NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 11 – रामवृक्ष बेनीपुरी

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 11 – Balgobin Bhagat (बालगोबिन भगत)

Textbook Hindi Class 10 Kshitij (क्षितिज भाग 2)
Chapter 11 – Balgobin Bhagat (बालगोबिन भगत)
Author Ramvriksh Benipuri (रामवृक्ष बेनीपुरी)
Khand Gadya Khand (गद्य खंड)

प्रश्न-अभ्यास

1. खेतीबारी से जुड़े गृहस्थ बालगोबिन भगत अपनी किन चारित्रिक विशेषताओं के कारण साधु कहलाते थे?

उत्तर- 1) उनमें लालच बिल्कुल नहीं था।
2) वह दूसरो की चीज नहीं छूते थे।
3) वह दुख व सुख मे समान व्यवहार करते थे।
4) वह कबीर के आर्दशो पर चलते थे।
5) वह कभी झूठ नहीं बोलते थे।




2. भगत की पुत्रवधू उन्हे अकेले क्यो नहीं छोड़ना चाहती थी?

उत्तर-  भगत की पुत्रवधू उन्हे अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी क्योंकि अब इस दुनिया मे उसके सिवा भगत का और कोई था भी नहीं जो भगत की सेवा कर सके।

3. भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ कैसे व्यक्त की?

उत्तर- भगत ने अपने बेटे के शव को चटाई पर लेटा दिया तथा वह कबीर के भजन गाने लगा।

वह अपनी पुत्रवधू से कहने लगा कि यह शोक का नहीं बल्कि उत्सव मानाने का समय है। बिछड़ी हुई आत्मा अपने प्रियतम ईश्वर से जा मिली है।

4. भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का अपने शब्दों मे चित्र प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर- भगत जी एक गृहस्थ आदमी थे पंरतु उनमे गुण सारे साधुयो के ही थे। वह कभी झूठ नहीं बोलते थे, कभी किसी की चीज नहीं छूते। वह ठंड के मौसम मे भी प्रातः काल ही गंगा स्नान करते। उसके बाद कबीर भजन गाते रहते थे।

भगत जी गले मे तुलसी के जड़ की माला पहनते थे व सर मे कबीर पंथियो की तरह टोपी पहनते थे। वह कपड़े बस नाम मात्र के ही पहनते थे और ठंड मे बस एक काला कंबल ओढ़ लेते थो

5. भगत की दिनचर्या लोगो के अचरज का कारण क्यों थी?

उत्तर-  भगत की दिनचर्या लोगो के अचरज का इसलिए थी क्योकि वह अपने नियमो का कड़ी प्रकार पालन करते थे। कितनी भी भीषण ठंड़ हो मगर वह सुबह गंगा स्नान के लिए जरूर जाते थे। वह खेतो मे अकेले ही काम करते थे तथा कबीर के गीत गाते रहते थे।

वह विपरीत हालातो मे भी अपनी दिनचर्या मे कोई बदलाव नहीं लाते थे।

6. पाठ के आधार पर भगत के मधुर गायन की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर- 1) भगत जी बहुत मस्ती से गीत गाते थे।
2) वह कबीर के गीत गाते थे।
3) उनका गीत सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो जाते थे।
4) गाँव की औरते फिर वही गीत गुनगुनाती रहती थी।




7. कुछ मार्मिक प्रसंगों के आधार पर यह दिखाई देता है कि भगत प्रचलित सामाजिक मान्यताओं को नहीं मानते थे। पाठ के आधार पर उन प्रसंगो का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- 1) भगत ने बिना किसी कर्म- कांड के अपने मृत बेटे का श्राद्ध किया।
2) भगत ने अपनी पुत्रवधू द्वारा अपने मृत बेटे को मुखाग्नि दिलवाई।
3) भगत ने अपनी पुत्रवधू को दूसरी शादी करने का आदेश दे दिया।
4) वह दूसरे साधुओ की तरह भिक्षा माँगकर खाने मे विश्वास नहीं रखते थे।

