NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12 – कैदी और कोकिला

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12 – Kaidi aur Kokila (कैदी और कोकिला)

Textbook Hindi Class 9 Kshitij (क्षितिज भाग 1)
Chapter 12 – Kaidi aur Kokila (कैदी और कोकिला)
Author Makhanlal Chaturvedi (माखनलाल चतुर्वेदी)
Khand Kavya Khand (काव्य खंड)

प्रश्न-अभ्यास

1. कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर:- कोयल आधी रात को कूकती है, इससे कवि अनुमान लगाता है कि जरूर वह कोई जरूरी संदेशा लाई है। इसलिए कवि उससे उस जरूरी संदेश के बारे में पूछता है।

2. कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई है?

उत्तर:- कवि ने आधी रात में कोकिल के कूकने के निम्नलिखित अनुमान लगाएं-

1. वह कोई बहुत जरूरी सूचना देना चाहती है।
2. शायद देश को किसी ने लूट लिया है, इसलिए वह करुणा भरे स्वर में चीख रही है।
3. उसने दावानल की ज्वालाएं देख ली है।
4. वह कवि के क्रांतिकारी हृदय में विद्रोह भरने आई है।
5. सुबह का इंतजार भी नहीं करके बहुत महत्वपूर्ण संदेशा देने आई है।

3. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?

उत्तर:- लेखक ने अंग्रेजी शासन की तुलना तम के प्रभाव से की है। उन्हें लगता है कि अंग्रेजी शासन अंधकार के प्रभाव में है, क्योंकि उसमें लोगों के साथ अन्याय व नाइंसाफी होती है, लोगों पर जुल्म ढ़ाये‌ जाते हैं।

4. कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर:- कविता के अनुसार पराधीन भारत के अंग्रेज शासकों द्वारा भारत की जेलों में क्रांतिकारियों को अपराधियों की तरह रखा जाता था और तरह-तरह की यातनाएं दी जाती थी। वहां उन्हें जंजीरों से बांधकर रखा जाता था, कोल्हू के बैल की तरह काम करवाया जाता था व खाना भी नहीं दिया जाता था।

5. भाव स्पष्ट कीजिए-

(क). मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!

(ख). हूं मोट खींचता लगा पेट पर जूआ, खाली करता हूं ब्रिटिश अकड़ का कूआं।

उत्तर:- (क). प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कोयल से बोलता है कि वह उस देश के वैभव व गौरव की रखवाली-सी जान पड़ती है; और देश की करुण हालत देखकर उसको भी दुख हो रहा है, जिसकी वजह से वह अपनी व्याकुलता नहीं रोक पा रही और इतनी रात को अंधकार में बैठकर चीख रही है।




(ख). यहां कवि कहता है कि उसे वहां कैद में जानवरों की तरह काम करना पड़ता है। उसके पेट पर जुआ बांधकर कुए से पानी निकलवाया जाता है‌। लेकिन फिर भी उसे कोई दुख नहीं है, क्योंकि उससे अंग्रेज सरकार को कोई फायदा नहीं हो रहा; बल्कि इससे सिर्फ उनकी अकड़ का अंत हो रहा है।

6. अर्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?

उत्तर:- इतनी रात को कोयल की कूक सुनकर कवि अंदेशा हैं कि वह जरूर उन्हें कोई जरूरी सूचना देने आई है। यह भी हो सकता है कि देश में  कहीं कुछ गलत हो रहा है, जिससे वह व्याकुल होकर चीख रही है और ऐसा भी हो सकता है कि वह कवि के क्रांतिकारी हृदय में विद्रोह की भावना को बढ़ाने आई है।

7. कवि को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?

उत्तर:- कवि को कोयल की आजादी से ईर्ष्या हो रही है। वह पूरे आसमान में स्वतंत्रतापूर्वक घूम रही है, जबकि कवि के पास घूमने के लिए सिर्फ दस फुट की जगह है; उसके आनंदपूर्वक गाए गीत वाह-वाही बटोर रहे हैं, जबकि कवि का रोना भी गुनाह है; व उसके पास बैठने के लिए हरी-भरी डाली है और कवि के पास काली कोठरी है, इसलिए कवि को कोकिल से ईर्ष्या हो रही है।

8. कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन-सी मधुर स्मृतियां अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?

उत्तर:- कवि के स्मृति-पटल पर कोयल की पुरानी यादें है, जब वह पेड़ की हरी-भरी डाली पर बैठकर मधुर गीत गाती थी और अपने मधुर गीत से सबको एक सुखद अनुभव महसूस करवाती थी; लेकिन अब वह बावली-सी होकर आधी रात को चीख रही है, जिससे कवि के स्मृति-पटल से उसकी अच्छी स्मृतियां नष्ट हो रही है।

9. हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?

