NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 – Shaam Ek Kisan (शाम एक किसान)

Textbook Hindi Class 7 Vasant (वसंत भाग 2)
Chapter 8 – Shaam Ek Kisan (शाम एक किसान)
Author Sarveshwar Dayal Saxena (सर्वेश्वर दयाल सक्सेना)

कविता से

1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है- यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पांच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश को साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पांचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

उत्तर:-

दूसरी एकरूपता : सूरज की चिलम

चौथी एकरूपता : पलाश के जंगल की अंगूठी

पांचवी एकरूपता : भेड़ों के गले-सा अंधकार

2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए-

(क). शाम कब से शुरू हुई?
(ख). तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
(ग). इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?

उत्तर:-

(क). शाम 6:00 बजे से शुरू हुई।
(ख). तब से लेकर सूरज डूबने में करीब एक घंटा लगा।
(ग). इस बीच आसमान ने कई रंग बदले। लाल, नारंगी, बैंगनी, पीले, नीले, आदि रंगों के कारण आसमान कैनवास जैसा प्रतीत हो रहा था। इस बीच छोटे-छोटे बहुत सारे बादलों ने भी कई रूप धारण किए। आसमान पर विभिन्न कलाकृतियां दिखाकर सूरज डूब गया और चारों तरफ अंधकार छा गया।

3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो- ‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बांधिए-

कबूतर, कौआ, मैना, तोता, चील, हंस।

उत्तर:-

कबूतर : लो भैया, सब अपनी-अपनी चिट्ठियां ले लो।

कौआ : सुनो-सुनो, आज घर पर मेहमान आने वाले हैं।

मैना : कैसे हो?

तोता : राम राम भाई!

चील : अरे! यह नीचे क्या पड़ा है?

हंस : शांत रहो।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 – Shaam Ek Kisan – कविता से आगे

1. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?

उत्तर:- इस कविता को चित्रित करने के लिए हमें लाल पीले नीले हरे नारंगी सफेद काले भूरे आसमानी आदि रंगो का प्रयोग करना होगा।

2. शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए-

खिलाड़ी, फलवाले, मां, पेड़-पौधे, पिताजी, किसान, बच्चे।

उत्तर:-

  • खिलाड़ी : शाम के समय खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
  • फलवाले : बेकरी समाप्त करके घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं।
  • मां : रात का खाना बनाती रहती है।
  • पेड़-पौधे : आराम करते हैं।
  • पिताजी : अपने दफ्तर से घर आकर आराम करते है।
  • किसान : खेत पर घर की ओर लौट रहा होता है।
  • बच्चे : अपने दोस्तों के साथ खेलते हैं।

3. हिंदी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है-

संध्या का छुटपुट-
बांसों का झुरमुट-
है चहक रही चिड़ियां
टी-वी-टी–टुट्-टुट्

  • ऊपर दिए गए कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

उत्तर:- सर्वेश्वरदयाल सक्सेना और सुमित्रानंदन पंत दोनों की कविता में ही संध्या का वर्णन किया हुआ है। लेकिन इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर यह है कि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या से जुड़ी हर चीज की खूबसूरती का बखान वास्तविक रूप में किया है; वहीं सर्वेश्वरदयाल सक्सेना ने संध्या से जुड़ी सभी निर्जीव वस्तुओं की विशेषताओं का बखान सजीव वस्तुओं के माध्यम से किया है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 – Shaam Ek Kisan – अनुमान और कल्पना

1. शाम के बदले यदि आपको एक कविता सुबह के बारे में लिखनी हो तो किन-किन चीज़ों की मदद लेकर अपनी कल्पना को व्यक्त करेंगे? नीचे दी गई कविता की पंक्तियों के आधार पर सोचिए-

पेड़ों के झुनझुने
बजने लगे;
लुढ़कती आ रही है
सूरज की लाल गेंद।
उठ मेरी बेटी, सुबह हो गई।

-सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

उत्तर:- शाम के बदले यदि हमें एक कविता सुबह के बारे में लिखनी हो तो हम निम्नलिखित चीजों की मदद लेकर अपनी कल्पना को व्यक्त करेंगे:

  • चिड़ियों का चहकना
  • ओस की बूंदे
  • सूरज की पहली किरण
  • मुर्गे की कुक
  • योग करते बड़े-बुजुर्ग
  • स्कूल जाते बच्चे
  • अपने-अपने काम पर जाते लोग।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 – Shaam Ek Kisan – भाषा की बात

1. नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-

(क). घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
(ख). सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा
(ग). पानी का परदा-सा मेरे आस-पास था हिल रहा
(घ). मंडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास
(ड़). दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
(च). घास पर फुदकती नन्ही-सी चिड़िया

  • इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

उत्तर:-

  • चादर-सी, गल्ले-सा, परदा-सा : इन शब्दों में सा/सी का प्रयोग उपमा के रूप में किया गया है।
  • मरियल-सा, छोटा-सा, नन्ही-सी : इन शब्दों में सा/सी का प्रयोग विशेषण के रूप में किया गया है।

2. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भों में करेंगे? प्रत्येक शब्द से दो-दो वाक्य बनाइए-

औंधी, दहक, सिमटा।

उत्तर:-

  • औंधी :
  • दहक : हर कोई उस हादसे के परिणामों की आग में दहक रहा था।
    उसकी ऐसी बर्बरता देखकर मेरा दिल दहल गया।
  • सिमटा : कंपकंपाती ठंड की वजह से भिखारी सड़क के किनारे सिमटा बैठा था।
    लॉकडाउन के कारण इस महामारी का प्रभाव कुछ ही प्रदेशों तक सिमटा रह गया।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant

  1. हम पंछी उन्मुक्त गगन के – शिवमंगल सिंह सुमन
  2. दादी मां – शिवप्रसाद सिंह
  3. हिमालय की बेटियां – नागार्जुन
  4. कठपुतली – भवानी प्रसाद मिश्र
  5. मिठाईवाला – भगवती प्रसाद वाजपेयी
  6. रक्त और हमारा शरीर – यतीश अग्रवाल
  7. पापा खो गए – विजय तेंदुलकर
  8. शाम एक किसान – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
  9. चिड़िया की बच्ची – जैनेंद्र कुमार
  10. अपूर्व अनुभव – तेत्सुको कुरियानागी
  11. रहीम के दोहे – रहीम
  12. कंचा – टी. पद्मनाभन
  13. एक तिनका – अयोध्या सिंह उपाध्याय
  14. खान पान की बदलती तस्वीर – प्रयाग शुक्ल
  15. नीलकंठ – महादेवी वर्मा
  16. भोर और बरखा – मीरा बाई
  17. वीर कुंवर सिंह – विभागीय
  18. संघर्ष के कारण में तुनकमिजाज हो गया : धनराज – विनीता पांडेय
  19. आश्रम का अनुमानित व्यय – मोहनदास करमचंद गांधी
  20. विप्लव-गायन – बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ 

NCERT Solutions for Class 7

Leave a Comment