NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 – Viren Dangwal

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 Tope (तोप)

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 तोप have been explained in a simple and easy-to-understand language in order to create NCERT Solutions for Class 10 series. Here we are sharing NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 Tope.

Textbook Hindi Class 10 Sparsh (स्पर्श भाग 2)
Chapter 7 – Tope (तोप)
Author Viren Dangwal (वीरेन डंगवाल)
Khand Padh Khand (पद्य खंड)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी संभाल इसलिए होती है, क्योंकि वे हमारे पूर्वजों से जुड़ी हुई होती है। इस कारण हमारा उनके साथ बहुत ही आत्मीय और भावनात्मक संबंध होता है। ये चीजें हमें इतिहास के बारे में बताती है और हमें इतिहास में की गई गलतियों के बारे में चेतावनी देती है। विरासत में मिली हुई चीजों से सही दिशानिर्देश मिलते है, जिससे मनुष्य के अच्छे भविष्य के लिए सही और मजबूत नींव बनता है।

2. इस कविता से आपको तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

उत्तर:-इस कविता में हमें तोप के विषय में जानकारी मिलती है कि वह अंग्रेज़ों के समय की तोप है, जिसे अंग्रेजों ने स्वतंत्रता संग्राम के समय प्रयोग किया था। 1857 में हुए युद्ध में उसे हथियार के रुप में प्रयोग किया था। उससे अनेक योद्धाओं को मारा गया था; लेकिन अब उस ताकतवर और क्रूर तोप को मुँह बन्द हो गया है। अब यह मात्र एक प्रदर्शन-वस्तु है। बच्चे उसपर बैठकर सवारी करते है और चिड़िया उसपर चहचहाती है। अंत: यह तोप हमें बताती है कि कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, एक-न-एक दिन वह धराशाही हो ही जाता है।

3. कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?

उत्तर:- कंपनी बाग में रखी तोप हमें बताती है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अच्छाई उसे खत्म कर ही देती है; और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, अंत में वह धराशाही हो ही जाता है। कंपनी बाग में रखी तोप हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाती है, उनके द्वारा किए हुए संघर्ष का वर्णन करती है और उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख देती है।

4. कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?

उत्तर:- हमारा आजादी दिवस, 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी ऐसे दो अवसर है, जब हमारा पूरा देश अपनी आजादी और अंग्रेजों पर मिली जीत का जश्न मनाता है और अपने सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करता है। प्रस्तुत कविता में जिस तोप का वर्णन हुआ है, वह हमारी आजादी और विजय को दर्शाती है; इसलिए इन दोनों खास अवसरों पर कंपनी बाग को सजाया जाता है और तोप को चमकाया जाता है।




NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 Tope – निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-

1. अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने तोप पर व्यंग्य किया है कि किसी जमाने में जो तोप वीर योद्धाओं के धज्जियां उड़ा देती थी, आज वह मात्र एक खिलौना और प्रदर्शन-वस्तु रह गई है। छोटे बच्चे उसपर घुड़सवारी करते है और चिड़ियाएं उसपर बैठकर आपस में बातें करती है व चहचहाती है।

2. वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

उत्तर:- प्रस्तुत कविता में कवि ने तोप का उदाहरण देकर यह बताया है कि कोई चाहे जितना भी ताकतवर और शक्तिशाली हो, अंत में वह धराशाही हो ही जाता है और बुराई चाहे जितनी भी बड़ी और ताकतवर हो, अच्छाई के हाथों उसका अंत हो ही जाता है।

3. उड़ा दिए थे मैंने।
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे

उत्तर:- इन पंक्तियों में कवि ने तोप की क्रूरता का वर्णन किया है और बताया है कि उस तोप का प्रयोग स्वतंत्रता संग्राम के समय हथियार के रुप में हुआ था और उससे अनगिनत वीर योद्धाओं को मार गिराया गया था। यहां कवि ने अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचारों की तरफ इशारा किया है।

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh

  1. कबीर – साखी
  2. मीरा – पद
  3. बिहारी – दोहे
  4. मैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
  5. सुमित्रानंदन पंत – पर्वत प्रदेश में पावस
  6. महादेवी वर्मा – मधुर मधुर मेरे दीपक जल
  7. वीरेन डंगवाल – तोप 
  8. कैफी आज़मी – कर चले हम फ़िदा
  9. रवींद्रनाथ ठाकुर – आत्मत्राण
  10. प्रेमचंद्र – बड़े भाई साहब
  11. सीताराम सेकसरिया – डायरी का एक पन्ना
  12. लीलाधर मंडलोई – ततांरा-वामीरो कथा
  13. प्रहलाद अग्रवाल – तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र
  14. अंतोन चेखव – गिरगिट
  15. निदा फ़ाज़ली – अब कहां दूसरे के दुख से दुखी होने वाले
  16. रविन्द्र केलेकर – पतझर में टूटी पत्तियां
  17. हबीब तनवीर – कारतूस

Leave a Comment