Kaal or Kaal ke bhed in Hindi for Class 6

Kaal or Kaal ke bhed is one of the most important topics of Hindi Grammar Class 6 which needs a lot of practice to have a good grip over the concepts. Students need to understand it thoroughly because it has wide application in our day to day life. Kaal in Hindi Class 6 helps you to master the speaking and writing skills of the language. Here, Arinjay Academy provides you with Class 6 Hindi Grammar Kaal.

Class Class 6
Subject Hindi Grammar
Chapter Kaal or Kaal ke bhed

Kaal or Kaal ke bhed in Hindi for Class 6

काल की परिभाषा

क्रिया के जिस रूप से कार्य के करने अथवा होने के समय का पता  चले, उसे काल कहते हैं |

जैसे– रेखा खाना बना रही है |
→   वेदांत ने कल चित्र बनाया था |
→   मोहन अपना गृहकार्य करेगा |




काल के भेद ( Kaal ke bhed in Hindi)

Kaal or Kaal ke bhed in Hindi for Class 6 MCQ (अभ्यास प्रश्न)

1. काल किसे कहते है ?
(क)  जब किसी व्यक्ति विशेष द्वारा कोई कार्य किया जाता है |
(ख)  क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो |
(ग)  क्रिया में सामान्य रूप से जिस चिह्न का प्रयोग किया जाता है |

Answer

Answer: (ख)  क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो |


 

2. काल के कितने भेद होते हैं –
(क)  चार
(ख)  तीन
(ग)  पाँच
(घ)  सात

Answer

Answer: (ख)  तीन


 

3. मैं खाना खा रही हूँ |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद बताइए
(क)  वर्तमान काल
(ख)  भूतकाल
(ग)   भविष्यत काल

Answer

Answer: (क)  वर्तमान काल


 

4. कल हम सब बाजार गए थे |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद बताइए
(क)  वर्तमान काल
(ख)  भूतकाल
(ग)  भविष्यत काल

Answer

Answer: (ख)  भूतकाल


 

वर्तमान काल( Vartaman Kaal in Hindi)

→ क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि कार्य अभी हो रहा है, उसे वर्तमान  काल कहते हैं |

जैसे – सीता खाना खा रही है |
→   शोभा सफाई कर रही है |
→   माली पौधों को पानी दे रहा है |

वर्तमान काल के भेद ( Vartaman Kaal ke bhed in Hindi)

सामान्य वर्तमान काल

→    जिस क्रिया से उसके वर्तमान समय में सामान्य रूप से होने का बोध   होता है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते है |

जैसे– अर्पित पढ़ता है |
वह खाना खाता है |
राधा नृत्य करती है |
नेहा बहुत बोलती है |

अपूर्ण वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से उसका वर्तमान काल में कार्य निरंतर प्रकट होता है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं |

जैसे– पक्षी चहचहा रहे हैं |
बच्चे शोर कर रहे हैं |

संदिग्ध वर्तमान काल

→  क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान काल में पूर्ण होने में संदेह हो उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं |

जैसे
क्रिकेट का मैच चल रहा होगा |
वह सो रही होगी |

Kaal or Kaal ke bhed in Hindi for Class 6 MCQ (अभ्यास प्रश्न)

1. सीता ईश्वर की पूजा कर रही है |
उपर्युक्त रेखांकित शब्दों का काल बताइए –
(क)  सामान्य वर्तमान
(ख)  अपूर्ण वर्तमान
(ग)  संदिग्ध वर्तमान

Answer

Answer: (ख)  अपूर्ण वर्तमान


 

2. क्रिया का वह रूप जो कार्य को वर्तमान काल के साधारण रूप में दर्शाता है, उसे कहते हैं –
(क)  सामान्य वर्तमान
(ख)  अपूर्ण वर्तमान
(ग)  संदिग्ध वर्तमान

Answer

Answer: (क)  सामान्य वर्तमान


 

