Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed

Sarvanam is one of the most basic and conceptual topics of Hindi Grammar Class 6 which needs proper practice to master the concepts. Students need to understand it thoroughly because it has wide application in our day to day life. Here, we provide you with Class 6 Hindi Grammar Sarvanam.

Class Class 6
Subject Hindi Grammar
Chapter Sarvanam or Sarvanam ke bhed

Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed

सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन शब्दों को संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं |

अशोक एक अच्छा लड़का है |
अशोक कक्षा चार में पढ़ता है |
अशोक का भाई कक्षा आठ में पढ़ता है |
अशोक की माता अध्यापिका है |

अशोक एक अच्छा लड़का है |
वह कक्षा चार में पढ़ता है |
उसका भाई कक्षा आठ में पढ़ता है |
उसकी माता अध्यापिका है |




 

सर्वनाम के भेद (Sarvanam ke bhed)

  1. पुरुषवाचक (Purush vachak)
  2.  निश्चयवाचक (Nishchay vachak)
  3. अनिश्चयवाचक (Anishchay vachak)
  4. संबंधवाचक (Sambandh vachak)
  5. प्रश्नवाचक (Prashan vachak)
  6. निजवाचक (Nij vachak)

Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed (अभ्यास प्रश्न)

1. “मैं खाना खा रहा हूँ |”
उपर्युक्त वाक्य में सर्वनाम शब्द बताइए |
(क)  मैं
(ख) खाना
(ग)  खा रहा
(घ)  हूँ

Answer

Answer: (क)  मैं


 

2.“वह खेल रहा है |”
उपर्युक्त वाक्य में सर्वनाम शब्द बताइए –
(क)  खेल
(ख)  रहा है
(ग)  वह
(घ) है

Answer

Answer: (ग)  वह


 

3.सर्वनाम के कितने भेद होते है ?
(क)  6
(ख)  4
(ग)  3
(घ)  2

Answer

Answer: (क)  6


 

4.“वह सफाई कर रही है |”
उपर्युक्त वाक्य में सर्वनाम शब्द है –
(क)  सफाई
(ख)  वह
(ग)  कर
(घ)  कर रही है

Answer

Answer: (ख)  वह


 

पुरुषवाचक सर्वनाम (Purush vachak Sarvanam)

– चाची शालू से बोली, मैं सब्जी लेकर आयी हूँ, मोहन दो दिन के लिए आया है | उसे पालक पसंद हैं | इसीलिए मैं पालक बनाना चाहती हूँ | तुम क्या खाना चाहोगी ?
मैं – वक्ता
तुम  – श्रोता
उसे – कोई तीसरा

→  जो सर्वनाम शब्द बोलने वाले ,सुनने वाले या जिसके बारे में बात की जाए उसके लिए प्रयोग किए जाते हैं उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |
जैसे → मैं, हम, वह, वे, तू, तुम, तुम्हें, आप, उसे, उसकी आदि |

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद (Purush vachak Sarvanam ke bhed)

Purush vachak Sarvanam ke bhedउत्तम पुरुष  (Uttam Purush) 

  1. मैं रामायण पढ़ता हूँ
  2. हम बाज़ार जाते हैं |
  3. मेरा घर छोटा हैं |




मध्यम पुरुष (Madhayam Purush) 

  1. तुम मेरे मित्र हो |
  2. आप यहाँ बैठिए |

अन्य पुरुष (Anay Purush) →

  1. वह जा रही है |
  2. वे खाना खा रहे हैं |
  3. वह पढ़ाई कर रहा है |
  4. उनका घर पास में ही है |

Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed (पुरुषवाचक सर्वनाम अभ्यास प्रश्न)

1. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद होते हैं ?
(क)  5
(ख)  3
(ग)  4
(घ)  2

Answer

Answer: (ख)  3


 

2. निम्न में से उत्तम पुरुष सर्वनाम बताइए-
(क)  वह, तुम
(ख)  उन्हें, मैं
(ग)  उसका, हम
(घ)   मेरा, हमारा

Answer

Answer: (घ)   मेरा, हमारा


 

3. उन्हें लड्डू पसंद है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द है –
(क)  उत्तम पुरुष
(ख)  मध्यम पुरुष
(ग)  अन्य पुरुष

Answer

Answer: (ग)  अन्य पुरुष


 

4. “आप खाना खा लीजिए”
उपर्युक्त रेखांकित शब्द है –
(क)  उत्तम पुरुष
(ख)  मध्यम पुरुष
(ग)  अन्य पुरुष

Answer

Answer: (ख)  मध्यम पुरुष


 

5. निम्न में से अन्य पुरुष सर्वनाम बताइए –
(क)  मै, हम
(ख)  आप, उन्होंने
(ग)  वह, वे
(घ)  उनका, तुम्हारा

Answer

Answer: (ग)  वह, वे


 

 

निश्चयवाचक सर्वनाम (Nishchay vachak Sarvanam) 

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का पता चलता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे

  1. यह घर मेरा है |
  2. वह मेरी बहन है |
  3. वह ताजमहल है |
  4. यह घड़ी मेरी है |

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay vachak) 

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |

  1. नीलम कुछ लिख रही है |
  2. दरवाजे पर कोई खड़ा है |
  3. सीता कुछ कर रही है |

Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed (अभ्यास प्रश्न)

1. जिस सर्वनाम शब्द किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध हो उसे कहते हैं –
(क)  निश्चयवाचक सर्वनाम
(ख)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  निश्चयवाचक सर्वनाम


 

2. वह मोहन की पुस्तक है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  निश्चयवाचक सर्वनाम
(ख)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  निश्चयवाचक सर्वनाम


 

3. पानी में कुछ पड़ा है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  निश्चयवाचक सर्वनाम
(ख)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ख)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम


 

4. बाहर कोई आया है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  निश्चयवाचक सर्वनाम
(ख)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ख)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम


 

5.  यह पुस्तक मेरी है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  निश्चयवाचक सर्वनाम
(ख)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  निश्चयवाचक सर्वनाम


 

संबंधवाचक सर्वनाम (Sambandh vachak Sarvanam)

– जो शब्द एक सर्वनाम का दूसरे सर्वनाम के साथ संबंध प्रकट करते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं|  

जैसे

  1. जो जैसा करता है, वैसा भरता है |
  2. जिसकी लाठी, उसकी भैंस




प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashan vachak Sarvanam)

→    जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है |

  1. राम क्या कर रहा है ?
  2. तुम्हारा नाम क्या है ?
  3. कौन आया है ?
  4. नानी के घर कौन जाएगा ?

Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed (अभ्यास प्रश्न)

1. जो शब्द एक सर्वनाम का दूसरे सर्वनाम के साथ संबंध प्रकट करते हैं, उन्हें कहते हैं –
(क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ख)  संबंधवाचक सर्वनाम


 

2. कक्षा में कौन आया है  ?
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम


 

3. आज जिसे देखिए वही दौड़ता & भागता नज़र आता है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ख)  संबंधवाचक सर्वनाम


 

4. तुम क्या कर रहे हो ?
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम


 

5. जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है,  उन्हें कहते हैं –
(क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम


 

6. जो करेगा, सो भरेगा |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम हैं –
(क)  प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ख)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ख)  संबंधवाचक सर्वनाम


 

निजवाचक सर्वनाम (Nij vachak Sarvanam)

→  जहाँ कर्ता के लिए अपना, अपने–आप, स्वयं, खुद या आप शब्दों का प्रयोग किया जाता है, वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है |

  1. सीता अपनी सहेली के घर गई है |
  2. यह चित्र मैंने अपने – आप बनाया है |
  3. मैं स्वयं ही चला जाऊँगा |

नोट : जहाँ आप शब्द का प्रयोग सुननेवाले के लिए किया जाता है, वहाँ वह पुरुषवाचक (मध्यम पुरुष, आदरसूचक) होता है  |
परंतु जहाँ आप शब्द का प्रयोग अपने लिए होता है, वहाँ वह निजवाचक होता है |

  1. आप वहाँ से कब लौटेंगे ?    (आदरसूचक पुरुषवाचक मध्यम पुरुष)
  2. मैं अपने–आप चला जाऊँगा |   (निजवाचक)

Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed (अभ्यास प्रश्न)

1. मैं यह काम अपने&आप करूँगा |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  निजवाचक सर्वनाम
(ख)  पुरुषवाचक सर्वनाम
(ग)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  निजवाचक सर्वनाम


 

2. राधा अपनी बहन के पास गई है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में सर्वनाम है –
(क)  निजवाचक सर्वनाम
(ख)  पुरुषवाचक सर्वनाम|
(ग)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  निजवाचक सर्वनाम


 

3.  “आप आराम कर लीजिए” |
उपर्युक्त वाक्य में सर्वनाम है –
(क)  निजवाचक सर्वनाम
(ख)  पुरुषवाचक सर्वनाम
(ग)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (ख)  पुरुषवाचक सर्वनाम


 

4. मैं अपने-आप खाऊँगा |
उपर्युक्त वाक्य में सर्वनाम है –
(क)  निजवाचक सर्वनाम
(ख)  पुरुषवाचक सर्वनाम
(ग)  संबंधवाचक सर्वनाम

Answer

Answer: (क)  निजवाचक सर्वनाम


 




Hindi Vyakaran Class 6 Notes

  1. लिंग – लिंग के भेद (Ling or Ling ke bhed)
  2. भाषा (Bhasha aur Lipi)
  3. विराम चिन्ह (Viram Chinh)
  4. प्रत्यय (Pratyay)
  5. मुहावरे (Muhavare)
  6. संज्ञा-संज्ञा के भेद (Sangya or Sangya ke bhed)
  7. काल – काल के भेद (Kaal or Kaal ke Bhed)
  8. विशेषण (Visheshan)
  9. क्रिया (सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया)
  10. कारक – कारक के भेद (Karak or Karak ke bhed)
  11. सर्वनाम – सर्वनाम के भेद (Class 6 Hindi Grammar Sarvanam)
  12. वर्ण-विचार (Varn Vichar)
  13. उसपर्ग (Upsarg)
  14. वचन के भेद (Vachan or Vachan ke bhed)
  15. अव्यय – अविकारी शब्द (Avyay – Avikari shabd)
  16. शब्द विचार (Shabd Vichar)
  17. शब्द भेद – अर्थ के आधार पर (Shabd bhed – Arth ke adhar pr)
  18. संधि – संधि के भेद (Sandhi – Sandhi ke bhed)

FAQs on Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed

प्र.1.  सर्वनाम किसे कहते हैं ? (Class 6)

उत्तर – जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं |

प्र.2.  सर्वनाम के कितने भेद होते हैं ? (Class 6)

उत्तर – छ: भेद

प्र.3.  सर्वनाम के भेद का नाम बताइए – (Class 6)

उत्तर – (i) पुरुषवाचक
(ii) निश्चयवाचक
(iii) अनिश्चयवाचक
(iv) संबंधवाचक
(v) प्रश्न वाचक
(vi) निजवाचक

प्र.4.  मैं यह काम स्वयं करूँगा | वाक्य में सर्वनाम का कौनसा भेद हैं ?            

उत्तर – निजवाचक सर्वनाम

1 thought on “Class 6 Hindi Grammar Sarvanam or Sarvanam ke bhed”

Leave a Comment