NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 7

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 7 – Papa kho gaye (पापा खो गए)

Textbook Hindi Class 7 Vasant (वसंत भाग 2)
Chapter 7 – Papa kho gaye (पापा खो गए)
Author Vijay Tendulkar (विजय तेंदुलकर)

नाटक से

1. नाटक में आपको सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों?

उत्तर:- प्रस्तुत नाटक में हमें कौआ सबसे बुद्धिमान पात्र लगा, क्योंकि उसी ने बच्ची को उसके घर पहुंचाने की तरकीब सूझाई थी। कौआ दुनियाभर में घूम-घूमकर सबके ऊपर नजर रखता था, इसलिए वहां मौजूद सभी पात्रों में से वहीं सबसे अधिक ज्ञानवान था।

2. पेड़ और खंभे में दोस्ती कैसे हुई?

उत्तर:- जब खंभा उस जगह नया-नया आया था, तब उसमें बेहद गुरूर था और वह पेड़ से बोलने को भी तैयार नहीं था। एक दिन बहुत तेज आंधी-तूफान आया और खंभा पेड़ के ऊपर गिर गया। पेड़ ने स्वयं जख्मी होकर भी उसे ऊपर का ऊपर झेल लिया। इस हादसे के बाद पेड़ और खंभे में दोस्ती हो गई।

3. लेटर बॉक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे?

उत्तर:- लेटर बॉक्स को सभी लाल ताऊ इसलिए कहकर पुकारते हैं क्योंकि पहने लाल रंग का और ताऊ की तरह समझदारी वाली, बड़ी-बड़ी बातें किया करता था।

4. लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?

उत्तर:- लाल ताऊ को पढ़ना-लिखना आता है, भजन गीत, आदि गाने आते है, इसलिए वह बाकी सभी पात्रों से भिन्न है। उसका स्वभाव बहुत ही दयालु, मिलनसार और मजाकिया होता है।




5. नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में से एक सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको मजेदार लगी? लिखिए।

उत्तर:- नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में से कौआ एक सजीव पात्र है, जिसकी निम्नलिखित बातें हमें बहुत मजेदार लगी:

  • वह दुष्ट है कौन? पहले उसे नजर तो आने दीजिए।
  • ताऊ, आपको? (खो-खो करके हंसता है)
  • मैंने नहीं की। (चोंच दबाकर रखता है)
  • दुष्ट आदमी को डराकर भगाने के लिए कौआ चिल्लाता है- “भूत!”
  • दुष्ट आदमी घबराकर भाग जाता है और कौआ हंसते हुए बोलता है- “खूब भद्द उड़ाई!”

6. क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुंचा पा रहे थे?

उत्तर:- सभी साथ मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुंचा पा रहे थे, क्योंकि लड़की को अपने घर का पता मालूम नहीं था और ना ही उसे अपने परिवार में से किसी का असली नाम पता था।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 7 – Papa kho gaye – नाटक से आगे

1. मराठी से अनूदित इस नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ क्यों रखा गया होगा? अगर आपके मन में कोई दूसरा शीर्षक हो तो सुझाइए और साथ में कारण भी बताइए।

उत्तर:- प्रस्तुत नाटक का शीर्षक ‘पापा खो गए’ इसलिए रखा गया होगा क्योंकि इसमें उस मासूम बच्ची को अपने पापा का नाम भी पता नहीं होता।

इस नाटक का शीर्षक ‘लापता बच्ची’ भी हो सकता है; क्योंकि यह एक ऐसी छोटी बच्ची पर आधारित है, जिसे उसके घर से एक दुष्ट व्यक्ति उठा ले जाता है और उसे अपने घर व घरवालों का नाम-पता कुछ याद नहीं होता। इस नाटक की पूरी कहानी उसी बच्ची के चारों तरफ घूमती है।




2. क्या आप बच्ची के पापा को खोजने का नाटक से अलग कोई और तरीका बता सकते हैं?

उत्तर:- हमने नाटक में पढ़ा कि कौवा चारों ओर घूमता रहता था और उसे शहर के बारे में पूरी जानकारी थी। छोटी बच्ची उसके पीछे-पीछे पुलिस थाने जाकर पुलिस वालों को पूरी बात बता सकती थी। तब पुलिसवाले उसके घरवालों को ढूंढने के लिए समाचार-पत्र, पोस्टर, रेडियो, टीवी, आदि की मदद ले सकते थे।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 7 – Papa kho gaye – अनुमान और कल्पना

1. अनुमान लगाइए कि जिस समय बच्ची को चोर ने उठाया होगा वह किस स्थिति में होगी? क्या वह पार्क/मैदान में खेल रही होगी या घर से रूठकर भाग गई होगी या अन्य कोई कारण होगा?

