Class 6 Hindi Grammar Sangya

Sangya is the most basic and important concept of Class 6 Hindi Grammar. Students need to understand Class 6 Sangya thoroughly to score good marks in the Hindi examination.

Class Class 6
Subject Hindi Grammar
Chapter Sangya or Sangya ke bhed

Class 6 Hindi Grammar Sangya

संज्ञा किसे कहते हैं ?

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, भाव तथा स्थान का बोध कराते है , उन्हें संज्ञा कहते हैं|

उदाहरण – 
मोहन खेल रहा है
लाल किला दिल्ली में स्थित है
राधा पुस्तक पढ़ती है
बुढ़ापा किसी को अच्छा नहीं लगता




संज्ञा के भेद

संज्ञा के भेद

व्यक्तिवाचक संज्ञा ( Vyakti vachak Sangya )

जिस संज्ञा शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं |

उदाहरण –

वह कल लालकिला देखने गया |
वह राजस्थान में रहता है |
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट बहुत अच्छा खेलता है |




भाववाचक संज्ञा – ( Bhav vachak Sangya )

जिस शब्द से किसी व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तुओं के गुण, दोष, दशा, भाव आदि का पता चलता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते है |

उदाहरण –

इस पहाड़ की ऊँचाई अधिक है |
चाय में मिठास अधिक है |

जातिवाचक संज्ञा ( Jati vachak Sangya )

जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति या वस्तु के विषय में बोध न होकर संपूर्ण जाति का बोध होता है उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं

उदाहरण –

खिलाड़ी खेल रहे हैं |
गाय का दूध अच्छा होता है |
फूल खिल रहे हैं |

Class 6 Hindi Grammar Sangya or Sangya ke bhed (अभ्यास प्रश्न)

1. “वह कल ताजमहल देखने गया |”
उपर्युक्त वाक्य में संज्ञा शब्द है –
(क)  वह
(ख)  कल
(ग)  ताजमहल
(घ)  देखने गया

Answer

Answer: (ग)  ताजमहल


 

2.  प्रत्येक व्यक्ति को अपना बचपन याद आता है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में संज्ञा है –
(क)  व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख)  जातिवाचक संज्ञा
(ग)  भाववाचक संज्ञा

Answer

Answer: (ग)  भाववाचक संज्ञा


 

3. मनुष्य को समय का महत्व समझना चाहिए |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में संज्ञा है –
(क)  व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख)  जातिवाचक संज्ञा
(ग)  भाववाचक संज्ञा

Answer

Answer: (ख)  जातिवाचक संज्ञा


 

4. व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ?
(क)  उन संज्ञा शब्दों को जिनसे भावों का ज्ञान होता है |
(ख)  उन संज्ञा शब्दों को जिनसे किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान का बोध होता है |
(ग)  उन संज्ञा शब्दों को जिनसे व्यक्तियों के समुदाय का बोध होता है |

Answer

Answer: (ख)  उन संज्ञा शब्दों को जिनसे किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान का बोध होता है |


 

5. जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ?
(क) उन शब्दों को जिनसे वस्तुओं की सही अवस्था का ज्ञान हो |
(ख) उन शब्दों को जिनसे किसी जाति विशेष से संबंधित सभी प्राणियों एवं वस्तुओं का बोध हो |
(ग) उन संज्ञा शब्दों को जो स्थान एवं दूरी का बोध कराएँ |
(घ) इनमें से कोई भी नहीं |

Answer

Answer: (ख) उन शब्दों को जिनसे किसी जाति विशेष से संबंधित सभी प्राणियों एवं वस्तुओं का बोध हो |


 

6. जिस शब्द से किसी व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तुओं के गुण, दोष, दशा आदि का   ज्ञान हो, उसे क्या कहते हैं ?
(क)  व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख)  संज्ञा
(ग)  भाववाचक संज्ञा
(घ)  जातिवाचक संज्ञा

Answer

Answer: (ग)  भाववाचक संज्ञा


 

जातिवाचक संज्ञा के भेद ( Jativachak Sangya ke bhed )

समुदायवाचक संज्ञा ( Samuday vachak Sangya )

जिस संज्ञा शब्द से किसी समूह का बोध हो उसे समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं |

उदाहरण –

नेता जी के सम्मान में एक सभा आयोजित की गई |
मेज़ पर किताबों का बंडल रखा हुआ है |

द्रव्यवाचक संज्ञा ( Dravya vachak Sangya )

जिन संज्ञा शब्दों से किसी द्रव्य, धातु या पदार्थ आदि का बोध होता है उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं |

