Class 8 Hindi Grammar Visheshan or Visheshan ke bhed

Visheshan is one of the most basic and conceptual topics of Class 8 Hindi Grammar which needs proper practise to master the concepts. Students need to understand it thoroughly because it has wide application in our day to day life. Here, we provide you with Class 8 Hindi Grammar Visheshan.

Class Class 8
Subject Hindi Grammar
Chapter Visheshan or Visheshan ke bhed

विशेषण और विशेषण के भेद  (Class 8 Hindi Grammar Visheshan)

“विशेषण” का शाब्दिक अर्थ है – विशेषता उत्पन्न करने वाला या विशेषक

जैसे → हिंदी के नए अध्यापक श्री तरुण गुप्ता है |
→   वे परिश्रमी हैं |
→   वे स्वच्छ वस्त्र पहनकर आते हैं |
→   उनका रंग गोरा है |
→   वे शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं |

विशेषण की परिभाषा

→   संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं |

विशेष्य → जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताई जाती है उसे  विशेष्य कहते हैं |

जैसे →
1. राधा सुंदर है |
विशेष्य – राधा
विशेषण – सुंदर
2. आकाश में पाँच पतंग उड़ रही हैं |
विशेष्य – पतंग
विशेषण – पाँच
3. यह इमारत ऊँची है |
विशेष्य – इमारत
विशेषण – ऊँची

प्रविशेषण – विशेषण शब्दों की विशेषता प्रकट करने वाले विशेषणों को प्रविशेषण कहते हैं |
जैसे →

  1. अर्पित बहुत बुद्धिमान है |
  2. नीतू बड़ी चतुर है |
  3. यह समस्या अत्यंत कठिन है |

वाक्य में विशेषण का स्थान

  1. विशेष्य से पूर्व
  2. विशेष्य के बाद

विशेष्य से पूर्व →
इसे विशेष्य विशेषण कहते हैं |
जैसे →   लाल वस्त्र, सुंदर लड़की, ऊँचा पहाड़ |

विशेष्य के बाद →
इसे विधेय विशेषण कहते हैं |
जैसे →
1. यह लड़की अच्छी है |
विशेष्य – लड़की
विशेषण – अच्छी
2. यह बालक ईमानदार है |
विशेष्य – बालक
विशेषण – ईमानदार

Class 8 Hindi Grammar Visheshan MCQ

1. विशेषण किसे कहते है ?
(क)  व्यक्ति, वस्तु आदि के नाम को
(ख)  संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त शब्दों को
(ग)  जिस शब्द द्वारा विशेषता बताई जाए
(घ)  जिसकी विशेषता बताई जाए

Answer

Answer: (ग)  जिस शब्द द्वारा विशेषता बताई जाए


 

2. विशेषण शब्दों की विशेषता प्रकट करने वाले शब्दों को क्या कहते हैं ?
(क)  विशेषण
(ख)  विशेष्य
(ग)  प्रविशेषण
(घ)  सार्वनामिक विशेषण

Answer

Answer: (ग)  प्रविशेषण


 

3. जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है, उसे ……….. कहते हैं ?
(क)  विशेष्य
(ख)  प्रविशेषण
(ग)  विशेषण
(घ)  इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (क)  विशेष्य


 

4. विशेष्य से पहले विशेषण के आने पर उसे कहते है –
(क)  प्रविशेषण
(ख)  विधेय विशेषण
(ग)  विशेष्य विशेषण
(घ)  पूर्व विशेष्य

Answer

Answer: (ग)  विशेष्य विशेषण


 

5. विशेष्य के बाद विशेषण के आने पर उसे कहते है –
(क)  प्रविशेषण
(ख)  विधेय विशेषण
(ग)  विशेष्य विशेषण
(घ)  पूर्व विशेष्य

Answer

Answer: (ख)  विधेय विशेषण


 




विशेषण के भेद

गुणवाचक विशेषण

→      जो विशेषण किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, दशा, रंग, स्थान, आकार आदि का बोध कराते हैं, वे गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं |

जैसे→

  1. टोकरी में ताजे फल रखे हुए हैं |
  2. मोहन स्वभाव से निर्दयी है |
  3. चौड़े मैदान के चारों ओर दर्शक बैठे थे |
  4. यह दही खट्टा है |
  5. उस पौधे में नीले फूल खिल रहे हैं |

