Ling in Hindi Grammar Class 8

Ling or Ling ke bhed in Hindi Grammar Class 8 – Ling Badlo in Hindi Grammar, Ling ki pehchan, Purling se Striling shabd bnane ke niyam लिंग ( Ling )लिंग का अर्थ है – “चिह्न” जैसे → अध्यापिका पढ़ा रही है | मोहन गए रहा है | वैशाली खाना बना रही है | अमित कविता लिख रहा है | → संज्ञा शब्द के जिस रूप से उसके स्त्री या पुरुष जाति होने का बोध हो, उसे लिंग कहते हैं |

लिंग के भेद (Ling ke bhed )

  1. पुल्लिंग  ( Pulling )
  2. स्त्रीलिंग  ( Striling )

पुल्लिंग (Pulling)

जो शब्द पुरुष जाति का बोध कराते है, उन्हें पुल्लिंग कहते है | जैसे →  लड़का, शेर, बैल, अध्यापक, बंदर, भाई आदि |

स्त्रीलिंग (Stirling) 

जो शब्द स्त्री जाति का बोध कराते है, वे स्त्रीलिंग कहलाते हैं | जैसे →  नौकरानी, गाय, बहन, माता, अध्यापिका आदि |

लिंग परिवर्तन  (Ling Badlo in Hindi Grammar Class 8)

1. प्राणीवाचक संज्ञा शब्द जैसे →
  1. छाता भीग गया | छतरी भीग गई |
  2. यह दीवार ऊँची है | पर्वत ऊँचा होता है |
2. सदा पुल्लिंग रहने वाले शब्द कौआ, खरगोश, भालू, गैंडा, बिच्छू, कीड़ा, खटमल, तोता, उल्लू, बाज, चीता, बछड़ा आदि | सदा स्त्रीलिंग रहने वाले शब्द → मक्खी, मछली, चील, गिलहरी, कोयल, छिपकली, लोमड़ी, जूँ आदि | जैसे →   नर कौआ – मादा कौआ नर कोयल – मादा कोयल 3. पद सूचक शब्द जैसे →   इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री थी | (स्त्रीलिंग) मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे | (पुल्लिंग) नीलम सेन कंपनी की मैनेजर है | (स्त्रीलिंग) बलवीर सिंह कंपनी के मैनेजर है | (पुल्लिंग) 4. समुदायवाचक संज्ञाएँ पुल्लिंग समुदायवाचक संज्ञाएँ →      लोग, परिवार, दल, समाज, वर्ग, समूह, संघ, कुटंब, गुच्छ | स्त्रीलिंग समुदायवाचक संज्ञाएँ →      टोली, भीड़, कक्षा, कमेटी, परिषद, सभा, समिति आदि |

पुल्लिंग की पहचान

1. मोटी, बड़ी, तथा बेडौल वस्तुओं को व्यक्त करने वाली संज्ञाएँ पुल्लिंग होती है | जैसे →   कूड़ा, बंडल, पर्वत, रस्सा आदि | 2. देश, पर्वत, समुद्र, पेड़, अनाज, गृह, मास, वार, रत्न, द्रव के नाम पुल्लिंग होते हैं | पेड़ → अपवाद – इमली, मौलसरी अनाज → ज्वार, मक्की, अरहर (स्त्रीलिंग) धातु  → चाँदी (स्त्रीलिंग) ग्रह   → पृथ्वी (स्त्रीलिंग) मास → जनवरी, मई, जुलाई, फरवरी (स्त्रीलिंग) द्रव → चाय, कॉफी, लस्सी (स्त्रीलिंग) 3. जिन शब्दों के अंत में अक, त्व, ना, य, आपा, आव, आवा, औड़ा, पन आते है वे प्राय: पुल्लिंग होते है | अक  →  चाल + अक = चालक शिक्ष् + अक = शिक्षक पन  →      पागलपन, बालकपन ना   →      टहलना, पढ़ना   →      शरीर के कुछ अंग पुल्लिंग होते हैं | →      वर्णमाला के अक्षर पुल्लिंग →  इ, ई, ऋ (स्त्रीलिंग) →      अरबी – फ़ारसी के “खाना” शब्द से अंत होने वाले शब्द पुल्लिंग होते है – जैसे →   दवाखाना, डाकखाना →  अरबी – फ़ारसी के “दान” से अंत होने वाले शब्द पुल्लिंग होते है – जैसे → फूलदान, खानदान | → ’वाला’ से अंत होने वाले शब्द पुल्लिंग होते हैं | जैसे →   दूधवाला, पानवाला → अंत में ‘एरा’ जुड़े होने वाले शब्द पुल्लिंग होते हैं | जैसे → चचेरा = चाचा + एरा लुटेरा = लूट + एरा → संस्कृत के वे शब्द जिनके अंत में ‘त्र’ जुड़ा होता है, पुल्लिंग होते है | जैसे →   नेत्र, पात्र → ‘आर’ से अंत होने वाले शब्द पुल्लिंग होते है | जैसे →   लोहार = लोहा + आर

