Hindi Grammar Pad Parichay (पद परिचय)

Hindi Grammar Pad Parichay (पद परिचय) – Definition and Examples

पद परिचय किसे कहते हैं ?

वाक्य में प्रयुक्त किसी एक पद अथवा सभी पदों का व्याकरण की दृष्टि से परिचय देना पद परिचय कहलाता है।

जैसे – मोहन केला खा रहा है।
मोहन- व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग , एकवचन ‘खा’ रहा है’ क्रिया का कर्ता
केला- जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, ‘खा ‘ रहा है’ क्रिया का कर्म।
खा रहा है- सकर्मक क्रिया, अपूर्ण वर्तमान काल, पुल्लिंग, कर्तृवाच्य की किया जिसका कर्ता मोहन और कर्म केला है।




पद परिचय के आवश्यक अंग

संज्ञा पद- लिंग, भेद, वचन, कारक, क्रिया का उल्लेख।
सर्वनाम- भेद, लिंग, वचन, पुरुष, कारक, क्रिया का उल्लेख।
विशेषण- भेद,लिंग, वचन, विशेष्य।
क्रिया- अकर्मक/ सकर्मक, वचन, लिंग, पुरुष, काल, वाच्य।
क्रिया विशेषण- भेद, संबंधित किया का उल्लेख।
समुच्चयबोधक- भेद, संयुक्त शब्दों, वाक्यांशों तथा वाक्यों का उल्लेख।
संबंधबोधक- भेद, पदों, वाक्यांशों से संबंध।
विस्मयादिबोधक- भेद का नाम  ।

Examples of Pad Parichay in Hindi

महेश सातवीं कक्षा में पढ़ता है।

महेश– व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग कर्ता कारक ‘पढ़ता है’ क्रिया से संबंध।

राधा बहुत सुंदर लड़की है।

सुंदर– विशेषण, गुणवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, लड़की विशेष्य।

अभ्यास प्रश्न

निम्नलिखित रेखांकित पद के लिए उपयुक्त परिचय (√) लगाइए-

वह फुटबॉल खेलते थे

  1. क्रिया अकर्मक,आसन्न भूत पुल्लिंग एकवचन, अन्य पुरुष
  2. सकर्मक, सामान्य भूत पुल्लिंग, बहुवचन , अन्य पुरुष
  3. सकर्मक, सामान्य भूत स्त्रीलिंग, एकवचन, अन्य पुरुष

उत्तर-सकर्मक, सामान्य भूत पुल्लिंग, बहुवचन , अन्य पुरुष





सोनम मधुर गाती है।

  1. स्थानवाचक क्रिया विशेषण ” गाती है” क्रिया
  2. रीतिवाचक क्रिया विशेषण ” गाती है” क्रिया
  3. कालवाचक क्रिया विशेषण” गाती है” क्रिया

उत्तर-रीतिवाचक क्रिया विशेषण ” गाती है” क्रिया

FAQs on Hindi Grammar Pad Parichay

1.  पद परिचय किसे कहते हैं ?

उत्तर = किसी पद का अन्य पदों के साथ संबंध बताना पद – परिचय कहलाता है |

2.  राधा स्वादिष्ट भोजन बनाती है | उक्त वाक्य में ‘राधा’ शब्द का पद – परिचय दीजिए –       

उत्तर = राधा – व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक, ‘भोजन बनाती है’ क्रिया |

3.  मैं उसके पीछे नहीं जाऊँगी | उक्त वाक्य में ‘पीछे’ शब्द का पद – परिचय दीजिए –            

उत्तर = पीछे – संबंधबोधक अव्यय

4.  रेखा बहुत सुंदर लड़की है | उक्त वाक्य में ‘सुंदर’ शब्द का पद – परिचय दीजिए –         

उत्तर = सुंदर – विशेषण, गुणवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, ‘लड़की’ विशेष्य |

5.  वाह ! क्या चौका मारा है | उक्त वाक्य में ‘वाह’ शब्द का पद – परिचय दीजिए –                      

उत्तर = वाह ! विस्मयादिबोधक, हर्षबोधक

Hindi Vyakaran Class 7 Notes

 

Leave a Comment