Pratyay in Hindi Class 8

Pratyay in Hindi Class 8 – प्रत्यय की परिभाषा, प्रत्यय के प्रकार – कृत प्रत्यय और उसके भेद (Krit Pratyay or Krit Pratyay ke bhed), तद्धित प्रत्यय और उसके भेद (Tadhit Pratyay or Tadhit Pratyay ke bhed)

प्रत्यय की परिभाषा – वे शब्दांश जो किसी शब्द या धातु के पीछे लगकर नया शब्द बना देते हैं वे प्रत्यय कहलाते हैं |

जैसे →
दूध = दूध + वाला = दूधवाला
पान = पान + वाला = पानवाला




प्रत्यय के प्रकार 

(1)  कृत प्रत्यय ( Krit Pratyay )
(2)  तद्धित प्रत्यय ( Tadhit Pratyay )

कृत प्रत्यय (Krit Pratyay)

जो शब्दांश क्रिया धातु के अंत में लगकर नए शब्द की रचना करते हैं, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं |
→   कृत प्रत्यय से बनने वाले शब्दों को कृदंत (कृत + अंत) कहते हैं |

जैसे →
लिख + आवट = लिखावट
पालन + हार = पालनहार

कृत प्रत्यय के भेद ( Krit Pratyay ke bhed )

(1)  कृतवाचक कृदंत प्रत्यय
(2)  कर्मवाचक कृदंत प्रत्यय
(3)  करणवाचक कृदंत प्रत्यय
(4)  भाववाचक कृदंत प्रत्यय
(5)  क्रियावाचक कृदंत प्रत्यय

(1)  कृतवाचक कृदंत प्रत्यय

जैसे →
चल + अक = चालक
लड़ + आकू = लड़ाकू
भूल + अक्कड़ = भुलक्कड़

(2)  कर्मवाचक कृदंत प्रत्यय

ओढ़ + ना = ओढ़ना
बिछा + औना = बिछौना
चल + नी = चलनी

(3) करणवाचक कृदंत प्रत्यय

जैसे →
बेल + अन = बेलन
झूल + आ = झूला
लेख + नी = लेखनी

(4)  भाववाचक कृदंत प्रत्यय

जैसे →
थक + आवट = थकावट
पूज् + आपा = पुजापा
लड़ + आई = लड़ाई





(5)  क्रियावाचक कृदंत प्रत्यय

जैसे →
खेल + ना = खेलना
बोल + ता = बोलता
खा + कर = खाकर

तद्धित प्रत्यय (Tadhit Pratyay)

जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण के अंत में जुड़कर नए शब्द का निर्माण करते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं |
→   तद्धित प्रत्यय से बनने वाले शब्दों को तद्धितांत शब्द कहते हैं |

जैसे →
मनुष्य + त्व = मनुष्यत्व
चिकना + आहट = चिकनाहट




तद्धित प्रत्यय के भेद ( Tadhit Pratyay ke bhed )

  1. कर्तृवाचक तद्धित
  2. भाववाचक तद्धित
  3. ऊनवाचक तद्धित
  4. संबंधवाचक तद्धित
  5. विशेषणवाचक तद्धित

1. कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय

जैसे →
लोहा + आर = लुहार
पत्र + कार = पत्रकार
लकड़ी + हारा = लकड़हारा

2. भाववाचक तद्धित प्रत्यय

बूढ़ा + आपा = बुढ़ापा
गरम + ई = गरमी
चतुर + आई = चतुराई

3. ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय

थाल + ई = थाली
डिब्बा + इया = डिबिया
साँप + ओला = सँपोला

4. संबंधवाचक तद्धित प्रत्यय

जैसे →
चाचा + एरा = चचेरा
ससुर + आल = ससुराल
बहन + ओई = बहनोई

5. विशेषणवाचक तद्धित प्रत्यय

जैसे →
लोभ + ई = लोभी
रस + ईला = रसीला
बुद्धि + मान = बुद्धिमान





दो प्रत्ययों का एक साथ प्रयोग →

भारतीयता = भारत + ईय + ता = भारतीयता
बनावटी = बन + आवट + ई = बनावटी
प्रांतीयता = प्रांत + ईय + ता = प्रांतीयता

उपसर्ग और प्रत्यय का एक साथ प्रयोग

अभिमानी → अभि + मान + ई = अभिमानी
सफलता → स + फल + ता = सफलता

FAQs on Pratyay in Hindi Class 8

प्र.1. ‘दिखावटी’ शब्द में प्रत्यय तथा मूल शब्द बताइए –     

उत्तर = मूल शब्द = देख
प्रत्यय = आवट + ई

प्र.2.  ‘थकान शब्द में प्रत्यय बताइए –     

उत्तर = प्रत्यय = ‘आन’

प्र.3.  ‘दिखावा’ शब्द में मूल शब्द बताइए –               

उत्तर = मूल शब्द = दिख

प्र.4. ‘समझौता’ शब्द में मूल शब्द तथा प्रत्यय बताइए –        

उत्तर = मूल शब्द = समझ
प्रत्यय = औता

प्र.5.  ‘मनुष्यत्व’ शब्द में मूल शब्द तथा प्रत्यय बताइए –  

उत्तर = मूल शब्द = मनुष्य
प्रत्यय = त्व

प्र.6. ‘पंडिताई’ शब्द में मूल शब्द बताइए –

उत्तर = पंडित

प्र.7.  ‘इया’ प्रत्यय से दों शब्द बनाइए –     

उत्तर = प्रत्यय – ‘इया’ = मुखिया, दुखिया

प्र.8.  ‘ईन’ प्रत्यय से दो शब्द बनाइए –          

उत्तर = नमकीन, रंगीन

Hindi Vyakaran Class 8 Notes

Leave a Comment