To Download Vakya Rachna Worksheet for Class 8 – Click here
Vakya Rachna Worksheet for Class 8 – Exercise 1
1. वाक्य के कितने अंग होते हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर → (क) दो
2. चित्रकार सुंदर चित्र बनाता है |
उपर्युक्त वाक्य में उद्देश्य बताइये
(क) चित्रकार
(ख) सुंदर
(ग) चित्र
(घ) बनाता है
उत्तर → (क) चित्रकार
3. मीना पुस्तक पढ़ रही है |
उपर्युक्त वाक्य में से उद्देश्य बताइए –
(क) मीना
(ख) पुस्तक
(ग) पढ़
(घ) रही है |
उत्तर → (क) मीना
Exercise 2
1. अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते है ?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) आठ
(घ) सात
उत्तर → (ग) आठ
2. ऐसे कौन – सा वाक्य है, जिसमें किसी बात या कार्य के न होने या न करने का भाव प्रकट होता है ?
(क) प्रश्नवाचक
(ख) निषेधवाचक
(ग) आज्ञावाचक
(घ) इच्छावाचक
उत्तर → (ख) निषेधवाचक
3. यदि फासलें अच्छी होतीं तो महँगाई कम होती | वाक्य का भेद किस विकल्प में है ?
(क) आज्ञावाचक
(ख) संदेहवाचक
(ग) संकेतवाचक
(घ) विधानवाचक
उत्तर → (ग) संकेतवाचक
4. इच्छावाचक वाक्य किस विकल्प में हैं ?
(क) बच्चा देर तक रोता रहा
(ख) वह बाजार नहीं गया
(ग) शायद वर्षा होगी
(घ) काश! गर्मी कम हो जाती
उत्तर → (घ) काश! गर्मी कम हो जाती
5. ओह! हम मैच जीत गए | वाक्य का भेद है |
(क) प्रश्नवाचक
(ख) विस्मयादिवाचक
(ग) संकेतवाचक
(घ) आज्ञावाचक
उत्तर → (ख) विस्मयादिवाचक
Vakya Rachna Worksheet for Class 8 – Exercise 3
1. रचना की दृष्टि से वाक्य के कितने भेद होते हैं ?
(क) तीन
(ख) सात
(ग) आठ
(घ) चार
उत्तर → (क) तीन
2. “कि” जो, यदि आदि शब्द किस प्रकार के वाक्य में प्रयुक्त होते है ?
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्रित वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) प्रश्नवाचक वाक्य
उत्तर → (ख) मिश्रित वाक्य
3. दीदी फल लेने बाजार गई है रचना के आधार पर वाक्य का भेद है –
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्रित वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर → (क) सरल वाक्य
4. किस विकल्प में मिश्रितवाक्य है ?
(क) राम ने चित्र बनाया
(ख) राधा बाजार नहीं गई
(ग) मोहन आया पर यहाँ रुका नहीं
(घ) माँ ने कहा कि विद्यालय से सीधे घर आना |
उत्तर → (घ) माँ ने कहा कि विद्यालय से सीधे घर आना |
Vakya Rachna Worksheet for Class 8 – Exercise 4
1. वेदांत पुस्तके खरीदने बाजार गया है |
उपर्युक्त सरल वाक्य का मिश्रित वाक्य में उचित रूपांतरण बताइए –
(क) वेदांत बाजार गया और पुस्तके खरीदी |
(ख) वेदांत बाजार गया है, क्योंकि उसे पुस्तके खरीदनी है |
(ग) वेदांत ने बाजार से पुस्तकें खरीदी |
उत्तर → (ख) वेदांत बाजार गया है, क्योंकि उसे पुस्तके खरीदनी है |
2. माँ ऑफिस से आई और काम करने लगी |
उपर्युक्त संयुक्त वाक्य का सरल वाक्य में उचित रूपांतरण बताइए –
(क) जैसे ही माँ ऑफिस से आई, वैसे ही काम करने लगी |
(ख) माँ ऑफिस से आते ही काम करने लगी |
(ग) ज्योंही माँ ऑफिस से आई काम करने लग गई |
(घ) ऑफिस से आई और काम करने लगी |
उत्तर → (ख) माँ ऑफिस से आते ही काम करने लगी |
3. जैसे ही गीता आई, भावना चली गई |
उपर्युक्त मिश्रित वाक्य का संयुक्त वाक्य में उचित रूपांतरण बताइए –
(क) गीता आई और भावना चली गई |
(ख) गीता के आते ही भावना चली गई |
(ग) यदि गीता आती तो भावना चली जाती |
(घ) ज्योंही गीता आई, त्योंही भावना चली गई |
उत्तर → (क) गीता आई और भावना चली गई |
4. जैसे ही घंटी बजी, बच्चे कक्षा से बाहर आ गए |
उपर्युक्त मिश्रित वाक्य का सरल वाक्य में उचित रूपांतरण बताइए –
(क) घंटी बजी और बच्चे कक्षा से बाहर आ गए |
(ख) घंटी बजते ही बच्चे कक्षा से बाहर आ गए |
(ग) ज्योंही घंटी बजी, त्योंही बच्चे कक्षा से बाहर आ गए |
(घ) घंटी बजती है तथा बच्चे कक्षा से बाहर आते हैं |
उत्तर → (ख) घंटी बजते ही बच्चे कक्षा से बाहर आ गए |