NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 – एक कुत्ता और एक मैना

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 – Ek Kutta aur ek Maina (एक कुत्ता और एक मैना)

Textbook Hindi Class 9 Kshitij (क्षितिज भाग 1)
Chapter 8 – Ek Kutta aur ek Maina (एक कुत्ता और एक मैना)
Author Hazari Prasad Dwivedi (हज़ारी प्रसाद द्विवेदी)
Khand Gadya Khand (गद्य- खंड)

प्रश्न- अभ्यास

1. गुरुदेव ने शांति-निकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?

उत्तर:- गुरु गुरुदेव ने शांति निकेतन छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वहां उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। शांतिनिकेतन में उनसे मिलने बहुत लोग आते थे, इसलिए उन्हें थोड़ा एकांत व शांति चाहिए थी। इस कारण वे वहां से श्रीनिकेतन चले गए।

2. मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- भले ही जानवर बेजुबान होते हो, लेकिन वह भी इंसानों की तरह ही संवेदनशील और भावुक होते हैं। प्रस्तुत पाठ में ऐसी कई घटनाओं का वर्णन है, जिनसे इसका पता चलता है। जब गुरुदेव शांतिनिकेतन छोड़कर श्रीनिकेतन जाते हैं, तो बिना किसी  जानकारी के उनका कुत्ता वहां आ पहुंचता है; और जब वे उसे प्यार से सहलाते हैं,  तो वह आंख मूंदकर उस स्नेह-रस का अनुभव करता है। उनके स्वर्गवास के बाद जब उनका चिताभस्म आश्रम में लाया जाता है, तब उनका कुत्ता उसके पास शांत गंभीर भाव से बैठा रहता है और इंसानों की तरह वह भी शोक मनाता है।

3. गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया?

उत्तर:- लेखक को गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता का मर्म तब समझ आता है जब गुरुदेव मैना को करुण-भाव दिखाने वाला पक्षी बताते हैं। जब लेखक मैना के भावों को व उसकी मनमोहक गतिविधियों को ध्यान से देखते हैं और अवलोकन करते हैं तब उनको पता चलता है कि सचमुच ही मैना भी करुणा-भाव दिखाने वाला पक्षी है।

4. प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएं कहां से झलकती हैं। किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:- निम्नलिखित वाक्यों में निबंध की रचनात्मक शैली झलकती है:-

1. गुरुदेव ने उसकी पीठ पर हाथ फेरा। वह आंखें मूंदकर अपने रोम-रोम से उस स्नेह-रस का अनुभव करने लगा।
2. मैं जब यह कविता पढ़ता हूं तब मेरे सामने श्रीनिकेतन के तितल्ले पर की वह घटना प्रत्यक्ष-सी हो जाती है। वह आंख मूंदकर अपरिसीम आनंद, वह ‘मूक हृदय का प्राणपण आत्मनिवेदन’ मूर्तिमान हो जाता है।
3. इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करुणदृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के भीतर भी नहीं देख पाता।
4. पत्नी देवी का तो क्या कहना! एक तिनका ले आई तो फिर एक पैर पर खड़ी होकर ज़रा पंखों को फटकार दिया, चोंच को अपने ही परों से साफ़ कर लिया और नाना प्रकार की मधुर और विजयोद्घाषी वाणी से गान शुरू कर दिया।




5. आशय स्पष्ट कीजिए-

इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता।

उत्तर:- जब गुरुदेव मैना को करुणा-भाव दिखाने वाली बताते हैं तब लेखक ने मैना के भावों पर ध्यान दिया, तब उन्होंने भी मैना के उस अनुकंपा दिखाने वाले व्यक्तित्व के पीछे छुपी करुणा को महसुस किया। ऐसी ही और भी घटनाएं है जब ऐसा होता है कि गुरुदेव की कवि दृष्टि ने उन मूक प्राणियों की भाषाहिन दृष्टि की करुण व्याकुलता को समझा। प्रस्तुत कथन से लेखक का यहीं आशय है।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 – रचना और अभिव्यक्ति

6. पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।

उत्तर:- कई लोग ऐसे होते हैं जो जानवरों को अपने बच्चे मानते हैं। गीता भी उनमें से ही एक है, जो कुछ साल पहले तक हमारी पड़ोसी थी। उनके पास दो कुत्ते व तीन बिल्लियां थी जिनसे वे बहुत प्रेम करती थी। उनमें से एक कुत्ता वृद्ध था और एक दिन उसका देहांत हो गया। उस दिन उनके घर में किसी ने खाना नहीं खाया। यहां तक कि उनके बाकी और जानवरों में से भी किसी ने कुछ नहीं खाया। वे जानवर बेजुबान थे, लेकिन उनकी आंखें उनके मन का दुख साफ जाहिर कर रही थी।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 – Ek Kutta aur ek Maina – भाषा-अध्ययन

7. गुरुदेव जरा मुस्कुरा दिए

मैं जब यह कविता पढ़ता हूं

दिए गए वाक्यों में  एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक। इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार-चार वाक्य छांटिए।

उत्तर:- अकर्मक क्रिया:-

1. मैं चुपचाप सुनता जा रहा था।
2. उस समय एक लंगडी मैना उदक रही थी।
3. मैनाएं बक-झक कर रही हैं।
4. एक दिन वह मैना उड़ गई।

सकर्मक क्रिया:-

1. गुरुदेव ने उसकी पीठ पर हाथ फेरा।
2. हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।
3. उन्होंने बच्चों से जरा छेड़छाड़ की, कुशल-प्रश्न पूछे।
4. कुत्ता उनके पैरों के पास खड़ा होकर पूंछ हिलाने लाने लगा।

8. निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए-

(क). मीना कहानी सुनाती है।
(ख). अभिनव सो रहा है।
(ग). गाय घास खाती है।
(घ). मोहन ने भाई को गेंद दी।
(ड़). लड़कियां रोने लगी।

उत्तर:- (क). सकर्मक क्रिया
(ख). अकर्मक क्रिया
(ग).सकर्मक क्रिया
(घ). सकर्मक क्रिया
(ड़). अकर्मक क्रिया

9. नीचे पाठ में से शब्द-युग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं ,जैसे- समय-असमय, अवस्था-अनवस्था

इन शब्दों में ‘अ’ उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है। पाठ में से कुछ शब्द चुनिए उनमें ‘अ’ एवं ‘अन्’ उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।

उत्तर:- ‘अन्’ उपसर्ग के उदाहरण:-

1. जान- अनजान
2. एक- अनेक
3. जाने- अनजाने
4. उपयोगी- अनुपयोगी
5. आदि- अनादि
6. पढ़- अनपढ़
7. उपयुक्त- अनुपयुक्त
8. अंत- अनंत
9. मोल- अनमोल
10. जाने- अनजाने

‘अ’ उपसर्ग के उदाहरण:-

1. भाव- अभाव
2. साधारण- असाधारण
3. समय- असमय
4. कारण- अकारण
5. भेद- अभेद
6. चेतना- अचेतना
7. सीमित- असीमित
8. बाध्य- अबाध्य
9. प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष
10. बोध- अबोध

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij

  1. दो बैलों की कथा – प्रेमचंद
  2. ल्हासा की ओर – राहुल सांकृत्यायन
  3. उपभोक्तावाद की संस्कृति – श्यामाचरण दुबे
  4. सांवले सपनों की याद – जाबिर हुसैन
  5. नाना साहब की पुत्रीदेवी मैना को भस्म कर दिया गया – चपला देवी
  6. प्रेमचंद के फटे जूते – हरिशंकर परसाई
  7. मेरे बचपन के दिन – महादेवी वर्मा
  8. एक कुत्ता और एक मैना – हज़ारीप्रसाद द्रिवेदी
  9. साखियां एवं सबद – कबीर
  10. वाख – ललद्धद
  11. सवैये – रसखान
  12. कैदी और कोकिला – माखनलाल चतुर्वेदी
  13. ग्राम श्री – सुमित्रानंदन पन्त
  14. चंद्र गहना से लौटती बेर – केदारनाथ अग्रवाल
  15. मेघ आए – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
  16. यमराज की दिशा – चंद्रकांत देवताल
  17. बच्चे काम पर जा रहे हैं – राजेश जोशी

NCERT Solutions For Class 9

Leave a Comment