NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 13 – Gram Shri (ग्राम श्री)
काव्य खंड
प्रश्न-अभ्यास
1. कवि ने गांव को ‘हरता जन मन’ क्यों कहा है?
उत्तर:- कवि ने गांव को हरता जन मन इसलिए कहा है क्योंकि गांव की हरियाली सबका मन छू लेती है और एक सुखद अनुभव करवाती है। वहां का शांत व सरल वातावरण मनुष्य का चित्त प्रसन्न कर देता है।
2. कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है?
उत्तर:- कविता में फागुन के महीने (जाड़े के अंत व वसंत ऋतु के आगमन) के दृश्य का वर्णन किया गया है। इस मौसम में ही फूल खिलते हैं, उन पर तितलियां मंडराती है, पत्ते गिरते हैं, सुनहरी धूप आती है और मटर पौधों पर मटर लगे होते हैं।
3. गांव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा गया है?
उत्तर:- पन्ना हरे रंग का होता है और सूरज की रोशनी से चमक उठता है; उसी प्रकार गांव भी हरियाली भरा होता है और सूरज की रोशनी से चमकता है। पन्ना की चमक कीमती व सुखद अनुभव करवाने वाली होती है; उसी प्रकार गांव का हरा-भरा दृश्य भी सुखदायक व अनमोल होता है। इन्हीं कारणों की वजह से गांव की तुलना मरकत डिब्बे से की गई है।
4. अरहर और सनई की खेती कवि को कैसे दिखाई देते हैं?
उत्तर:- अरहर व सनई के खेत लेखक को पृथ्वी की सोने की कमरबंद जैसे शोभाशाली व अनमोल जान पड़ते हैं।
5. भाव स्पष्ट कीजिए-
(क). बालू के सांपों से अंकित
गंगा की सतरंगी रेती
(ख). हंसमुख हरियाली हिम-आतप
सुख से अलसाए-से सोए
उत्तर:- (क). प्रस्तुत पंक्तियों का आशय है कि गंगा नदी के किनारे चल रही हवा से व लहरों से रेत पर सांपों के चलने से बने निशानों जैसे निशान अंकित हो गए हैं, और रेत पर सूरज की चमकती रोशनी से रेत सतरंगी-सी दिखाई दे रही है।
(ख). प्रस्तुत पंक्तियों में लेखक ने सर्दी की धूप से जगमगाती हरियाली को धरती का हंसमुख भाव बताया है; और कहा है कि हरियाली का यह चमकता हंसमुख भाव और सर्दी की खिली-खिली खुशनुमा धुप- दोनों अलसाए-से सो रहे जान पड़ते हैं।
6. निम्न पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?
तिनकों के हरे हरे तन पर
हिल हरित रुधिर है रहा झलक
उत्तर:- प्रयुक्त अलंकार
1. मानवीकरण अलंकार : तिनकों के तन सा
2. उपमा अलंकार : तिनकों के हरे हरे तन पर
3. रूपक अलंकार : तिनकों के तन सा
4. अनुप्रास अलंकार : हिल हरित
5. यमक अलंकार : हरे हरे
7. इस कविता में जिस गांव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस भू-भाग पर स्थित है?
उत्तर:- इस कविता में कवि ने उत्तरी भारत में गंगा किनारे बसे किसी गांव का वर्णन किया है।
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 13 – रचना और अभिव्यक्ति
8. भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी? उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:- प्रस्तुत कविता में कवि ने शुद्ध खड़ी बोली का प्रयोग करके बहुत ही रचनात्मक तरीके से अपने भावों को प्रकट किया है। कवि ने सरल व सहज शब्दों का प्रयोग किया है। कविता के विषय से जुड़ी हर चीज को व उसके अवलोकन को रचनात्मक तरीके से स्पष्ट किया गया है। कविता में विभिन्न अलंकारों और छंदों का प्रयोग हुआ है।