8. धान की रोपाई के समय समूचे मौहल्ले को भगत की स्वर लहरियाँ किस तरह चमत्कृत कर देती थी? उस माहौल का शब्द चित्र प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर- धान की रोपाई के समय भगत के गीत के स्वर पूरे माहौल को झमने पर मजबूर कर देते थे। सारी औरते अपने होठो को हिलाकर धीमे स्वर मे वही गीत गुनगुनाती रहती थी। हर किसी का मन खेतो मे लगा रहता था व सब आनंद से काम करते थे।

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 11 – Balgobin Bhagat – रचना और अभिव्यक्ति

9. पाठ के आधार पर बताएँ कि भगत की कबीर पर श्रद्धा किन किन रूपों मे प्रकट हुई है।

उत्तर- 1) भगत कबीर के ही गीत गाते रहते थे।
2) भगत कबीर पंथियो की तरह सर पर टोपी डाले रहते थे।
3) कबीर गृहस्थ होकर भी संसारिक मोहमाया से मुक्त थे, ठीक इसी तरह के भगत जी भी थे।
4) कबीर का मानना था कि मृत्यु के द्वारा ही आत्मा परमात्मा से मिल सकती है तथा यह आनंद का विषय है। भगत जी ने भी अपने पुत्र की मृत्यु पर किसी प्रकार का कोई शोक नहीं किया।

10. गाँव का सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश आषाढ़ चढ़ते ही उल्लास से क्यो भर जाता है?

उत्तर- आषाढ़ की रिमझिम बारिश मे भगत जी मधुर गीत गुनगुनाकर खेती करते थे। उनके गीतो से हर कोई झूमने लगता था इसी कारण हर कोई उल्लास से भर जाता था।

11. “ऊपर की तसवीर से यह नहीं माना जाए कि भगत साधु थे।” क्या ‘साधु’ की पहचान पहनावे के आधार पर की जानी चाहिए ? आप किन आधारों पर यह सुनिश्चित करेंगे कि अमुख व्यक्ति ‘साधु’ है?

उत्तर- केवल पहनावा ठीक प्रमाण नहीं किसी को साधु कहने का। भगत जी अपने कर्मों के कारण साधु कहलाए थे। सुख दुख हर हालातो मे समान रहना, झूठ न बोलना, एक नियमित दिनचर्या का पालन करना, आदि साधुओ के गुण है।

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 11 – Balgobin Bhagat – भाषा-अध्ययन

12. इस पाठ मे आए कोई दस क्रियाविशेषण छाँटकर लिखिए और उनके भेद भी बताइए।

उत्तर- 1) धीरे-धीरे – रीतिवाचक क्रियाविशेषण।
2) जब-जब – कालवाचक।
3) थोड़ा-थोडा – परिमाणवाचक।
4)३स दिन भी संध्या – कालवाचक।
5) बिल्कुल कम – परिमाणवाचक।
6) सवेरे ही- कालवाचक।
7) हरवर्ष – कालवाचक।
8)दिन- दिन – कालवाचक।
9) हँसकर – रीतिवाचक।
10) जमीन पर – स्थानवाचक।

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij

  1. सूरदास – पद
  2. तुलसीदास – राम लक्ष्मण परशुराम संवाद
  3. देव – सवैया और कवित्त 
  4. जयशंकर प्रसाद – आत्मकथ्य
  5. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला – उत्साह, अट नहीं रही है
  6. नागार्जुन – यह दंतुरित मुस्कान, फसल
  7. गिरिजाकुमार माथुर – छाया मत छूना
  8. ऋतुराज – कन्यादान
  9. मंगलेश डबराल – संगतकार 
  10. स्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा
  11. रामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
  12. यशपाल – लखनवी अंदाज
  13. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना – करुणा की दिव्य चमक
  14. मनु भंडारी – एक कहानी यह भी
  15. महावीर प्रसाद द्विवेदी – स्त्री शिक्षा के विरोध कुतर्कों का खंडन    
  16. यतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत
  17. भदंत आनंद कौसल्यायन – संस्कृति

NCERT Solutions for Class 10

21 thoughts on “NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kshitij Chapter 11 – रामवृक्ष बेनीपुरी”

  1. again thanks to which man who give the ans in short and correct explaination of the ques,THIS WORK is many helpful,agai thankyou to ARINJAY ACADEMY

    Reply

Leave a Comment