संबंधित है ?     

उत्तर = परिमाणवाचक विशेषण

प्र.7.  ‘सुंदरतम’ उक्त शब्द विशेषण की किस अवस्था को प्रकट करता है ?       

उत्तर = उत्तमावस्था

प्र.8. वह लड़का पढ़ रहा है |उक्त वाक्य में रेखांकित विशेषण का प्रकार बताइए – 

उत्तर = सार्वनामिक विशेषण

प्र.9.  ‘नमकीन’ उक्त शब्द विशेषण के किस भेद के अन्तर्गत आता है ?

उत्तर = गुणवाचक विशेषण

प्र.10. ‘परिवार’ उक्त शब्द से उचित विशेषण बनाइए –

उत्तर = पारिवारिक

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

 

5 thoughts on “Visheshan ke bhed in Hindi”

Leave a Comment