3. रेखा आती होगी |
उपर्युक्त रेखांकित शब्दों का काल बताइए –
(क)  सामान्य वर्तमान
(ख)  अपूर्ण वर्तमान
(ग)  संदिग्ध वर्तमान

Answer

Answer: (ग)  संदिग्ध वर्तमान


 




भूतकाल( Bhoot Kaal)

 क्रिया के जिस रूप से कार्य के पूरा हो चुकने का पता चले, उसे   भूतकाल कहते हैं |

जैसे-
नेता जी ने कल झंडा फहराया था |
राधा कल स्कूल गई थी |
माँ ने कल लड्डू बनाये थे |

भूत काल के भेद ( Bhoot kaal ke bhed in Hindi)

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. पूर्ण भूतकाल
  4. अपूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल
  6. हेतु-हेतुमद भूतकाल

सामान्य भूतकाल

→  क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में सामान्य रूप से होने का  बोध हो उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं |

मनीषा ने पुस्तक पढ़ी |
राम ने खाना खाया |

आसन्न भूतकाल

→ आसन्न का अर्थ है – निकट
→   क्रिया के जिस रूप से क्रिया का अभी कुछ ही देर में समाप्त होने का  बोध हो, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं |
→   फल वाला आया है |
→    रवि अभी विद्यालय गया है |
→    रवि ने आज ही क्रिकेट मैच देखा |

पूर्ण भूतकाल

→  क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि क्रिया बहुत पहले ही पूरी हो  चुकी है, वहाँ पूर्ण भूतकाल होता है |

जैसे
वरुण ने कहानी लिखी थी |
राम ने खाना बनाया था |
हम घूमने गए थे |

अपूर्ण भूतकाल

→  क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया भूतकाल में हो रही थी और अभी समाप्त नहीं हुई है, वहाँ अपूर्ण भूतकाल होता है |

जैसे –  वर्षा हो रही थी |
सौरभ खेल रहा था |
राधा गीत गा रही थी |

संदिग्ध भूतकाल

→  जहाँ भूतकाल में क्रिया के समाप्त होने में संदेह हो, वहाँ संदिग्ध भूतकाल होता है |

जैसे –  वर्षा हो चुकी होगी |
पिताजी दफ्तर से लौट आए होंगे |
दादी ने कहानी सुनाई होगी |

हेतु-हेतुमद भूतकाल

→      यदि तुम परिश्रम करते तो फेल न होते |
→      यदि गाडी धीरे चलती तो दुर्घटना नहीं होती |
→      जहाँ क्रिया एक-दूसरे पर निर्भर होती है, वहाँ हेतु-हेतुमद भूतकाल होता है |

Kaal or Kaal ke bhed in Hindi for Class 6 MCQ (अभ्यास प्रश्न)

1. भूतकाल के कितने भेद होते हैं  –
(क)  तीन
(ख)  चार
(ग)  पाँच
(घ)  छः

Answer

Answer: (घ)  छः


 

2. तुम्हे मेरा पत्र मिल चुका होगा |
उपर्युक्त वाक्य में काल बताइए –
(क)  अपूर्ण भूतकाल
(ख)  संदिग्ध भूतकाल
(ग)  हेतु-हेतुमद भूतकाल
(घ)  आसन्न भूतकाल

Answer

Answer: (ख)  संदिग्ध भूतकाल


 

3. रामू अभी जयपुर गया है |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद बताइए –
(क)  अपूर्ण भूतकाल
(ख)  संदिग्ध भूतकाल
(ग)  हेतु-हेतुमद भूतकाल
(घ)  आसन्न भूतकाल

Answer

Answer: (घ)  आसन्न भूतकाल


 

4. यदि तुम आते, तो मैं चलता |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद बताइए –
(क)  अपूर्ण भूतकाल
(ख)  संदिग्ध भूतकाल
(ग)  हेतु-हेतुमद भूतकाल
(घ)  आसन्न भूतकाल

