Ling or Ling ke bhed in Hindi Class 7

Ling or Ling ke bhed in Hindi Class 7 – लिंग की परिभाषा, लिंग के भेद – पुल्लिंग, स्त्रीलिंग, लिंग की पहचान, सदा पुल्लिंग रहने वाले शब्द, सदा स्त्रीलिंग रहने वाले शब्द

लिंग की परिभाषा ( Ling in Hindi ) – शब्द के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री होने का बोध हो , उसे लिंग कहते हैं ।
लिंग का अर्थ है – चिह्न

जैसे – 
राम केला खा रहा है ।
राधा पढ़ रही है।
लड़का खेल रहा है।
लड़की खेल रही है।

लिंग के भेद ( Ling Ke Bhed in Hindi)

  1. पुल्लिंग
  2. स्त्रीलिंग

पुल्लिंग

जिस शब्द से पुरुष – जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते है |

जैसे – कबूतर दाना चुग रहा है।
मोहन ने सुंदर चित्र बनाया है।
सूरज निकल आया।




स्त्रीलिंग

जिस शब्द से स्त्री – जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग  कहते हैं |

जैसे – साड़ी सूख गई ।
दीदी गाना गा रही है।
लस्सी अच्छी बनी है।

लिंग की पहचान ( Ling Ki Pehchan in Hindi)

कुछ ऐसे शब्द होते हैं, जो सदैव पुल्लिंग या स्त्रीलिंग में ही प्रयुक्त होते हैं । ऐसे शब्दों को नित्य पुल्लिंग या नित्य स्त्रीलिंग कहते हैं।

1. सदा पुल्लिंग रहने वाले शब्द – 

जैसे – मच्छर, गैंडा, भालू , कौआ,  गीदड़, जे़बरा, ज़िराफ, खरगोश, तोता, कछुआ, भेड़िया आदि।

2. सदा स्त्रीलिंग रहने वाले शब्द –

जैसे – मक्खी, मछली, लोमड़ी, भेड़, कोयल,  गिलहरी, जूँ,  चिड़िया, मकड़ी, चील आदि।

सदा पुल्लिंग रहने वाले शब्द

→ देशों के नाम – भारत, अमेरिका, चीन आदि (श्रीलंका – अपवाद)
→ दिनों के नाम – रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार आदि।
→ ग्रह नक्षत्रों के नाम – सूर्य, चंद्रमा,  राहु – केतु, मंगल, बुध आदि (पृथ्वी- अपवाद)।
→ समुद्रों के नाम – हिंद महासागर, अरब महासागर आदि।
→ पर्वतों के नाम – हिमालय, विध्यांचल, सतपुड़ा, यूराल आदि।
→ पेड़ों के नाम – आम, नीम, बरगद आदि।( इमली- अपवाद है)
→ हिंदी महीनों के नाम – चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ आदि ।
→ अंग्रेजी महीनों के नाम – जनवरी- फरवरी, मई और जुलाई स्त्रीलिंग शब्द हैं।
→ अनाजों के नाम – ज्वार, अरहर, मूंग, ( मक्की- अपवाद है )
→ द्रव पदार्थों के नाम – चाँदी, चाय, कॉफी, ( लस्सी – अपवाद है ), (यह स्त्रीलिंग के शब्द है) ।
→ रत्नों के नाम – हीरा, पन्ना, मोती, मूँगा, पुखराज आदि।
→ फलों के नाम – आम, अनार, संतरा, सेब, अनन्नास, खरबूजा, तरबूज, खजूर, अंगूर आदि। (लीची, खूबानी – अपवाद हैं)।

आव, पा, पन, त्व, आवा, औडा़, खाना, दान, वाला, एरा प्रत्ययों वाले शब्द – बहाव, मोटापा, बचपन, लघुत्व, भगौड़ा, पागल खाना, पानदान, लुटेरा आदि।

