Class 8 Hindi Grammar Kaal or Kaal ke bhed

Kaal is one of the most important topics of Class 8 Hindi Grammar which needs a lot of practice to have a good grip over the concepts. Students need to understand it thoroughly because it has wide application in our day to day life. Kaal of Class 8 Hindi helps you to master the speaking and writing skills of the language. Here, Arinjay Academy provides you with Class 8 Hindi Grammar Kaal.

Class Class 8
Subject Hindi Grammar
Chapter Kaal or Kaal ke bhed

Class 8 Hindi Grammar Kaal or Kaal ke bhed

काल

काल का अर्थ है –“समय

क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का पता चलता है, उसे काल कहते हैं |

जैसे

  1. मोहन विद्यालय जाता था |
  2. सौम्य पढ़ रही है |
  3.  पिताजी दिल्ली जाएँगे |




काल के भेद ( Kaal ke Bhed )

(1)   भूतकाल   ( Bhoot kaal )
(2)   वर्तमान काल  ( Vartaman kaal )
(3)   भविष्यत काल  ( Bhavishyat kaal )

Class 8 Hindi Grammar Kaal MCQ

1. “काल” का अर्थ …………. होता हैं |
(क)  मेल
(ख)  संक्षिप्त
(ग)  समय
(घ)  योग

Answer

Answer: (ग)  समय


 

2. काल के कितने भेद होते हैं –
(क)  चार
(ख)  तीन
(ग)  पाँच
(घ)  सात

Answer

Answer: (ख)  तीन


 

3. क्रिया के जिस रूप से कार्य के बीत चुके समय में पूरा होने का पता चलता है   उसे कहते है –
(क)  वर्तमान काल
(ख)  भूतकाल
(ग)  काल
(घ)  भविष्यत काल

Answer

Answer: (ख)  भूतकाल


 

4. क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का पता चलता है, उसे …………. कहते है |
(क)  वर्तमान काल
(ख)  भूतकाल
(ग)  काल
(घ)  भविष्यत काल

Answer

Answer: (ग)  काल


 

5. क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में होने का पता चलता है, उसे …………. कहते हैं |
(क)  वर्तमान काल
(ख)  भूतकाल
(ग)  काल
(घ)  भविष्यत काल

Answer

Answer: (घ)  भविष्यत काल


 

भूतकाल ( Bhoot Kaal )

क्रिया के जिस रूप से कार्य के बीत चुके समय में पूरा होने का पता चलता है, उसे भूतकाल कहते है |

जैसे →

  1. लड़के खेल रहे थे |
  2. माता जी ने पूजा की थी |
  3. दीदी खाना बना चुकी थी |
  4. वर्षा रुक गई थी |

भूतकाल के भेद

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. पूर्ण भूतकाल
  4. अपूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल
  6. हेतु हेतुमद भूतकाल

सामान्य भूतकाल

जैसे →

  1. राधा ने गीत सुनाए
  2. रेखा ने नृत्य किया

क्रिया के जिस रूप से कार्य के सामान्य रूप में भूत काल में होने का पता चलता है, उसे सामान्य भूत काल कहते हैं |

आसन्न भूतकाल

जैसे →

  1. छात्र कक्षा से निकले हैं |
  2. नीलम साइकिल से आई है |

क्रिया के जिस रूप से उसके कुछ ही समय पहले पूरा होने का पता चलता है, उसे आसन्न भूत काल कहते हैं |

पूर्ण भूतकाल

जैसे →

  1. भावना पत्र लिख चुकी थी |
  2. माँ पूजा कर चुकी थी |

क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण हो जाने का पता चलता है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं |

अपूर्ण भूतकाल

जैसे →

  1. लड़कियाँ नृत्य कर रही थी |
  2. अध्यापक विद्यालय जा रहे थे |

क्रिया के जिस रूप से उसके बीत चुके समय में आरंभ होकर भी पूरा न होने का पता चलता है, उसे अपूर्ण भूत काल कहते हैं |

संदिग्ध भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में संदेह होता है, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं |

जैसे →

  1. मोहन ने पुस्तक पढ़ ली होगी |
  2. पिताजी होटल में पहुँच चुके होंगे |

हेतु हेतुमद भूतकाल

जैसे →

  1. समय मिलता तो राम अवश्य आता |
  2. यदि वर्षा हो जाती तो अकाल न पड़ता |

क्रिया का वह रूप जिससे पता चलता है कि कार्य भूतकाल में होने वाला था परंतु किसी कारण से नहीं हो सका, उसे हेतु हेतुमद भूतकाल कहते हैं |




Class 8 Hindi Grammar Kaal MCQ

1. भीखारी भीख माँग चुके होंगे |
उपर्युक्त वाक्य में प्रयुक्त भूतकाल का उपभेद बताइए –
(क)  पूर्ण भूतकाल
(ख)  अपूर्ण भूतकाल
(ग)  संदिग्ध भूतकाल
(घ)  सामान्य भूतकाल

Answer

Answer: (ग)  संदिग्ध भूतकाल


 

2. “चोर भाग चुका था”
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  पूर्ण भूतकाल
(ख)  अपूर्ण भूतकाल
(ग)  संदिग्ध भूतकाल
(घ)  सामान्य भूतकाल

Answer

Answer: (क)  पूर्ण भूतकाल


 

3. “टी. वी- चल रही थी |”
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  पूर्ण भूतकाल
(ख)  अपूर्ण भूतकाल
(ग)  संदिग्ध भूतकाल
(घ)  सामान्य भूतकाल

Answer

Answer: (ख)  अपूर्ण भूतकाल


 

4. राम ने जूते साफ करके रखे है |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  सामान्य भूतकाल
(ख)  आसन्न भूतकाल
(ग)  पूर्ण भूतकाल
(घ)  अपूर्ण भूतकाल