उदाहरण –

संदूक लोहे से बनी हुई है |
राधा ने पाँच लीटर दूध खरीदा |
सबसे अधिक बाजरा राजस्थान में पैदा होता हैं |

Class 6 Hindi Grammar Sangya or Sangya ke bhed (अभ्यास प्रश्न)

1. जिस शब्द से किसी द्रव्य, धातु या पदार्थ आदि का बोध होता है, उसे कहते है –
(क)  समुदायवाचक संज्ञा
(ख)  द्रव्यवाचक संज्ञा

Answer

Answer: (ख) द्रव्यवाचक संज्ञा


 

2. नाटक खत्म होते ही दर्शकों की भीड़ हॉल से बाहर निकली | उपर्युक्त रेखांकित शब्द में संज्ञा है –
(क)  जातिवाचक संज्ञा
(ख)  समुदायवाचक संज्ञा
(ग)   द्रव्यवाचक संज्ञा

Answer

Answer: (ख)  समुदायवाचक संज्ञा


 

3. सोने की चमक कभी फीकी नहीं पड़ती |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में संज्ञा है –
(क)  जातिवाचक संज्ञा
(ख)  समुदायवाचक संज्ञा
(ग)   द्रव्यवाचक संज्ञा

Answer

Answer: (ग)   द्रव्यवाचक संज्ञा


 

4. लेखकों की सभा हो रही थी |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में संज्ञा है –
(क)  जातिवाचक संज्ञा
(ख)  समुदायवाचक संज्ञा
(ग)   द्रव्यवाचक संज्ञा

Answer

Answer: (ख)  समुदायवाचक संज्ञा


 

5. समुदायवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ?
(क)  उन संज्ञा शब्दों को जो किसी एक जाति के व्यक्तियों व वस्तुओं के समूह या समुदाय का बोध कराते हैं |
(ख)  उन संज्ञा शब्दों को जो किसी द्रव्य, धातु या पदार्थ का बोध करते हैं ||
(ग)   उन संज्ञा शब्दों को जो किसी व्यक्ति विशेष के गुणों को बताते हैं |
(घ)   इनमें से कोई भी नहीं |

Answer

Answer: (क)  उन संज्ञा शब्दों को जो किसी एक जाति के व्यक्तियों व वस्तुओं के समूह या समुदाय का बोध कराते हैं |


 




CBSE Hindi Vyakaran Class 6 Notes

  1. लिंग – लिंग के भेद (Ling or Ling ke bhed)
  2. भाषा (Bhasha aur Lipi)
  3. विराम चिन्ह (Viram Chinh)
  4. प्रत्यय (Pratyay)
  5. मुहावरे (Muhavare)
  6. संज्ञा-संज्ञा के भेद (Class 6 Hindi Grammar Sangya)
  7. काल – काल के भेद (Kaal or Kaal ke Bhed)
  8. विशेषण (Visheshan)
  9. क्रिया (सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया)
  10. कारक – कारक के भेद (Karak or Karak ke bhed)
  11. सर्वनाम – सर्वनाम के भेद (Sarvanam or Sarvanam ke bhed)
  12. वर्ण-विचार (Varn Vichar)
  13. उसपर्ग (Upsarg)
  14. वचन के भेद (Vachan or Vachan ke bhed)
  15. अव्यय – अविकारी शब्द (Avyay – Avikari shabd)
  16. शब्द विचार (Shabd Vichar)
  17. शब्द भेद – अर्थ के आधार पर (Shabd bhed – Arth ke adhar pr)
  18. संधि – संधि के भेद (Sandhi – Sandhi ke bhed)

FAQs on Class 6 Hindi Grammar Sangya

प्र.1.  संज्ञा किसे कहते हैं ? Class 6

उत्तर – जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम का बोध कराते हैं उन्हें संज्ञा कहते हैं |

प्र.2.  मुख्य रूप से संज्ञा के कितने प्रकार होते हैं ? 

उत्तर – तीन

प्र.3.  जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? Class 6

उत्तर – जो शब्द हमें किसी प्राणि या वस्तु की जाति का बोध कराते हैं उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं |

प्र.4.  जो शब्द हमे किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध कराते है उन्हे ………………. कहते हैं |

उत्तर – व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं |

प्र.5.  भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? Class 6

उत्तर – जो शब्द हमें किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान के गुण, दोष, दशा आदि के विषय में बताते हैं उन्हें हम भाववाचक संज्ञा कहते हैं |

4 thoughts on “Class 6 Hindi Grammar Sangya”

  1. समर्थ , किर्तज्ञ खिन्न पुष्ट मुक्त व्यस्त शब्दों को संज्ञा बनाये

    Reply

Leave a Comment