उत्तर:- नाटक में बच्चे उठानेवाला दुष्ट आदमी प्रवेश लेते ही जब अपने बारे में बताता है, तब वह यह भी कहता है कि थोड़ी देर पहले उसने इस बच्ची को उसके घर से उठाया है। इससे हमें पता चलता है कि जिस समय बच्ची को चोर ने उठाया होगा, तब वह घर पर ही थी और रात का समय था, इससे हम अंदाजा लगा सकते है कि उस समय वह अपने घर में सो रही होगी। ऐसा हो सकता है कि चोर चुपके से उसके घर में घुसा होगा और बच्ची को बेहोशी की दवा देकर उसका अपहरण कर लिया होगा।

2. नाटक में दिखाई गई घटना को ध्यान में रखते हुए यह भी बताइए कि अपनी सुरक्षा के लिए आजकल बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं। संकेत के रूप में नीचे कुछ उपाय सुझाए जा रहे हैं। आप इससे अलग कुछ और उपाय लिखिए।

  • समूह में चलना।
  • एकजुट होकर बच्चा उठानेवालों या ऐसी घटनाओं का विरोध करना।
  • अनजान व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक मिलना।

उत्तर:- नाटक में दिखाई गई घटना को ध्यान में रखते हुए अपनी सुरक्षा के लिए बच्चे निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं:

  • रात में बड़ों के पास सोना।
  • अनजान व्यक्तियों से मिठाई व अन्य चीजें न लेना।
  • अकेले बाहर न जाना।
  • शादियों पार्टियों व अन्य समारोहों में बड़ों के साथ रहना।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 7 – Papa kho gaye – भाषा की बात

1. आपने देखा होगा कि नाटक के बीच-बीच में कुछ निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निर्देशों से नाटक के दृश्य स्पष्ट होते हैं, जिन्हें नाटक खेलते हुए मंच पर दिखाया जाता है, जैसे- ‘सड़क/ रात का समय….. दूर कहीं कुत्तों के भौंकने की आवाज़।’ यदि आपको रात का दृश्य मंच पर दिखाना हो तो क्या-क्या करेंगे, सोचकर लिखिए।

उत्तर:- रात का दृश्य मंच पर दिखाने के लिए हम निम्नलिखित दृश्यों का प्रयोग करेंगे:

  • चांदनी रात का समय
  • चारों तरफ पसरा सन्नाटा…. खाली सड़क
  • पास से आती झींगुर की आवाज
  • शांत गलियारों से आती कुत्तों के भौंकने की आवाज….

2. पाठ को पढ़ते हुए आपका ध्यान कई तरह के विराम चिन्हों की ओर गया होगा। अगले पृष्ठ पर दिए गए अंश से विराम चिन्हों को हटा दिया गया है। ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उपयुक्त चिन्ह लगाइए-

मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी अरे बाप रे वो बिजली थी या आफ़त याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहां गिरी थी वहां खड्डा कितना गहरा पड़ गया था खंभे महाराज अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद आ जाती है अंग थरथर कांपने लगते हैं

उत्तर:- मुझ पर भी एक रात आसमान से गड़गड़ाती बिजली आकर पड़ी थी। अरे, बाप रे! वो बिजली थी या आफ़त! याद आते ही अब भी दिल धक-धक करने लगता है और बिजली जहां गिरी थी वहां खड्डा कितना गहरा पड़ गया था, खंभे महाराज! अब जब कभी बारिश होती है तो मुझे उस रात की याद आ जाती है। अंग थरथर कांपने लगते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant

  1. हम पंछी उन्मुक्त गगन के – शिवमंगल सिंह सुमन
  2. दादी मां – शिवप्रसाद सिंह
  3. हिमालय की बेटियां – नागार्जुन
  4. कठपुतली – भवानी प्रसाद मिश्र
  5. मिठाईवाला – भगवती प्रसाद वाजपेयी
  6. रक्त और हमारा शरीर – यतीश अग्रवाल
  7. पापा खो गए – विजय तेंदुलकर
  8. शाम एक किसान – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
  9. चिड़िया की बच्ची – जैनेंद्र कुमार
  10. अपूर्व अनुभव – तेत्सुको कुरियानागी
  11. रहीम के दोहे – रहीम
  12. कंचा – टी. पद्मनाभन
  13. एक तिनका – अयोध्या सिंह उपाध्याय
  14. खान पान की बदलती तस्वीर – प्रयाग शुक्ल
  15. नीलकंठ – महादेवी वर्मा
  16. भोर और बरखा – मीरा बाई
  17. वीर कुंवर सिंह – विभागीय
  18. संघर्ष के कारण में तुनकमिजाज हो गया : धनराज – विनीता पांडेय
  19. आश्रम का अनुमानित व्यय – मोहनदास करमचंद गांधी
  20. विप्लव-गायन – बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ 

 

Leave a Comment