परिमाणवाचक विशेषण

→   संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की मात्रा और माप-तौल आदि का बोध कराने वाले विशेषणों को परिमाणवाचक विशेषण कहते है |
जैसे – तीन मीटर कपड़ा, तीन किलो आलू, दो लीटर दूध आदि |

परिमाणवाचक विशेषण के प्रकार

  1.  अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
  2.  निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण→

→   सज्ञा या सर्वनाम शब्दों के निश्चित परिमाण का बोध कराने वाले शब्दों को निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं |

जैसे – दो किलो आलू दे दो
मोहन चार मीटर कपड़ा लाया |
दुकानदार ने तीन सौ ग्राम चीनी दी |

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण →

→   जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम के निश्चित माप-तौल का पता नहीं चलता है उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते है |

जैसे – माँ बाजार से थोड़े चावल लेकर आयी |
मोहन ने जरा – सा दूध पिया |

संख्यावाचक विशेषण

जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा और सर्वनाम शब्दों की संख्या का बोध होता है, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते है |

जैसे → एक, दस, पहला, आधा, चौथा, आदि |

संख्यावाचक विशेषण के प्रकार

  1.    निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  2.   अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण




निश्चित संख्यावाचक विशेषण →

जिन विशेषण से निश्चित संख्या का बोध होता है, वह निश्चित संख्यावाचक विशेषण होता है |

जैसे
→ मोहन चार केले लाया |
   मैदान में सात घोड़े दौड़ रहे हैं |
   मेरी कक्षा में दस बच्चे हैं |

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण→

जिन विशेषणों से निश्चित संख्या का बोध नहीं होता है, वे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण होता हैं |

जैसे
→ बाढ़ में अनेक मकान डूब गए |
→   कुछ हाथी जंगल में घूम रहे थे |
→ मोहन  बाजार से थोड़े अंगूर लाया |

सार्वनामिक विशेषण

→   सार्वनामिक विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों के ठीक पहले आकर उनकी विशेषता प्रकट करते है |

जैसे→
→ यह लड़का तेज भागता है |
→    इस कबूतर को पिंजरे से निकालो |
→    उस मटके में पानी भरो |
→   जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं |
→   इन्हें संकेतवाचक विशेषण भी कहते हैं |

Class 8 Hindi Grammar Visheshan MCQ

1. विशेषण के कितने प्रकार है ?
(क)  चार
(ख)  तीन
(ग)  पाँच
(घ)   छह:

Answer

Answer: (क)  चार


 

2. परिमाणवाचक विशेषण कितने प्रकार के होते है ?
(क)  चार
(ख)  तीन
(ग)  दो
(घ)   सात

Answer

Answer: (ग)  दो


 

3. आज मैंने दो किलो आम खरीदे |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क)  संख्यावाचक
(ख)  परिमाणवाचक
(ग)  गुणवाचक
(घ)  सार्वनामिक

Answer

Answer: (ख)  परिमाणवाचक


 

4. राम बहुत फुर्तीला है |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क)  संख्यावाचक
(ख)  परिमाणवाचक
(ग)  गुणवाचक
(घ)  सार्वनामिक

Answer

Answer: (ग)  गुणवाचक


 

5. दुकानदार के पास थोड़ी चीनी है |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क)  परिमाणवाचक
(ख)  अनिश्चित परिमाणवाचक
(ग)  गुणवाचक
(घ)  अनिश्चित संख्यावाचक

Answer

Answer: (ख)  अनिश्चित परिमाणवाचक


 

6. कल गोलू ने काली बिल्ली को देखा |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क)  परिमाणवाचक
(ख)  अनिश्चित परिमाणवाचक
(ग)  गुणवाचक
(घ)  अनिश्चित संख्यावाचक

Answer

Answer: (ग)  गुणवाचक


 

7. संख्यावाचक विशेषण कितने प्रकार के होते है ?
(क)  दो
(ख)  तीन
(ग)   चार
(घ)  सात

Answer

Answer: (क)  दो


 

8. बस दुर्घटना में कुछ यात्रियों को चोटें आई |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क)  निश्चित परिमाणवाचक
(ख)  निश्चित संख्यावाचक
(ग)  अनिश्चित परिमाणवाचक
(घ)  अनिश्चित संख्यावाचक