उत्तर:- प्रस्तुत पाठ के अनुसार कवि को अंग्रेजी सरकार ने कैद कर रखा था क्योंकि वे भी एक क्रांतिकारी थे और वे भी स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के विरुद्ध थे। स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के फलस्वरूप मिली हथकड़ियां भी उन सबको गहनों जैसी प्रतीत होती थी। इसलिए कवि ने हथकड़ियों को ‘गहना’ शब्द से संबोधित किया है।

10. ‘काली तू……. ऐ काली!’-  इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने एक ही शब्द ‘काली’ को अलग अलग तरीके से प्रयोग किया है। इस शब्द के अलग-अलग अर्थ निकलते हैं और उनके आधार पर ही कवि ने इन पंक्तियों में इसका प्रयोग किया है। यह शब्द- कहीं कोयल के रंग के लिए, कहीं रात्रि के अंधकार के लिए, कहीं अंग्रेजी सरकार के अन्यायपूर्ण शासन के लिए, कहीं निराशाजनक व काले वातावरण के लिए और कहीं अंग्रेजों के बुरे विचारों के लिए प्रयुक्त हुआ है।

11. काव्य सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
(क). किसी दावानल की ज्वालाएं हैं दिखीं?
(ख). मेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह!
देख विषमता तेरी-मेरी, बजा रही तिस पर रणभेरी!

उत्तर:- (क). काव्य-सौंदर्य –

1. रचनात्मक शैली का प्रयोग
2. खड़ी बोली का प्रयोग
3. विम्बात्मक शैली का प्रयोग
4. सहज व सरल शब्दों का प्रयोग
5. प्रश्नातक शैली का प्रयोग

(ख). काव्य-सौंदर्य –

1. शुद्ध खड़ी बोली का उपयोग
2. तुकबंदी का प्रकार
3. रूपक अलंकार
4. तत्सम शब्दावली का प्रयोग
5. सरल भाषा का प्रयोग
6. अनुप्रास अलंकार का प्रयोग
7. आजादी की भावना से युक्त कविता

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12 – Kaidi aur Kokila – रचना और अभिव्यक्ति

12. कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है?

उत्तर:- सामान्यतः कोयल दिन में ही कूकती है, लेकिन प्रस्तुत कविता के अनुसार वह रात को कूक रही होती है और कवि को उसकी बोली में अपने जैसी ही पीड़ा व व्याकुलता महसूस होती है। अथवा कोयल की बोली मधुर और वैभवशाली होती है, लेकिन कवि को वह रात में कूकती कोयल चीखती-सी महसूस हुई; इसलिए कवि ने कविता में कोकिला की ही बात की है।

13. आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा?

उत्तर:- स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार इसलिए किया जाता था क्योंकि दोनों ही सरकार के विरुद्ध और उनके बनाए नियमों का पालन नहीं करते थे। अंग्रेज भारत पर अपना शासन कायम रखना चाहते थे और इसीलिए वे क्रांतिकारियों को कैद करके व उन्हें अपराधी बताकर उनके हौसलों को तोड़ देना चाहते थे और उनकी उठती विरोधी आवाज़ को दबा देना चाहते थे।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij

  1. दो बैलों की कथा – प्रेमचंद
  2. ल्हासा की ओर – राहुल सांकृत्यायन
  3. उपभोक्तावाद की संस्कृति – श्यामाचरण दुबे
  4. सांवले सपनों की याद – जाबिर हुसैन
  5. नाना साहब की पुत्रीदेवी मैना को भस्म कर दिया गया – चपला देवी
  6. प्रेमचंद के फटे जूते – हरिशंकर परसाई
  7. मेरे बचपन के दिन – महादेवी वर्मा
  8. एक कुत्ता और एक मैना – हज़ारीप्रसाद द्रिवेदी
  9. साखियां एवं सबद – कबीर
  10. वाख – ललद्धद
  11. सवैये – रसखान
  12. कैदी और कोकिला – माखनलाल चतुर्वेदी
  13. ग्राम श्री – सुमित्रानंदन पन्त
  14. चंद्र गहना से लौटती बेर – केदारनाथ अग्रवाल
  15. मेघ आए – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
  16. यमराज की दिशा – चंद्रकांत देवताल
  17. बच्चे काम पर जा रहे हैं – राजेश जोशी

NCERT Solutions For Class 9

Leave a Comment