स्त्रीलिंग की पहचान

→      जिन शब्दों के अंत में आवट, आहट, इया, ता, आई, नी, इमा, आस, ई, त, री आते हैं, वे प्राय: स्त्रीलिंग होते हैं | जैसे → आवट → मिल + आवट = मिलावट सजा + आवट = सजावट ता → पशु + ता = पशुता एक + ता + एकता  → गरीबी = गरीब + ई मजदूरी = मजदूर + ई नोट →  पानी, मोती, घी, हाथी, आदमी, पक्षी आदि पुल्लिंग है | त    –    रंगत, चाहत आई  → पढ़ + आई = पढ़ाई लड़ + आई = लड़ाई →      भाषा, बोली, लिपियों के नाम स्त्रीलिंग होते है | →      नदी तथा झीलों के नाम स्त्रीलिंग होते है | →      तिथियों के नाम स्त्रीलिंग होते हैं | जैसे – पूर्णिमा, अमावस्या, प्रथमा, तीज आदि | →      शरीर के कुछ अंग स्त्रीलिंग होते है – जैसे – नाभि, ठोड़ी, भौं, पलक, छाती, कमर एड़ी, आँख, नाक, जीभ   1. अरबी – फ़ारसी के वे शब्द जिनके अंत में त, श, आ, ह होता है, वे स्त्रीलिंग में हो सकते हैं – जैसे →   = अदाल, दौल, इज्ज़ = मालि, तला साजि = दवा, हवा, सज़ा नोट→     इशारा, जमाना, शीशा, नशा, चेहरा, पर्दा ये शब्द पुल्लिंग है ह = सुबह, जगह, सलाह 2. इकारांत तथा उकारांत तत्सम संज्ञाएं स्त्रीलिंग होती हैं | इकारांत तत्सम शब्द = जाति, अग्नि, शक्ति नोट→ रवि, कवि, (पुल्लिंग) उकारांत तत्सम शब्द = मृत्यु, आयु, वस्तु, वायु, ऋतु नोट→ साधु, गुरु, (पुल्लिंग) → संस्कृत के आकारांत शब्द तथा संस्कृत के वे शब्द जिनके अंत में ‘अना’ लगा होता है, वे स्त्रीलिंग होते हैं | जैसे →   आकारांत शब्द दया, अहिंसा, विदया आदि अंत में ‘अना’ लगा हो → वेदना = वेद + अना भावना = भाव + अना

पुल्लिंग  से स्त्रीलिंग बनाने के नियम

  1. अंतिम ‘अ’ को ‘आ’ करके
जैसे →   सुत + आ = सुता आदरणीय + आ = आदरणीया
  1. अंतिम ‘अ’ को ‘आ’ के स्थान पर अंत में ‘ई’ लगाकर
जैसे →   बेटा + ई = बेटी थाल + ई = थाली
  1. अंतिम ‘आ’ के स्थान पर अंत में ‘इया’ लगाकर
जैसे →   डिब्बा + इया = डिबिया बेटा + इया = बिटिया
  1. अंत ‘आइन’ लगाकर
जैसे → पंडित + आइन = पंडिताइन ठाकुर + आइन = ठकुराइन
  1. अंतिम ‘अक’ के स्थान पर अंत में ‘इका’ लगाकर’
जैसे →   नायक + इका  = नायिका गायक + इका  = गायिका
  1. अंत में ‘आनी’, ‘आणी’ लगाकर →
जैसे →   जेठ + आनी = जेठानी रुद्र + आणी = रुद्राणी
  1. ‘ई’ के स्थान पर “इनी” लगाकर →
जैसे →   अभिमानी + इनी अभिमान् + इनी = अभिमानिनी स्वामी + इनी = स्वामिनी ‘ता’ के स्थान पर “त्री” लगाकर दाता = दा + त्री = दात्री नेता = ने + त्री = नेत्री

FAQs on Ling in Hindi Grammar Class 8

प्र.1.  नेत्र, चित्र शब्दों का लिंग बताइए –            उत्तर = पुल्लिंग प्र.2.  चावल, ताँबा, पन्ना शब्दों के लिंग बताइए –             उत्तर = पुल्लिंग प्र.3.  क्रीडा, हिंसा उक्त शब्दों के लिंग बताइए –         उत्तर = स्त्रीलिंग प्र.4.  ‘चौबे’ शब्द का स्त्रीलिंग बताइए –        उत्तर = चौबाइन प्र.5. ‘कर्ता’ शब्द का स्त्रीलिंग बताइए –    उत्तर = कर्त्री प्र.6.  ‘विधाता’ शब्द का लिंग बताइए –      उत्तर = पुल्लिंग प्र.7.  ‘दाता’ शब्द का स्त्रीलिंग बताइए –               उत्तर = दात्री प्र.8.  ‘सम्राट’ शब्द का पुल्लिंग बताइए –              उत्तर = सम्राज्ञी प्र.9.  ‘विदुषी’ शब्द का पुल्लिंग बताइए –                उत्तर = विद्वान प्र.10. ‘लुहारिन’ शब्द का पुल्लिंग बताइए –                उत्तर = ‘लुहार’ Hindi Vyakaran Class 8 Notes  

Leave a Comment