Answer

Answer: (घ)  अनिश्चित संख्यावाचक


 

9. तीन लड़कियाँ बाहर बातें कर रही हैं |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क)  निश्चित परिमाणवाचक
(ख)  निश्चित संख्यावाचक
(ग)  अनिश्चित परिमाणवाचक
(घ)  अनिश्चित संख्यावाचक

Answer

Answer: (ख)  निश्चित संख्यावाचक


 

10. जो विशेषण संज्ञा की संख्या का बोध कराते हैं, वे कहलाते है ?
(क)  परिमाणवाचक विशेषण
(ख)  संख्यावाचक विशेषण
(ग)  गुणवाचक विशेषण
(घ)  सार्वनामिक विशेषण

Answer

Answer: (ख)  संख्यावाचक विशेषण


 

11. वह घड़ी किसकी है ?
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद है –
(क)  सर्वनाम
(ख)  सार्वनामिक विशेषण
(ग)  संख्यावाचक विशेषण
(घ)  परिमाणवाचक विशेषण

Answer

Answer: (ख)  सार्वनामिक विशेषण


 

12. सफाई करने से उसने मना कर दिया |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइये –
(क)  सर्वनाम
(ख)  सार्वनामिक विशेषण
(ग)  संख्यावाचक विशेषण
(घ)  परिमाणवाचक विशेषण

Answer

Answer: (क)  सर्वनाम


 

13. उस बाल्टी को अंदर रख दो |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइये –
(क)  सर्वनाम
(ख)  सार्वनामिक विशेषण
(ग)  संख्यावाचक विशेषण
(घ)  परिमाणवाचक विशेषण

Answer

Answer: (ख)  सार्वनामिक विशेषण


 

14. खाना इसने बनाया था |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइये –
(क)  सर्वनाम
(ख)  सार्वनामिक विशेषण
(ग)  संख्यावाचक विशेषण
(घ)  परिमाणवाचक विशेषण

Answer

Answer: (क)  सर्वनाम


 

सर्वनाम और सार्वनामिक विशेषण में अंतर

→   सर्वनाम शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर आते हैं |
→   सर्वनामिक विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों के ठीक पहले आकर उनकी विशेषता  प्रकट करते हैं |

जैसे→ इस बालक को पुरस्कार मिला | (इस सर्वनामिक विशेषण)
→   गृह कार्य इसने किया था | (इसने सर्वनाम)
→ यह शहर कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है | (यह-सर्वनामिक विशेषण)
→ राधा यह लेगी | (यह-सर्वनाम)

संख्यावाचक और परिमाणवाचक विशेषणों में अंतर

→   संख्यावाचक विशेषणों से संज्ञा तथा सर्वनाम शब्दों की संख्या का पता चलता है |
→   परिमाणवाचक विशेषणों से संज्ञा तथा सर्वनाम की मात्रा, माप – तौल आदि का बोध होता है |
जैसे→ वहाँ आठ लड़कियाँ आयी हैं | (संख्यावाचक विशेषण)
→   दीदी बाजार से चार मीटर कपड़ा लाई | (परिमाणवाचक विशेषण)
→   राम तीन सदूक लाया | (संख्यावाचक विशेषण)
राम आधा किलो मटर लाया | (परिमाणवाचक विशेषण)

विशेषणों की तुलनावस्था

  1. मूलावस्था
  2. उत्तरावस्था
  3. उत्तमावस्था

मूलावस्था

इस अवस्था में किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान की किसी से तुलना नहीं होती |

जैसे →  राम ईमानदार है |
→   शालू अच्छी लड़की है |
→   यह लंबा पेड़ है |

उत्तरावस्था

इस अवस्था में दो वस्तुओं या व्यक्तियों के गुण – दोषों की परस्पर तुलना करके एक को दूसरे से श्रेष्ठ या हीन बताया जाता है |

जैसे
वेदांत, इशान से कुशल चित्रकार है |
प्रमोद, बलबीर से लंबा है |

उत्तमावस्था

इसमें दो से अधिक वस्तुओं, व्यक्तियों या स्थानों की तुलना करके किसी एक को सबसे अच्छा या बुरा बताया जाता है |

