NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 11- Aadmi Nama

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 11 Aadmi Nama (आदमी नामा)

Textbook Hindi Class 9 Sparsh (स्पर्श भाग 1)
Chapter 11 – Aadmi Nama (आदमी नामा)
Author Nazeer Akbarabadi (नजीर अकबराबादी)
Khand Kavya Khand (काव्य- खंड)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. पहले छंद में कवि की दृष्टि आदमी के किन-किन रूपों का बखान करती है? क्रम से लिखिए।

उत्तर:- पहले छंद में कवि की दृष्टि आदमी के निम्नलिखित रोगों का बखान करती है-

बादशाह, दरिद्र, भिखारी, दौलतमंद, कमजोर व्यक्ति, स्वादिष्ट भोजन करने वाला एवं दूसरों के टुकड़ों पर पलने वाला।

2. चारों छंदों में कवि ने आदमी के सकारात्मक और नकारात्मक रूपों को परस्पर किन-किन रूपों में रखा है? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- चारों चंदू में कवि ने आदमी के निम्नलिखित सकारात्मक व नकारात्मक का वर्णन किया है:

व्यक्ति के सकारात्मक रूप- बादशाह, दौलतमंद, स्वादिष्ट भोजन करने वाला, कुरान और नमाज पढ़ने वाला, मस्जिद बनाने वाला, जान वारने वाला, जान बचाने वाला, वजीर, शरीफ, इज्ज़तदार, राजा, संत और दिल को लुभाने वाले कार्य करने वाला।

व्यक्ति के नकारात्मक रूप- दरिद्र, भिखारी, दूसरों के टुकड़ों पर पलने वाला, चोर, शोर को चुपचाप चोरी करते हुए देखने वाला, जान लेने वाला, दूसरों की इज्जत उछालने वाला और कमीना।

3. ‘आदमी नामा’ शीर्षक कविता के इन अंशों को पढ़कर आपके मन में मनुष्य के प्रति क्या धारणा बनती है?

उत्तर:- ‘आदमी नामा’ कविता के इन अंशों को पढ़कर हमारे मन में मनुष्य के प्रति धारणा बनती है कि धरती पर विभिन्न प्रकार के मनुष्य होते हैं। मनुष्य की प्रवृत्ति उसके स्वभाव, उसके व्यवहार और उसके कर्मां से तय होती है। मनुष्य मेहनत करके पैसे कमाकर बादशाह भी बन सकता है और कुछ ना करके दूसरों के टुकड़ों पर भी पल सकता है। हर व्यक्ति के पास दो रास्ते होते हैं और यह उस पर निर्भर करता है कि वह कौन-सा रास्ता अपना अपनाता है।

4. इस कविता का कौन-सा भाग आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों?

उत्तर:-

“दुनिया में बादशाह है सो है वो भी आदमी
और मुफलिस-ओ-गदा है सो है वो भी आदमी
ज़रदार बेनवा है सो है वो भी आदमी।”




इस कविता की ऊपर लिखी पंक्तियां हमें सबसे अच्छी लगी क्योंकि इनमें कवि ने बताया है कि बादशाह और भिखारी दोनों ही इंसान है, लेकिन दोनों के बीच बहुत अधिक फ़र्क है। जो स्वादिष्ट भोजन खा रहा है और जो दूसरों से मांगकर खा रहा है, दोनों इंसान ही है। धरती पर कई प्रकार के मनुष्य हैं और इनका प्रकार इनकी सोच, इनके स्वभाव, इनके कर्म और इनके फैसलों से तय होता है।

5. आदमी की प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:- ‘आदमी नामा’ कविता के अनुसार मनुष्य की विभिन्न प्रवृतियां होती है। राजा और रंक, कमजोर व बलवान, नीच व इज्ज़तदार, संत व चोर, इज्जत देने वाला व इज्ज़त उतारने वाला, मारने वाला व बचाने वाला, दौलतमंद व दरिद्र, आदि सभी मनुष्य ही है, लेकिन इन सबमें बहुत अंतर है। हर मनुष्य की विचारधारा, नैतिक मूल्य और मान्यताएं अलग होती हैं और वह उन्हीं के आधार पर फैसले लेता है और अपना जीवन जीता है।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 11 Aadmi Nama

निम्नलिखित अंशों की व्याख्या कीजिए-

1. दुनिया में बादशाह है सो वह भी आदमी
और मुफ़लिस-ओ-गदा सो है वो भी आदमी

उत्तर:- इन पंक्तियों में कवि ने विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों में जीवन जी रहे मनुष्यों का वर्णन किया है। कवि के अनुसार बादशाह, भिखारी, दरिद्र और दौलतमंद- सभी मनुष्य ही होते हैं, सिर्फ उनकी हैसियत व स्वभाव में बहुत अधिक अंतर होता है।

