वाच्य परिवर्तन

वाच्य परिवर्तन (Vachya Parivartan in Hindi Class 10)

Class Class 10
Subject Hindi Grammar
Chapter Vachya Parivartan

वाच्य परिवर्तन 

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में वाच्य परिवर्तन

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में वाच्य परिवर्तन (Vachya Parivartan) के लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए-

● कर्तृवाच्य के कर्ता के साथ यदि कोई विभक्ति लगी हो, तो उसे हटाकर ‘के’ अथवा ‘के द्वारा’ परसर्ग का प्रयोग किया जाता है।
● कर्म के साथ कोई परसर्ग हो तो उसे हटा दिया जाता है।
● कर्तृवाच्य की मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल में परिवर्तित किया जाता है।
● परिवर्तित क्रिया के साथ ‘जाना’ क्रिया का काल, पुरुष, वचन और लिंग के अनुसार जो रूप हो, उसे जोड़कर साधारण क्रिया को संयुक्त क्रिया में बदला जाता है।




कुछ उदाहरण-

कृतवाच्य कर्मवाच्य
निशा ने अच्छी कविता लिखी है | निशा द्वारा अच्छी कविता लिखी गई |
चित्रकार चित्र बनाता है | चित्रकार द्वारा चित्र बनाया जाता है |
ईश्वर हमारी सहायता करता है | ईश्वर द्वारा हमारी सहायता की जाती है |
यह दुकान पिताजी ने बनवाई थी | यह दुकान पिताजी के द्वारा बनवाई गई थी |
राधा नृत्य करती है | राधा द्वारा नृत्य किया जाता है |
अध्यापिका ने बच्चों को प्यार किया | अध्यापिका द्वारा बच्चों को प्यार किया जाता है |
चिड़िया आकाश में उड़ती है | चिड़िया द्वारा आकाश में उड़ा जाता है |
पुलिस ने अपराधी को पकड़ा | पुलिस द्वारा अपराधी को पकड़ा गया |
रितिका ने नमकीन खाई | रितिका द्वारा नमकीन खाई गई |
सुनील कंप्यूटर पर काम करता है | सुनील द्वारा कंप्यूटर पर काम किया जाता है




कर्तृवाच्य से भाववाच्य में वाच्य परिवर्तन

कर्तृवाच्य से भाववाच्य में वाच्य परिवर्तन के लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए-

● कर्ता के साथ ‘से’ विभक्ति चिह्न लगा दिया जाता है।
● क्रिया को सामान्य भूत काल में लाकर उसक साथ काल के अनुसार ‘जाना’ क्रिया रूप जोड़ा जाता है।
● क्रिया को एकवचन, पुल्लिंग और अन्य पुरुष में परिवर्तित कर दिया जाता है।
● आवश्यकतानुसार निबंध सूचक ‘नहीं‘ का प्रयोग होता है।

कुछ उदाहरण-

कृतवाच्य भाववाच्य
राधा नहीं हंसती | राधा से हंसा नहीं जाता |
हम इतने काम नहीं कर सकते | हमसे इतना काम नहीं किया जाता |
मैं पढ़ नहीं सकती | मुझसे पढ़ा नहीं जाता |
नौकरानी ने सफाई नहीं की | नौकरानी से सफाई नहीं की जाती
अब घूमे | अब घूमा जाए |
मजदूरों ने ईट नहीं उठाई | मजदूरों से ईट उठाई नहीं जाती |
उल्लू रात को जागते हैं | उल्लू से रात को जगा जाता है |
बूढ़ी मां चल नहीं सकती | बूढ़ी मां से चला नहीं जाता |

कर्मवाच्य/भाववाच्य से कर्तृवाच्य में वाच्य परिवर्तन

कर्तृवाच्य में कर्ता की प्रधानता होती है जबकि कर्मवाच्य में कर्म की अतः कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य बनाते समय पुनः कर्ता के अनुसार क्रिया प्रयुक्त कर देंगे।

जैसे –

1. उसके द्वारा पत्र लिखा जाएगा।
वह पत्र लिखेगा।

2. बच्चों द्वारा चित्र बनाए गए।
बच्चों ने चित्र बनाए।

3. गधे द्वारा बोझा ढोया गया।
गधे ने बोझा ढोया।





Hindi Vyakaran Class 10

10 thoughts on “वाच्य परिवर्तन”

Leave a Comment