जैसे
चीता सब वन्य पशुओं से तेज़ दौड़ता है |
मोहन सबसे कुशल पत्रकार है |

Class 8 Hindi Grammar Visheshan MCQ

1. राहुल अमित से अधिक दयालु है |
उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित विशेषण की अवस्था है –
(क)  मूलावस्था
(ख)  उत्तरावस्था
(ग)  उत्तमावस्था
(घ)  मध्यमाव्स्था

Answer

Answer: (ख)  उत्तरावस्था


 

2. “इन फलों में आम सर्वोत्तम है |”
इस वाक्य में विशेषण की ……………. अवस्था है |
(क)  मूलावस्था
(ख)  उत्तरावस्था
(ग)  उत्तमावस्था
(घ)  मध्यमाव्स्था

Answer

Answer: (ग)  उत्तमावस्था


 

3. विशेषण की तुलना संबंधी कितनी अवस्थाएँ पाई जाती है ?
(क)  दो
(ख)  तीन
(ग)  चार
(घ)  पाँच

Answer

Answer: (ख)  तीन


 

4. “मोहन एक दुराचारी व्यक्ति है |”
इस वाक्य में विशेषण की ……………. अवस्था है |
(क)  मूलावस्था
(ख)  उत्तरावस्था
(ग)  उत्तमावस्था
(घ)  मध्यमाव्स्था

Answer

Answer: (क)  मूलावस्था


 

5. “तुम तो सुनील से अधिक दुर्बल हो |”
इस वाक्य में विशेषण की ……………. अवस्था है |
(क)  मूलावस्था
(ख)  उत्तरावस्था
(ग)  उत्तमावस्था
(घ)  मध्यमाव्स्था

Answer

Answer: (ख)  उत्तरावस्था


 

विशेषण शब्दों की रचना

संज्ञा शब्दों से विशेषणों की रचना →
जैसे =  संज्ञा
वर्ष     = वर्ष + एक    = वार्षिक (विशेषण)

संज्ञा
बुद्धि   = बुद्धि + मान  = बुद्धिमान (विशेषण)

संज्ञा
बल     = बल + वान = बलवान (विशेषण)

सर्वनाम से विशेषणों की रचना →
जैसे
मैं  –  मुझ – सा
जो – जैसा
वह – वैसा

क्रिया से विशेषण बनाना →

क्रिया
पढ़ना   = पढ़ + आकू = पढ़ाकू (विशेषण)

क्रिया
लड़ना   = लड़ + आकू = लड़ाकू (विशेषण)

क्रिया
तैरना   = तैर + आक = तैराक (विशेषण)

क्रिया
लूटना   = लूट + एरा = लुटेरा (विशेषण)

अव्यय से विशेषण बनाना →

जैसे

अव्यय
भीतर   = भीतर + ई = भीतरी (विशेषण)
अव्यय
बाहर    = बाहर + ई = बाहरी (विशेषण)

FAQs on Class 8 Hindi Grammar Visheshan or Visheshan ke bhed

प्र.1.  मोहन परिश्रमी है | उक्त वाक्य में विशेषण शब्द बताइए –        

उत्तर = परिश्रमी

प्र.2.  ‘मोटा आदमी’ उक्त वाक्यांश में से विशेष्य बताइए –          

उत्तर = आदमी

प्र.3.  विशेषण के कितने प्रकार होते है ?         

उत्तर = चार प्रकार होते है |

प्र.4.  विवेक चालाक है | उक्त वाक्य में विशेषण का प्रकार बताइए –       

उत्तर = गुणवाचक विशेषण

प्र.5. ट्रक दुर्घटना में अनेक यात्रियों को चोटें आई | उक्त वाक्य में विशेषण का कौनसा भेद है ?    

उत्तर = अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

प्र.6.  अनिता बाजार से तीन मीटर रिबन लेकर आई | उक्त वाक्य में विशेषण का प्रकार बताइए –     

उत्तर = निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

प्र.7.  यह घोड़ा तेज भागता है | उक्त वाक्य में रेखांकित शब्द में विशेषण का भेद बताइए –              

उत्तर = सार्वनामिक विशेषण

प्र.8.  गिलास में थोड़ा जल है | उक्त रेखांकित शब्दों में विशेषण का भेद बताइए –             

उत्तर = अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

Hindi Vyakaran Class 8 Notes

2 thoughts on “Class 8 Hindi Grammar Visheshan or Visheshan ke bhed”

Leave a Comment