2. अशराफ़ और कमीने से ले शाह ता वो भी आदमी
ये आदमी ही करते हैं सब कारे दिलपजीर

उत्तर:– इन पंक्तियों में कवि ने कर्मां के आधार पर विभिन्न प्रकार के मनुष्यों का वर्णन किया है। बहुत से लोग शरीफ़ और इज्ज़तदार होते हैं और बहुत से लोग नीच प्रवृत्ति के होते हैं। कुछ लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले काम करते हैं और कुछ लोगों को मन को लुभाने वाले काम करना पसंद होता है; लेकिन होते सभी मनुष्य ही है।




NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 11 Aadmi Nama

निम्नलिखित में अभिव्यक्त व्यंग को स्पष्ट कीजिए-

1. पढ़ते है आदमी ही कुरआन और नमाज़ यां
और आदमी ही उनकी चुराते हैं जूतियाँ
जो उनको ताड़ता है सो वो भी आदमी

उत्तर:- इन पंक्तियों में कवि ने एक ही स्थान पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के मनुष्यों का वर्णन किया है। नमाज और कुरान पढ़ने और सुनने वाले भी मनुष्य ही होते हैं, उनके जूते-चप्पल चुराने वाले भी मनुष्य ही होते हैं और चुपचाप खड़े होकर उनको देखने वाले भी मनुष्य ही होते हैं।

2. पगड़ी भी आदमी को उतारे है आदमी
चिल्ला के आदमी को पुकारे है आदमी
और सुनके दौड़ता है सो वो भी आदमी

उत्तर:- इन पंक्तियों में कवि ने स्वभाव के अनुरूप विभिन्न प्रकार के मनुष्य का वर्णन किया है। इन पंक्तियों में कवि ने कहा है कि कुछ लोगों को दूसरों की इज्जत खराब करके व उनको दुःख देकर खुश होते हैं और कुछ लोग दूसरों का सम्मान करके खुशी महसूस करते हैं। अपराधी और रक्षक दोनों मनुष्य ही होते हैं।




NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 11 Aadmi Nama

नीचे लिखे शब्दों का उच्चारण कीजिए और समझिए कि किस प्रकार नुक्ते के कारण उनमें अर्थ परिवर्तन आ गया है।
राज़(रहस्य), राज(शासन), ज़रा(थोड़ा), जरा(बुढ़ापा), फ़न(कौशल), फन(साँप का मुँह), फ़लक(आकाश), फलक(लकड़ी का तख्ता)
ज़ फ़ से युक्त दो-दो शब्दों को और लिखिए।

उत्तर:-

ज़ से युक्त शब्द: मज़दूर, बाज़, ज़हर, ज़मीन।
फ़ से युक्त शब्द: रफ़्तार, फ़रक।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 11 Aadmi Nama

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
टुकडे चबाना, पगड़ी उतारना, मुरीद होना, जान वारना, तेग मारना

उत्तर:-

(क). टुकडे चबाना: बहुत सही आलसी लोग जीवन भर दूसरों के टुकड़े चबाकर अपना जीवन व्यर्थ कर देते हैं।
(ख). पगड़ी उतारना: शर्मा जी के बेटे ने सबके सामने तमाशा करके उनकी पगड़ी उतार दी।
(ग). मुरीद होना: कोमल गीतकार जगजीत सिंह की मुरीद है।
(घ). जान वारना: लक्ष्मण श्रीराम पर जान वारते थे।
(ड.). तेग मारना: ज्यादातर पड़ोसियों की दूसरों पर तेग मारने की आदत होती है।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh

  1. धूल – रामविलास शर्मा
  2. दुख का अधिकार – यशपाल
  3. एवरेस्ट : मेरी शिखर यात्रा – बचेंद्री पाल
  4. तुम कब जाओगे, अतिथि – शरद जोशी
  5. वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकट रामन् – धीरंजन मालवे
  6. कीचड़ का काव्य – काका कालेलकर
  7. धर्म की आड़ – गणेशशंकर विद्यार्थी
  8. शुक्रतारे के सामने – स्वामी आनंद
  9. अब कैसे छूटे राम, नाम…, ऐसी लाल तुझ बिन – रैदास
  10. दोहे – रहीम
  11. आदमी नामा – नजीर अकबराबादी
  12. एक फूल की चाह – सियारामशरण गुप्त
  13. गीत-अगीत – रामधारी सिंह दिनकर
  14. अग्निपथ – हरिवंश राय बच्चन
  15. नए इलाके में…, खुशबू रचते हैं हाथ… – अरुण कमल

NCERT Solutions for Class 9

Leave a Comment