Answer

Answer: (ग)  हेतु-हेतुमद भूतकाल





भविष्यत काल ( Bhavishyat Kaal )

– क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि कार्य का होना अभी बाकी है,  उसे भविष्यत काल कहते हैं |

जैसे

1. किसान खेत में हल चलाएगा |
2. सुबह होने तक मामा जी आ जाएँगे |

भविष्यत काल के भेद ( Bhavishyat Kaal ke bhed )

सामान्य भविष्यत काल

→  क्रिया के जिस रूप से उसके आनेवाले समय में सामान्य रूप से होने का   बोध हो उसे सामान्य भविष्यत काल कहते हैं |
→   प्रताप कल दिल्ली जाएँगा |
→   कल विद्यालय बंद रहेगा |

संभाव्य भविष्यत काल

→ क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का बोध हो,  उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं |
→   शायद कल दादा जी घूमने जाएँ |
→   कदाचित, मोहन कल यहाँ आए |

Kaal or Kaal ke bhed in Hindi for Class 6 MCQ (अभ्यास प्रश्न)

1. हम कल अच्छा खेलेंगे |
उपर्युक्त रेखांकित शब्द में काल का भेद बताइए –
(क)  सामान्य भविष्यत काल
(ख)  संभाव्य भविष्यत काल

Answer

Answer: (क)  सामान्य भविष्यत काल


 

2. संभवत: कल बाजार बंद रहे |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद बताइए –
(क)  सामान्य भविष्यत काल
(ख)  संभाव्य भविष्यत काल

Answer

Answer: (ख)  संभाव्य भविष्यत काल


 

3. राधा कल लखनऊ जाएगी |
उपर्युक्त वाक्य में काल का भेद बताइए –

(क)  सामान्य भविष्यत काल
(ख)  संभाव्य भविष्यत काल

Answer

Answer: (क)  सामान्य भविष्यत काल


 

Hindi Vyakaran Class 6 Notes

  1. लिंग – लिंग के भेद (Ling or Ling ke bhed)
  2. भाषा (Bhasha aur Lipi)
  3. विराम चिन्ह (Viram Chinh)
  4. प्रत्यय (Pratyay)
  5. मुहावरे (Muhavare)
  6. संज्ञा-संज्ञा के भेद (Sangya or Sangya ke bhed)
  7. काल – काल के भेद (Kaal or Kaal ke bhed in Hindi for Class 6)
  8. विशेषण (Visheshan)
  9. क्रिया (सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया)
  10. कारक – कारक के भेद (Karak or Karak ke bhed)
  11. सर्वनाम – सर्वनाम के भेद (Sarvanam or Sarvanam ke bhed)
  12. वर्ण-विचार (Varn Vichar)
  13. उसपर्ग (Upsarg)
  14. वचन के भेद (Vachan or Vachan ke bhed)
  15. अव्यय – अविकारी शब्द (Avyay – Avikari shabd)
  16. शब्द विचार (Shabd Vichar)
  17. शब्द भेद – अर्थ के आधार पर (Shabd bhed – Arth ke adhar pr)
  18. संधि – संधि के भेद (Sandhi – Sandhi ke bhed)

FAQs on Kaal or Kaal ke bhed in Hindi Grammar

प्र.1 काल की परिभाषा क्या है ? Class 6

उत्तर क्रिया के जिस रूप से कार्य के करने या होने के समय का पता चले, उसे काल कहते हैं |

प्र.2  काल के कितने भेद होते हैं ? Class 6

उत्तर काल के तीन भेद होते हैं |
(i) वर्तमान काल
(ii) भूतकाल
(iii) भविष्यत् काल

प्र.3  ‘राकेश कविता लिखेगा |’ उक्त वाक्य में कौनसा काल है ?   

उत्तर भविष्यत् काल

प्र.4  ‘यदि तुम आते, तो मैं चलती |’ उक्त वाक्य में कौनसा काल हैं ?   

उत्तर हेतु – हेतुमद् भूतकाल

Leave a Comment