Bhasha aur Lipi in Hindi

Bhasha aur lipi in Hindi Class 6 – भाषा और लिपि के अंतर्गत हम भाषा (Bhasha) , बोली (Boli), और लिपि (Lipi) क बारे में विस्तार में पड़ेगे|

भाषा (Bhasha)

भाषा वह साधन है जिसके माध्यम से हम सोचते हैं और अपने मन के भावों/विचारों को व्यक्त करते हैं।

मौखिक भाषा → जब हम अपने मन के भावों को बोलकर प्रकट करते हैं तो उसे मौखिक भाषा कहते हैं।
लिखित भाषा → जब हम अपन विचारों को लिखकर प्रकट करते हैं तो उसे हम लिखित भाषा कहते हैं।

जैसे –
राधा ने पापा को कविता सुनाई।
मोहन ने पिताजी को पत्र लिखा।
बाँगड़ू
मारवाड़ी




मातृभाषा ( Matra bhasha ) – वह भाषा जिसे बालक अपनी बाल्यावस्था में अपनी माता से सीखता है, उसे मातृभाषा कहते हैं।

बोली ( Boli )

भाषा के क्षेत्रीय रूप को बोली कहते है।
हरियाणा   =    हरियाणवी, बाँगड़ू
राजस्थान   =    राजस्थानी, मारवाड़ी
केरल      =    मलयालम
कर्नाटक    =    कन्नड़

लिपि ( Lipi )

किसी भी भाषा को लिखने के लिए प्रयोग किए जाने वाले निश्चित चिह्नों को लिपि कहते हैं।
जैसे – हिंदी, संस्कृत, गुजराती, मराठी
नेपाली     =    देवनागरी
अंग्रेजी     =    रोमन लिपि
उर्दू       =    फ़ारसी
पंजाबी     =    गुरुमुखी लिपि।

FAQs on Bhasha aur Lipi in Hindi

प्र.1.  भाषा किसे कहते है ?

उत्तर = भाषा वह साधन या माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को बोलकर व लिखकर बता सकते है तथा दूसरों के विचारों को सुनकर व पढ़कर समझ सकते हैं |

प्र.2.  भाषा के कितने भेद होते है ?    

उत्तर = भाषा के दो भेद होते हैं |

प्र.3.  भाषा के दो भेदों का नाम बताइये –    

उत्तर = मौखिक भाषा तथा लिखित भाषा

प्र.4.  मौखिक भाषा किसे कहते हैं ?

उत्तर = जब हम अपने विचारो को बोलकर प्रकट करते हैं तथा दूसरों के विचारों को सुनकर समझते हैं तो उसे मौखिक भाषा कहा जाता है |

प्र.5.  लिखित भाषा किसे कहते हैं ?

उत्तर = जब हम अपने विचारो को लिखकर या पढ़कर प्रकट करते हैं तो उसे लिखित भाषा कहते हैं |

प्र.6.  ‘मोहन रेडियों पर समाचार सुन रहा है |’ इस वाक्य में भाषा का कौनसा रूप प्रकट हो रहा है ? 

उत्तर = मौखिक भाषा

प्र.7.  ‘पिताजी अखबार पढ़ रहे हैं |’ इस वाक्य में भाषा का कौनसा रूप प्रकट हो रहा है ?

उत्तर = लिखित भाषा

प्र.8.  ‘यातायात के नियम’ में किस भाषा का प्रयोग किया जाता है |

उत्तर = सांकेतिक भाषा

प्र.9.  गूँगे – बहरो की बातचीत में किस भाषा का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर = सांकेतिक भाषा

प्र.10. मातृभाषा किसे कहते हैं ? 

उत्तर = वह भाषा जिसे बालक अपनी माता या परिवार से सीखता है, उसे मातृभाषा कहते हैं |

राष्ट्रभाषा, बोली

1. भारतीय संविधान के द्वारा कितनी भाषाओ को मान्यता प्रदान की गई है ?

उत्तर = 22

2. हिंदी, को भारतीय संविधान द्वारा किस रूप में स्वीकार किया गया है?

उत्तर = राष्ट्र भाषा

3. बोली किसे कहते है ?

उत्तर = भाषा के क्षेत्रीय रूप को बोली कहते हैं |

4. केरल में कौनसी बोली बोली जाती है ?

उत्तर = मलयालम

5. ‘कन्नड़’ बोली कहाँ बोली जाती है ?

उत्तर = कर्नाटक

लिपि, व्याकरण

प्र.1.  लिपि किसे कहते हैं ?

उत्तर = किसी भी भाषा को लिखने के लिए प्रयोग किए जाने वाले निश्चित चिह्.नों को या लिखने के ढ़ंग को लिपि कहते हैं |

प्र.2.  ‘गुजराती’ भाषा की लिपि बताइये   

उत्तर = देवनागरी

प्र.3.  उर्दू भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ? 

उत्तर = फारसी

प्र.4.  पंजाबी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है ?   

उत्तर = गुरुमुखी

प्र.5.  भाषा के शुद्.ध रूप का ज्ञान कौन कराता है ?             

उत्तर = व्याकरण

प्र.6.  व्याकरण किसे कहते है ?    

उत्तर = वह शास्त्र जो भाषा के शुद्.ध रूप का ज्ञान कराता है, उसे व्याकरण कहते है |

व्याकरण के विभाग

प्र.1.  व्याकरण के कितने विभाग होते हैं ?      

उत्तर = तीन

प्र.2.  शब्द विचार किसे कहते है ?

उत्तर = जिसमें शब्दों के भेद व्युत्पत्ति और रचना आदि के विषय पर विचार किया जाता हैं, उसे शब्द कहते हैं |

प्र.3.  साहित्य किसे कहते हैं ?    

उत्तर = ज्ञान राशि के संचित कोष को साहित्य कहते हैं |

प्र.4.  काव्य, नाटक, निबंध, कहानी आदि सभी किसके अंतर्गत आते हैं ?  

उत्तर = साहित्य

प्र.5.  साहित्य की रचना किस विधा में की जाती है ?   

उत्तर = गद्य और पद्य दोनों में

प्र.6.  वर्णों के आकार, लिखने की विधि, भेद तथा उनके उच्चारण आदि पर विचार किसके अन्तर्गत किया जाता है ?       

उत्तर = वर्ण विचार

Hindi Vyakaran Class 6 Notes

  1. लिंग – लिंग के भेद (Ling or Ling ke bhed)
  2. भाषा (Bhasha aur Lipi)
  3. विराम चिन्ह (Viram Chinh)
  4. प्रत्यय (Pratyay)
  5. मुहावरे (Muhavare)
  6. संज्ञा-संज्ञा के भेद (Sangya or Sangya ke bhed)
  7. काल – काल के भेद (Kaal or Kaal ke Bhed)
  8. विशेषण (Visheshan)
  9. क्रिया (सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया)
  10. कारक – कारक के भेद (Karak or Karak ke bhed)
  11. सर्वनाम – सर्वनाम के भेद (Sarvanam or Sarvanam ke bhed)
  12. वर्ण-विचार (Varn Vichar)
  13. उसपर्ग (Upsarg)
  14. वचन के भेद (Vachan or Vachan ke bhed)
  15. अव्यय – अविकारी शब्द (Avyay – Avikari shabd)
  16. शब्द विचार (Shabd Vichar)
  17. शब्द भेद – अर्थ के आधार पर (Shabd bhed – Arth ke adhar pr)
  18. संधि – संधि के भेद (Sandhi – Sandhi ke bhed)

4 thoughts on “Bhasha aur Lipi in Hindi”

Leave a Comment