NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 6

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 – Rakt aur Hamara Sharir (रक्त और हमारा शरीर)

Textbook Hindi Class 7 Vasant (वसंत भाग 2)
Chapter 6 – Rakt aur Hamara Sharir (रक्त और हमारा शरीर)
Author Yatish agrawal (यतीश अग्रवाल)

पाठ से

1. रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर:- रक्त के बहाव को रोकने के लिए चोट के स्थान पर कसकर एक साफ कपड़ा बांध देना चाहिए। दबाव पड़ने से रक्त का बहना काफी हद तक कम हो जाता है‌ और इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

2. खून को ‘भानुमती का पिटारा’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर:- ‘भानुमती का पिटारा’ हिंदी का एक मुहावरा है, जिसका अर्थ है- विभिन्न प्रकार की चीजों से भरा हुआ पिटारा। प्रस्तुत पाठ में खून को भानुमती का पिटारा इसलिए कहा है क्योंकि खून की एक छोटी सी बूंद में लाखों लाल कण, सफेद कण और रंगहीन कण (बिंबाणु) मौजूद होते हैं, जिसकी हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। इनके साथ-साथ ‘प्लाज़्मा’ नामक तरल पदार्थ पाया जाता है, जिसमें ये तीनों प्रकार के कण तैरते रहते हैं।

3. एनीमिया से बचने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए?

उत्तर:- एनीमिया से बचने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे बचाव के लिए हमें पर्याप्त रूप में प्रोटीन, लोहतत्व और विटामिन्स से भरपूर भोजन लेना चाहिए। हरी सब्जी, फल, दूध, अंडा और गोश्त में ये तत्व उपयुक्त मात्रा में होते हैं।




4. पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?

उत्तर:- पेट में कीड़े दूषित जल और खाद्य पदार्थों द्वारा मनुष्य शरीर में प्रवेश करते हैं। अतः इनसे बचने के लिए हमें साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

कुछ ऐसे कीड़े भी होते हैं, जिनके अंडे जमीन की ऊपरी सतह पर पाए जाते हैं। इन अंडों से उत्पन्न हुए लार्वे त्वचा के रास्ते शरीर में प्रवेश कर आंतों में अपना घर बना लेते हैं। हमें इनसे बचने के लिए शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करना चाहिए और इधर-उधर नंगे पैर नहीं घूमना चाहिए।

5. रक्त के सफ़ेद कणों को भी ‘वीर सिपाही’ क्यों कहा गया है?

उत्तर:- रक्त में मौजूद सफ़ेद कणों को वीर सिपाही इसलिए कहा गया है क्योंकि ये सफेद कण शरीर पर धावा बोलने वाले रोगाणुओं का डटकर मुकाबला करते हैं और उन्हें शरीर के भीतर प्रवेश नहीं करने देते। सफेद कण मनुष्य शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।

6. ब्लड-बैंक में रक्तदान से क्या लाभ है?

उत्तर:- किसी भी वजह से अगर व्यक्ति का अधिक रक्त बह जाता है, तो उसका जीवन बचाने के लिए, उसे उसी के रक्त-समूह का रक्त चढ़ाया जाता है। ऐसी आपातकालीन स्थितियों के लिए ही ब्लड बैंक बनाए जाते हैं। ब्लड-बैंक सभी प्रकार के समूहों के रक्त का एक भंडार है और इन्हें सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर रक्तदान करना आवश्यक है।

7. सांस लेने पर शुद्ध वायु से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुंचाता है-

सफ़ेद कण, लाल कण, सांस नली, फेफड़े।

उत्तर:- सांस लेने पर शुद्ध वायु से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में पहुंचाने का काम खून में मौजूद लाल कणों का होता है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 – Rakt aur Hamara Sharir – पाठ से आगे

1. रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है-

जस्ता, शीशा, लोहा, प्लैटिनम।

उत्तर:- रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए लोहा आवश्यक होता है।

2. बिंबाणु (प्लेटलेट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है-

टाइफ़ाइड, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया।

उत्तर:- बिंबाणु (प्लेटलेट कण) की कमी डेंगू बीमारी में पाई जाती है।




NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 – Rakt aur Hamara Sharir – भाषा की बात

