To Download Visheshan Worksheet for Class 8 – Click here
Visheshan Worksheet for Class 8 – Exercise 1
1. विशेषण किसे कहते है ?
(क) व्यक्ति, वस्तुआदि के नाम को
(ख) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त शब्दों को
(ग) जिस शब्द द्वारा विशेषता बताई जाए
(घ) जिसकी विशेषता बताई जाए
उत्तर→(ग) जिसशब्दद्वाराविशेषताबताईजाए
2. विशेषण शब्दों की विशेषता प्रकट करने वाले शब्दों को क्या कहते हैं ?
(क) विशेषण
(ख) विशेष्य
(ग) प्रविशेषण
(घ) सार्वनामिकविशेषण
उत्तर→(ग) प्रविशेषण
3. जिस शब्द की विशेषता बताई जाती है, उसे ……….. कहते हैं ?
(क) विशेष्य
(ख) प्रविशेषण
(ग) विशेषण
(घ) इनमेंसेकोईनहीं
उत्तर→(क) विशेष्य
4. विशेष्य से पहले विशेषण के आने पर उसे कहते है –
(क) प्रविशेषण
(ख) विधेयविशेषण
(ग) विशेष्यविशेषण
(घ) पूर्वविशेष्य
उत्तर→(ग) विशेष्यविशेषण
5. विशेष्य के बाद विशेषण के आने पर उसे कहते है –
(क) प्रविशेषण
(ख) विधेयविशेषण
(ग) विशेष्यविशेषण
(घ) पूर्वविशेष्य
उत्तर→(ख) विधेयविशेषण
Exercise 2
1. विशेषण के कितने प्रकार है ?
(क) चार
(ख) तीन
(ग) पाँच
(घ) छह:
उत्तर→(क) चार
2. परिमाणवाचक विशेषण कितने प्रकार के होते है ?
(क) चार
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) सात
उत्तर→(ग) दो
3. आज मैंने दो किलो आम खरीदे |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क) संख्यावाचक
(ख) परिमाणवाचक
(ग) गुणवाचक
(घ) सार्वनामिक
उत्तर→(ख) परिमाणवाचक
4. राम बहुत फुर्तीला है |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क) संख्यावाचक
(ख) परिमाणवाचक
(ग) गुणवाचक
(घ) सार्वनामिक
उत्तर→(ग) गुणवाचक
5. दुकानदार के पास थोड़ी चीनी है |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क) परिमाणवाचक
(ख) अनिश्चित परिमाणवाचक
(ग) गुणवाचक
(घ) अनिश्चित संख्यावाचक
उत्तर→(ख) अनिश्चित परिमाणवाचक
6. कल गोलू ने काली बिल्ली को देखा |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क) परिमाणवाचक
(ख) अनिश्चित परिमाणवाचक
(ग) गुणवाचक
(घ) अनिश्चित संख्यावाचक
उत्तर→(ग) गुणवाचक
Visheshan Worksheet for Class 8 – Exercise 3
1. संख्यावाचक विशेषण कितने प्रकार के होते है ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) सात
उत्तर→(क) दो
2. बस दुर्घटना में कुछ यात्रियों को चोटें आई |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क) निश्चित परिमाणवाचक
(ख) निश्चित संख्यावाचक
(ग) अनिश्चित परिमाणवाचक
(घ) अनिश्चित संख्यावाचक
उत्तर→(घ) अनिश्चित संख्यावाचक
3. तीन लड़कियाँ बाहर बातें कर रही हैं |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइए-
(क) निश्चित परिमाणवाचक
(ख) निश्चित संख्यावाचक
(ग) अनिश्चित परिमाणवाचक
(घ) अनिश्चित संख्यावाचक
उत्तर→(ख) निश्चित संख्यावाचक
4. जो विशेषण संज्ञा की संख्या का बोध कराते हैं, वे कहलाते है ?
(क) परिमाणवाचकविशेषण
(ख) संख्यावाचक विशेषण
(ग) गुणवाचक विशेषण
(घ) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर→(ख) संख्यावाचक विशेषण
5. जो विशेषण संज्ञा की संख्या का बोध कराते हैं, वे कहलाते है ?
(क) परिमाणवाचकविशेषण
(ख) संख्यावाचक विशेषण
(ग) गुणवाचक विशेषण
(घ) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर→(ख) संख्यावाचक विशेषण
Exercise 4
1. वह घड़ी किसकी है ?
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद है –
(क) सर्वनाम
(ख) सार्वनामिक विशेषण
(ग) संख्यावाचक विशेषण
(घ) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर→(ख) सार्वनामिक विशेषण
2. सफाई करने से उसने मना कर दिया |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइये –
(क) सर्वनाम
(ख) सार्वनामिक विशेषण
(ग) संख्यावाचक विशेषण
(घ) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर→(क) सर्वनाम
3. उस बाल्टी को अंदर रख दो |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइये –
(क) सर्वनाम
(ख) सार्वनामिक विशेषण
(ग) संख्यावाचक विशेषण
(घ) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर→(ख) सार्वनामिक विशेषण
4. खाना इसने बनाया था |
उपर्युक्त रेखांकित विशेषण का भेद बताइये –
(क) सर्वनाम
(ख) सार्वनामिक विशेषण
(ग) संख्यावाचक विशेषण
(घ) परिमाणवाचक विशेषण
उत्तर→(क) सर्वनाम
Visheshan Worksheet for Class 8 – Exercise 5
1. राहुल अमित से अधिक दयालु है |
उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित विशेषण की अवस्था है –
(क) मूलावस्था
(ख) उत्तरावस्था
(ग) उत्तमावस्था
(घ) मध्यमाव्स्था
उत्तर→(ख) उत्तरावस्था
2. “इन फलों में आम सर्वोत्तम है |”
इस वाक्य में विशेषण की ……………. अवस्था है |
(क) मूलावस्था
(ख) उत्तरावस्था
(ग) उत्तमावस्था
(घ) मध्यमाव्स्था
उत्तर→(ग) उत्तमावस्था
3. विशेषण की तुलना संबंधी कितनी अवस्थाएँ पाई जाती है ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर→(ख) तीन
4. “मोहन एक दुराचारी व्यक्ति है |”
इस वाक्य में विशेषण की ……………. अवस्था है |
(क) मूलावस्था
(ख) उत्तरावस्था
(ग) उत्तमावस्था
(घ) मध्यमाव्स्था
उत्तर→(क) मूलावस्था
5. “तुम तो सुनील से अधिक दुर्बल हो |”
इस वाक्य में विशेषण की ……………. अवस्था है |
(क) मूलावस्था
(ख) उत्तरावस्था
(ग) उत्तमावस्था
(घ) मध्यमाव्स्था
उत्तर→(ख) उत्तरावस्था