Kriya Visheshan Avyay

Kriya Visheshan Avyay or Kriya Visheshan Avyay ke Bhed in Hindi (क्रिया विशेषण)

ऐसे अव्यय शब्द जो क्रिया की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें क्रिया विशेषण कहते हैं |

जैसे –
राधा धीरे बोलती है |
मोहन तेज चलता है |
आप भीतर बैठ जायें |

रीतिबोधक क्रिया विशेषण (Riti vachak Kriya Visheshan)

वे अव्यय शब्द, जो क्रिया के होने की रीति या ढंग का बोध कराते हैं |
जैसे – धीरे-धीरे, सहसा, शीघ्र, तेज, मीठा, शायद, मानो, ऐसे, अचानक, स्वयं, यथाशक्ति, निःसंदेह |
(i)   आज हमारे यहाँ अतिथि अचानक आ गए |
(ii)  छात्र अध्यापक की बात ध्यानपूर्वक सुन रहे थे |
(iii)  जरा जल्दी चलो |
(iv)  सारा काम फटाफट हो गया |
 नोट → क्रिया से पहले कैसे लगाकर प्रश्न करने पर जो उत्तर मिलता है वही रीतिवाचक क्रिया विशेषण होता है |




स्थानवाचक (Sthan Vachak)

ऐसे अव्यय शब्द जिनसे क्रिया के घटित होने के स्थान का हो है उन्हें स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं |
जैसे यहाँ, वहाँ, वहीँ, कहीं, ऊपर, नीचे, वाएँ, पास, दूर, अन्दर, बाहर, सामने, निकट आदि |
(i)   मुझे वहाँ जाना है |
(ii)  मैं इधर आ रहा था |
 नोट → क्रिया के साथ कहाँ लगाने से जो उत्तर आयेगा वह स्थानवाचक क्रिया विशेषण है |

कालवाचक (Kaal vachak)

जिन शब्दों से क्रिया के होने के समय का बोध होता है उन्हें कालवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं |

जैसे–
राम अभी आया है |
कल मेरी परीक्षा है |
मोहन सुबह आएगा |

नोट → क्रिया से पहले “कब” शब्द लगाकर प्रश्न करने पर जिस उत्तर प्राप्ति होती है वह कालवाचक क्रियाविशेषण होता है |

परिमाण बोधक (Pariman vachak Kriya Visheshan)

वे अव्यय शब्द, जो क्रिया के होने की मात्रा या परिमाण का बोध कराते हैं |
जैसे – बहुत, अति, सर्वथा, कुछ, थोड़ा, बराबर, ठीक, कम, अधिक, बढ़कर, थोड़ा-थोड़ा, उतना, जितना, खूब |
(i)   राम और अधिक काम नहीं कर सकता |
(ii)  उतना खाओ जितना जीने के लिए आवश्यक हो |
(iii)  राहुल बहुत बोलता है | अशोक अधिक खाता है |
नोट → क्रिया के साथ कितना, कितनी शब्द लगाकर प्रश्न करने से जो उत्तर आता है वही परिमाणवाचक क्रिया विशेषण है |

Learn More

CBSE Hindi Grammar Class 10 Notes

Leave a Comment