1. (क). चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं-

  • इस वाक्य को ध्यान से पढ़िए। इस वाक्य में ‘होते-होते’ के प्रयोग से यह बताया गया है कि चार महीने से पूर्व ही यह नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के पांच वाक्य बनाइए जिनमें इन शब्दों का प्रयोग हो-

बनते-बनते, पहुंचते-पहुंचते, लेते-लेते, करते-करते।

(ख). इन प्रयोगों को पढ़िए-

सड़क के किनारे-किनारे पेड़ लगे हैं।                      
आज दूर-दूर तक वर्षा होगी।

  • इन वाक्यों में ‘होते-होते’ की तरह ‘किनारे-किनारे’ और ‘दूर-दूर’ शब्द दोहराए गए हैं। पर हर वाक्य में अर्थ भिन्न है। किनारे-किनारे का अर्थ है- किनारे पर लगा हुआ और दूर-दूर का- बहुत दूर तक।
  • आप भी निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और उनके अर्थ लिखिए-

ठीक-ठीक, घड़ी-घड़ी, कहीं-कहीं, घर-घर, क्या-क्या।

उत्तर:-

(क).

  • राम के विवाह की बात बनते-बनते बिगड़ गई।
  • मैं अंतिम चरण तक पहुंचते-पहुंचते रह गया।
  • वह बहुत जल्दी में था इसलिए मैं उससे अपना सामान लेते-लेते रह गई।
  • शर्मा जी स्नान करते-करते समाचार सुनते है।
  • मैं सुबह से सफाई करते करते थक गई।

(ख).

  • ठीक-ठीक : बात बहुत पहले की है इसलिए मुझे ठीक-ठीक कुछ याद नहीं है। (एकदम सही)
  • घड़ी-घड़ी : वह घड़ी-घड़ी में आकर मुझसे एक ही सवाल पूछ रहा था। (हर थोड़ी देर में)
  • कहीं-कहीं‌ : लॉकडाउन की वजह से कहीं-कहीं पर ही लोग नजर आ रहे हैं। (किसी-किसी जगह पर ही)
  • घर-घर : वह घर-घर जाकर लोगों की मदद करता था। (सभी घरों में)
  • क्या-क्या : रोहन ने अपने बच्चों के लिए क्या-क्या नहीं किया। (बहुत कुछ)

2. इस पाठ में दिए गए मुहावरों और कहावतों को पढ़िए और वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
भानुमती का पिटारा, दस्तक देना, धावा बोलना, घर करना, पीठ ठोकना।

उत्तर:-

  • मां का संदूक भानुमति का पिटारा है।
  • इतनी कम उम्र में उसके गालों पर झुर्रियों ने दस्तक दे दी।
  • लुटेरों ने दिनदहाड़े शहर के नामी-गिरामी अमीर के घर धावा बोल दिया।
  • अच्छी जीवनशैली न अपनाने पर कम उम्र में ही शरीर में कई बीमारियां घर कर लेती हैं।
  • कक्षा में प्रथम आने पर सभी शिक्षकों ने उसकी पीठ ठोकी।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant

  1. हम पंछी उन्मुक्त गगन के – शिवमंगल सिंह सुमन
  2. दादी मां – शिवप्रसाद सिंह
  3. हिमालय की बेटियां – नागार्जुन
  4. कठपुतली – भवानी प्रसाद मिश्र
  5. मिठाईवाला – भगवती प्रसाद वाजपेयी
  6. रक्त और हमारा शरीर – यतीश अग्रवाल
  7. पापा खो गए – विजय तेंदुलकर
  8. शाम एक किसान – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
  9. चिड़िया की बच्ची – जैनेंद्र कुमार
  10. अपूर्व अनुभव – तेत्सुको कुरियानागी
  11. रहीम के दोहे – रहीम
  12. कंचा – टी. पद्मनाभन
  13. एक तिनका – अयोध्या सिंह उपाध्याय
  14. खान पान की बदलती तस्वीर – प्रयाग शुक्ल
  15. नीलकंठ – महादेवी वर्मा
  16. भोर और बरखा – मीरा बाई
  17. वीर कुंवर सिंह – विभागीय
  18. संघर्ष के कारण में तुनकमिजाज हो गया : धनराज – विनीता पांडेय
  19. आश्रम का अनुमानित व्यय – मोहनदास करमचंद गांधी
  20. विप्लव-गायन – बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ 

 

Leave a Comment