संज्ञा – संज्ञा के भेद sangya ke bhed

संज्ञा – संज्ञा के भेद  (Sangya or Sangya ke bhed in Hindi) – व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, भाववाचक संज्ञा

संज्ञा की परिभाषा – किसी व्यक्ति वस्तु स्थान प्राणी और भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं ।
दिन निकल आया ।
पक्षी चहचहाने लगे ।
पिताजी उठकर घूमने चले गए।




संज्ञा के भेद (Sangya ke bhed in Hindi)

(1) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(2) जातिवाचक संज्ञा
(3) भाववाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा

संज्ञा शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति विशेष प्राणी विशेष स्थान और विशेष वस्तु आदि के नाम का पता चलता है, उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे- ताजमहल, राजा, दशरथ, नैनीताल, भागवत गीता, चेतक

जातिवाचक संज्ञा

वे संज्ञा शब्द जो किसी विशेष व्यक्ति या वस्तु के विषय में न बताकर संपूर्ण जाति का बोध कराएँ, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे – मछली, हाथी, नारी, चींटी, दुकान, गांव गली, पुस्तक, बर्तन, सब्जी आदि ।

भाववाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी प्राणी या वस्तु की स्थिति भाव और दशा आदि का पता चलता है, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं ।
जैसे- लंबाई, सुंदरता, बचपन, बुढापा, भाईचारा मित्रता, क्रोध, दया आदि ।

समूहवाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी समूह या समुदाय का बोध हो, उन्हें समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे – कक्षा में सभी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
कवियों की सभा हो रही है ।

अन्य उदाहरण

मधुमक्खियों का झुंड,
कक्षा, भीड़, टोली, दल आदि।




भाववाचक संज्ञाओं की रचना

भाववाचक संज्ञा पांच प्रकार के शब्दों से बनती हैं-

  1. जातिवाचक संज्ञा से
  2. सर्वनाम से
  3. विशेषण से
  4. क्रिया से
  5. अव्यय से

(1) जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा

दानव= दानव + ता = दानवता
नारी = नारी + त्व =  नारीत्व
बच्चा = बच्चा + पन = बचपन
जवान = जवान + ई = जवानी
मनुष्य= मनुष्य + ता=  मनुष्यता

(2) सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा

अपना = अपना+ त्व = अपनत्व
अपना+पन= अपनापन

अहं = अहं + कार = अहंकार
मम = मम + ता = ममता
निज= निज + ता= निजता

(3) विशेषण से भाववाचक संज्ञा

कटु= कटु + ता = कटुता
गरम= गरम + आहट= गरमाहट
गरम  + ई = गरमी

वीर = वीर + ता = वीरता
योग्य = योग्य + ता = योग्यता

(4) क्रिया से भाव वाचक संज्ञा

क्रिया – सिलना
भाव वाचक संज्ञा – सिलाई

क्रिया – चढ़ना
भाव वाचक संज्ञा – चढ़ाई

(5) अव्यय से भाववाचक संज्ञा

अव्यय – दूर
भाववाचक संज्ञा – दूरी

अव्य य – निकट
भाव वाचक संज्ञा – निकटता




FAQs on Sangya or Sangya ke bhed in Hindi (Example on संज्ञा or Example on संज्ञा के भेद)

प्र.1.  अध्यापक पढ़ा रहे हैं | उक्त वाक्य में से संज्ञा शब्द छाँटिए –         

उत्तर = अध्यापक

प्र.2. ब्राह्.मण, पिता उक्त शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए –     

उत्तर = ब्राह्.मण = ब्राह्.मणत्व
पिता = पितृत्व

प्र.3.  एकाकी, कृत्रिम उक्त शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाइए –    

उत्तर = एकाकी = एकाकीपन
कृत्रिम = कृत्रिमता

प्र.4.  दुल्हन, हिरण उक्त शब्दों में संज्ञा का भेद बताइए –       

उत्तर = जातिवाचक संज्ञा

प्र.5.  लड़ाई, प्यार, हँसी उक्त शब्दों में संज्ञा का भेद बताइए –       

उत्तर = भाववाचक संज्ञा

प्र.6.  तीन किलो आटा दीजिए | उक्त वाक्य में रेखांकित शब्द में संज्ञा का भेद बताइए –        

उत्तर = द्रव्यवाचक संज्ञा

प्र.7.  भारतीय सेना शत्रु का डट कर सामना किया | उक्त वाक्य में रेखांकित शब्द ‘सेना’ में संज्ञा का भेद बताइए –           

उत्तर = समूहवाचक संज्ञा

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

 

4 thoughts on “संज्ञा – संज्ञा के भेद sangya ke bhed”

Leave a Comment