Vismayadibodhak Avyay

विस्मयादिबोधक अव्यय (Vismayadibodhak Avyay in Hindi)

वे अव्यय शब्द, जो आश्चर्य, विस्मय, शोक, घृणा, प्रशंसा, प्रसन्नता, भय आदि भावों का बोध कराते हैं, उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय (Vismayadibodhak Avyay) कहते हैं |

जैसे → अहा ! कितना सुन्दर दृश्य है |
→   जीते रहो ! दीर्घायु हो |

(i)   आश्चर्य बोधक : क्या, अरे, अहो, हैं, सच, ओह, ओहो, ऐं |
(ii)  शोक बोधक : उफ, आह, हाय, हे राम, राम-राम |
(iii)  हर्ष बोधक : वाह, धन्य, अहा |
(iv)  प्रशंसा बोधक : शाबाश, वाह, अति सुन्दर |
(v)  क्रोध बोधक : अरे, चुप |



(vi)  भय बोधक : हाय; बाप रे |
(vii) चेतावनी बोधक : खबरदार, बचो, सावधान |
(viii) घृणा बोधक : छि: छि:, धिक्कार, उफ्, धत्, थू-थू |
(ix)  इच्छा बोधक : काश, हाय |
(x)   संबोधन बोधक : अजी, हे, अरे, सुनते हो |
(xi)  अनुमोदन बोधक : अच्छा, हाँ, हाँ- हाँ, ठीक |
(xii)  आशीर्वाद बोधक : शाबाश, जीते रहो, खुश रहो |

नोट : → कभी – कभी संज्ञा, विशेषण, सर्वनाम आदि शब्द भी विस्मयबोधक का काम करते हैं |
संज्ञा : राम – राम ! शिव-शिव ! जय गंगे !
विशेषण : अति सुन्दर ! खूब ! अच्छा !
सर्वनाम : यही ! कौन, क्या ! तूने !
क्रिया : चुप ! आ गए !
वाक्यांश : राम ही राखे, शांत पाप ! भगवान् भला करे !

Learn More..

Leave a Comment