मुहावरे और लोकोक्तियाँ

मुहावरे और लोकोक्तियाँ के अंतर्गत हम पड़ेगे की – मुहावरे का अर्थ, लोकोक्तियाँ किसे कहते है, और मुहावरे और लोकोक्तियाँ के उदाहरण |

मुहावरे (Muhavare)

मुहावरे (Muhavare) – कुछ वाक्य या वाक्यांश भाषा में साधारण अर्थ न बतलाकर विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं, उन्हें मुहावरे कहते हैं |

जैसे –

1. चिकना घड़ा होना
मुहावरे का अर्थ →  कुछ असर न पड़ना।

2. अंगारे उगलना
मुहावरे का अर्थ →  क्रोध प्रकट करना।




3. अंगूठा दिखाना
अर्थात  → मना करना।

4. आसमान से बातें करना
अर्थात  → बहुत ऊंचा होना।

5. गागर में सागर भरना
अर्थात  → कम शब्दों में अधिक कहना।

लोकोक्तियाँ (Lokoktiyan)

लोकोक्ति  शब्द दो शब्दों के मेल से बना है।
– लोक + उक्ति
लोकोक्ति का आशय है – लोगों द्वारा कहा गया कथन।
जब लोग अपने अनुभव को किसी चुटीली और आकर्षक उक्ति से प्रकट करते हैं, तो उसे लोकोक्ति  कहते हैं।

जैसे –

1. थोथा चना बाजे घना।
अर्थात  → अयोग्य व्यक्ति अपनी अधिक प्रशंसा करता है।

2. आप भला तो जग भला।
अर्थात  → अच्छा व्यक्ति सबको अच्छा समझता है।

3. न रहेगा बॉस न बजेगी बांसुरी।
अर्थात  → झगड़े को जड़ से मिटाना।

4. मन चंगा तो कठौती में गंगा।
अर्थात  → मन की पवित्रता ही महत्वपूर्ण है।

5. भेड़ की ऊन कोई नहीं छोड़ता।
अर्थात  → जो कमजोर है, उसका हर कोई शोषण करता है।




6. बासी बचे न कुत्ता खाय।
अर्थात  → जरूरत भर का काम करना।

7. भेड़ की लात घुटनों तक।
अर्थात  → कमजोर आदमी किसी का अधिक नुकसान नहीं कर सकता।

FAQs on Muhavare or Lokoktiyan

प्र.1.  मुहावरे किसे कहते हैं ?     

उत्तर = ऐसे वाक्यांश जो अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ प्रकट करते हैं, उन्हें मुहावरा कहते हैं |

प्र.2. ‘चिकना घड़ा होना’ उक्त मुहावरे का अर्थ बताइए –      

उत्तर = कुछ असर न पड़ना

प्र.3.  ‘अंग – अंग ढीला होना’ उक्त मुहावरे का अर्थ बताइए –    

उत्तर = बहुत थक जाना

प्र.4.  ‘क्रोध को वश में न रखना | उक्त वाक्यांश के लिए मुहावरा बताइये –          

उत्तर = आपे से बाहर होना

प्र.5.  लोकोक्तियाँ किसे कहते हैं ? 

उत्तर = ऐसे वाक्यांश जिनका विशेष अर्थ होता है उन्हें लोकोक्तियाँ कहते हैं |

प्र.6.  ‘अंधों में काना राजा’ उक्त लोकोक्ति का अर्थ बताइए –     

उत्तर = मुर्खो में थोड़ा बुद्.धिमान

प्र.7.  ‘एक दोष होने के अतिरिक्त दूसरा भी आ मिलना’ उक्त वाक्यांश के लिए उचित लोकोक्ति बताइए –     

उत्तर = ‘एक करेला दूजे नीम चढ़ा’

प्र.8.  ‘नाच न जाने आँगन टेढ़ा’ उक्त लोकोक्ति का अर्थ बताइए –    

उत्तर = काम न आने पर बहाना करना

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

2 thoughts on “मुहावरे और लोकोक्तियाँ”

Leave a Comment