Answer

Answer: (ख)  आसन्न भूतकाल


 

वर्तमान काल ( Vartaman Kaal )

जैसे –

  1. माँ कपड़े धो रही है |
  2. ममता सफाई कर रही है |
  3. पिताजी चाय पी रहे हैं |

→   क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान में होने का बोध हो, उसे वर्तमान काल कहते हैं |

→   वर्तमान काल की क्रिया के अंत में प्राय: है, हैं, हो, हूँ आते हैं |

वर्तमान काल के भेद

(1)  सामान्य वर्तमान
(2)  अपूर्ण वर्तमान
(3)  संदिग्ध वर्तमान

सामान्य वर्तमान

जैसे →

  1. मोहन गेंद से खेलता है |
  2. डाकिया पत्र पहुँचता है |
  3. महेश कार ठीक करता है |

→   जो क्रिया वर्तमान में सामान्य रूप से होती है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं |

→   इसमें धातु के अंत में ता है, ती है, ते हैं, आदि आते है |

अपूर्ण वर्तमान

जैसे →

  1. पुजारी पूजा कर रहा है |
  2. माँ हलवा बना रही है |

क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि कार्य वर्तमान काल में शुरू हो गया है और अभी जारी है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं |

संदिग्ध वर्तमान

जैसे →

  1. ममता झाडू लगा रही होगी |
  2. पिताजी आ रहे होगें |

क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने में संदेह होता है, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं |

Class 8 Hindi Grammar Kaal MCQ

1. वर्तमान काल के कितने भेद होते है –
(क)  तीन
(ख)  सात
(ग)  दो
(घ)  आठ

Answer

Answer: (क)  तीन


 

2. चौकीदार पहरा देता है |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  सामान्य वर्तमान
(ख)  अपूर्ण वर्तमान
(ग)  संदिग्ध वर्तमान

Answer

Answer: (क)  सामान्य वर्तमान


 

3. गीता आ रही होगी |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  सामान्य वर्तमान
(ख)  अपूर्ण वर्तमान
(ग)  संदिग्ध वर्तमान

Answer

Answer: (ग)  संदिग्ध वर्तमान


 

4. प्रकाश पुस्तक पढ़ रहा है |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  सामान्य वर्तमान
(ख)  अपूर्ण वर्तमान
(ग)  संदिग्ध वर्तमान

Answer

Answer: (ख)  अपूर्ण वर्तमान


 




भविष्यत काल ( Bhavishyat Kaal )

हम ताजमहल देखने जाएँगे |
सीता प्रतियोगिता में भाग लेगी |

→   क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में होने का पता चलता है, उसे भविष्यत काल कहते हैं |

भविष्यत काल के भेद

  1. सामान्य भविष्यत्
  2. संभाव्य भविष्यत्

सामान्य भविष्यत् काल

जैसे →

  1. सीमा पढ़ाई करेगी |
  2. अनन्या खाना बनाएगी |

क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य रूप में होने का बोध हो, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते है |

संभाव्य भविष्यत् काल

जैसे →

  1. रेखा नृत्य करने के लिए शायद मान जाए |
  2. शायद आज दीदी आएँ |

क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है, उसे संभाव्य भविष्यत काल कहते हैं |

Class 8 Hindi Grammar Kaal MCQ

1. “बंदर का तमाशा होगा”
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  सामान्य भविष्यत काल
(ख)  संभाव्य भविष्यत काल
(ग)  सामान्य वर्तमान काल
(घ)  संदिग्ध वर्तमान काल

Answer

Answer: (क)  सामान्य भविष्यत काल


 

2. पिताजी शायद फल लाएँ
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  सामान्य भविष्यत काल
(ख)  संभाव्य भविष्यत काल
(ग)  सामान्य वर्तमान काल
(घ)  संदिग्ध वर्तमान काल

Answer

Answer: (ख)  संभाव्य भविष्यत काल


 

3. क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है, उसे   ………… कहते हैं | उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद है –
(क)  भविष्यत काल
(ख)  संभाव्य भविष्यत काल
(ग)  सामान्य भविष्यत काल
(घ)  सामान्य वर्तमान काल

Answer

Answer: (ख)  संभाव्य भविष्यत काल


 

4. क्रिया के जिस रूप से कार्य के आने वाले समय में होने का पता चलता है, उसे   …………….. कहते है |
(क)  भविष्यत काल
(ख)  संभाव्य भविष्यत काल
(ग)  सामान्य भविष्यत काल
(घ)  सामान्य वर्तमान काल

Answer

Answer: (क)  भविष्यत काल


 

Frequently Asked Questions on Class 8 Hindi Grammar Kaal or Kaal ke bhed

प्र.1. भविष्यत् काल के कितने भेद होते हैं ?       

उत्तर = भविष्यत् काल के 2 भेद होते हैं|
(i) सामान्य भविष्यत्
(ii) संभाव्य भविष्यत्

प्र.2.  वर्तमान काल के कितने भेद होते है ?      

उत्तर = तीन भेद

प्र.3.  श्याम ने खिड़की खोली |+ उक्त वाक्य में क्रिया का भेद बताइए

उत्तर = सामान्य भूतकाल

प्र.4.  कृष्णलीला हो रही थी | उक्त वाक्य में क्रिया का भेद बताइए –   

उत्तर = अपूर्ण भूतकाल

प्र.5.  साक्षी भजन गा चुकी होंगी | उक्त वाक्य में क्रिया का भेद बताइए

उत्तर = संदिग्ध भूतकाल

Hindi Vyakaran Class 8 Notes

4 thoughts on “Class 8 Hindi Grammar Kaal or Kaal ke bhed”

Leave a Comment