स्त्रीलिंग वाले शब्दों की पहचान

1. नदियों और झीलों के नाम पर प्राय: स्त्रीलिंग होते हैं । 
जैसे – गंगा, यमुना, गोमती, कृष्णा, कावेरी , नर्मदा आदि।

2. भाषाओं के नाम बहुधा स्त्रीलिंग होते हैं ।
जैसे – हिंदी, बांग्ला, असमिया, गुजराती आदि।

3. बोलियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं ।
जैसे – खड़ी, बोली, राजस्थानी, हरियाणवी आदि।

4. तिथियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे – प्रथमा, द्वितीया (दूज) , एकादशी, अमावस्या, पूर्णिमा आदि।

5. कुछ आकारांत, इकारांत , ईकारांत, उकारांत और ऊकारांत शब्द स्त्रीलिंग में प्रयुक्त होते हैं।
जैसे –
(क) आकारांत शब्द – माता, प्रजा, दया, लता आदि।
(ख) इकारांत शब्द – रूचि, अग्नि, मति, गति आदि।
(ग) ईकारांत शब्द -लकड़ी, गाड़ी, नदी, चिट्ठी, मूंगफली आदि।

6. शरीर के कुछ अंगों के नाम से लिंग होते हैं।
जैसे – आँख, नाक, ठोड़ी, भौं, पलकें, जीभ, टाँग, जाँघ आदि।

7. आई, इया, आवट, आहट, ता अंत वाले शब्द अधिकतर स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे –
→ आई  – पढ़ाई, लिखाई, लड़ाई, चढ़ाई, सिलाई आदि।
→ इया – चुहिया, चिड़िया, बुढ़िया, कुटिया, लुटिया, डिबिया आदि।
→ आवट – मिलावट, सजावट, थकावट, बनावट आदि।
→ आहट – घबराहट, मुस्कुराहट, चिकनाहट आदि।

8. किराने की कुछ वस्तुएं और खाने-पीने की कुछ चीजों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं।
जैसे – नदी, भाषाओं, बोलियों , तिथियों, अकारांत, इकारांत आदि।




FAQs on Ling or Ling ke bhed in Hindi Class 7

प्र.1.  लिंग किसे कहते है ?     

उत्तर = शब्द के जिस रूप से उसके स्त्री या पुरुष होने का बोध होता है, उसे लिंग कहते हैं |

प्र.2.  लिंग के कितने भेद होते हैं ?         

उत्तर = दो भेद होते हैं |

प्र.3.  पुल्लिंग किसे कहते हैं ?   

उत्तर = जिन शब्दों से पुरुष जाति के होने का बोध होता हैं उन्हें पुल्लिंग कहते हैं |

प्र.4.  देशों के नाम सदैव किस लिंग में होते हैं ?      

उत्तर = पुल्लिंग में

प्र.5.  तिथियों के नाम सदैव किस लिंग में होते हैं ?    

उत्तर = स्त्रीलिंग

प्र.6.  ‘बुलबुल, संतान’ शब्द का लिंग बताइए –     

उत्तर = स्त्रीलिंग

प्र.7.  लिंग का शाब्दिक अर्थ बताइए –       

उत्तर = चिह्.न

प्र.8.  नेता ने भाषण दिया | उक्त वाक्य में रेखांकित शब्द का लिंग बदलकर वाक्य पुन: लिखिए –     

उत्तर = नेत्री ने भाषण दिया

प्र.9.  ‘दाता’ शब्द का स्त्रीलिंग बताइए –  

उत्तर = दात्री

प्र.10. ’ विदुषी’ शब्द का पुल्लिंग बताइए –      

उत्तर = विद्वान

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

 

3 thoughts on “Ling or Ling ke bhed in Hindi Class 7”

  1. Bahut acchi hai. Main Indian nahi, america mein rehti but I like ur website and it’s easy to learn with ur website. I know reading hindi well but bolna achhe se nahi aati hai. Thankyou!

    Reply

Leave a Comment