Bhasha Lipi aur Vyakaran in Hindi Class 7

Bhasha Lipi aur Vyakaran in Hindi Class 7 – भाषा , भाषा के रूप , व्याकरण, व्याकरण के विभाग और लिपि

भाषा ( Bhasha )

भाषा ( Bhasha ) – भाषा का अर्थ है – बोलकर कहना

जैसे → (1) बस में कन्डक्टर (परिचालक) द्वारा सीटी बजाना |
(2)  दरवाजा खटखटाना |
(3)  हाथ से इशारे करना |

जैसे →  मोहन ने नाटक में अभिनय किया तथा उसे श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला |




भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा मन के भावों और विचारों को प्रकट किया जाता है तथा दूसरों के भावों और विचारों को जाना जाता है |

भाषा के रूप

  1. मौखिक भाषा
  2. लिखित भाषा

मौखिक भाषा

→      भाषा के जिस रूप से मन के भावों का आदान-प्रदान बोलकर और सुनकर किया जाता है, उसे मौखिक भाषा कहते है |

जैसे

  1. नेता जी भाषण दे रहे हैं |
  2. राम और मोहन फोन पर बाते कर रहे हैं |
  3. नानी बच्चों को कहानी सुना रही हैं |

लिखित भाषा

→   भाषा के जिस रूप से मन के भावों तथा विचारों का आदान-प्रदान लिखकर तथा पढ़कर किया जाता है, उसे लिखित भाषा कहते हैं |

जैसे

  1. बच्चे परीक्षा दे रहे हैं |
  2. राधा कहानी लिख रही है |
  3. मोहन पत्र लिख रहा है |

भाषा के अनेक रूप

  1. मातृभाषा
  2. राष्ट्रभाषा
  3. राजभाषा
  4. बोली

1. मातृभाषा→

→      जिस भाषा में शिशु पलता-बढ़ता है, उसे मातृभाषा कहते हैं |

2. राष्ट्रभाषा→

→      पूरा राष्ट्र जिस भाषा में बातचीत करता है, उसे राष्ट्रभाषा कहते हैं |
→      भारतीय संविधान में २२ भाषाओं को मान्यता प्राप्त है |
→      हिंदी विश्व की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है |
→      हिंदी भाषा को संपर्क भाषा भी कह सकते हैं |




3. राजभाषा→

→      राजकाज की भाषा या सरकारी काम-काज की भाषा राजभाषा कहलाती है |
→      भारत की राजभाषा हिंदी है |
हिमाचल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तांचल, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, और दिल्ली की राजभाषा भी हिंदी है |
14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया |

4. बोली →

सीमित क्षेत्र में स्थानीय व्यवहार में प्रयोग की जाने वाली भाषा बोली कहलाती है |

→      बोलियों का लिखित रूप नहीं होता |
→      सरकारी काम-काज में बोलियों को मान्यता प्राप्त नहीं है |
→      जैसे→ भोजपुरी, मारवाड़ी, हरियाणवी, गढ़वाली आदि |

साहित्य

किसी भी भाषा के ज्ञान के संचित कोष को साहित्य कहते हैं |
→      साहित्य की रचना गद्य और पद्य में दोनों में होती है |
→      कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, एकांकी आदि गद्य की विधाएँ हैं |

व्याकरण ( Vyakaran )

→      वह शास्त्र जिससे भाषा के शुद्ध रूप और उसके प्रयोग का ज्ञान होता है, उसे व्याकरण कहते हैं |

1. पाँच आदमी उधर जा रही थी |
पाँच आदमी उधर जा रहे थे |

2. तीनों लड़कियाँ खाना बना रहे हैं |
तीनों लड़कियाँ खाना बना रही हैं |

व्याकरण के विभाग / अंग

  1. वर्ण विचार
  2. शब्द विचार
  3. पद विचार
  4. वाक्य विचार

वर्ण विचार

→ वह छोटी – से छोटी ध्वनि जिसके टुकड़े नहीं हो सकते, वर्ण कहलाती है |

जैसे → क्, च् , त् , प्

शब्द विचार

→ वर्णो  के मेल से बने सार्थक और स्वतंत्र समूह का शब्द कहते है |

जैसे →  कमल = क + म + ल

घर = घ + र

पद विचार

→ वाक्य में प्रयुक्त प्रत्येक शब्द पद कहलाता है |

जैसे → सीमा गाना गाती है |

वाक्य विचार

→ एक आश्य को प्रकट करने वाला पद – समूह वाक्य कहलाता है |

लिपि ( Lipi )

भाषा की ध्वनियों को जिन चिन्हों के द्वारा लिखा जाता है, उसे लिपि कहते हैं |

→      हिंदी की लिपि देवनागरी के नाम से जानी जाती है | इसे नागरी लिपि भी कहते हैं |

भाषा  – लिपि
पंजाबी – गुरुमुखी
बांग्ला – बंगाली / बांग्ला
अंग्रेजी – रोमन
उर्दू – फ़ारसी
हिंदी – संस्कृत
गुजराती – मराठी
नेपाली – देवनागरी




FAQs on Bhasha Lipi aur Vyakaran in Hindi Class 7

प्र.1.  भाषा किसे कहते हैं ?

उत्तर = एक ऐसा साधन जिसके द्वारा मनुष्य अपने भावों को प्रकट करते हैं, तथा दूसरे के भावों व विचारो को जाना जाता हैं |

प्र.2.  भाषा के कितने रूप होते हैं ?   

उत्तर = दों रूप होते हैं |
(i) लिखित रूप
(ii) मौखिक रूप

प्र.3.  भारतीय संविधान द्वारा कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई हैं ?   

उत्तर = 22 भाषाओं को

प्र.4.  बोली किसे कहते हैं ?   

उत्तर = भाषा के क्षेत्रीय रूप को बोली कहते हैं |

प्र.5.  व्याकरण किसे कहते हैं ?

उत्तर = वह शास्त्र जिसके द्वारा हम भाषा के शुद्.धध रूप का ज्ञान प्राप्त करते हैं, उसे व्याकरण कहते हैं |

प्र.6.  मराठी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?

उत्तर =  देवनागरी लिपि

प्र.7.  साहित्य किसे कहते हैं ?

उत्तर = किसी भी भाषा के ज्ञान के संचित कोष को साहित्य कहते हैं |

प्र.8.  व्याकरण के कितने विभाग होते हैं ?

उत्तर = तीन भाग

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

8 thoughts on “Bhasha Lipi aur Vyakaran in Hindi Class 7”

Leave a Comment