Bhasha Hindi Vyakaran Exercises

Bhasha Hindi Vyakaran Exercises contains 12 MCQ questions. Answers to Bhasha Hindi Vyakaran Exercises are available after clicking on the answer. Hindi Worksheets for Class 6 help to check the concept you have learnt from detailed classroom sessions and application of your knowledge.

Bhasha Hindi Vyakaran Exercises

Q. 1) भाषा किसे कहते हैं? सही उत्तर चुनिए|

a. वह भाषा जिससे बालक अपनी बाल्यावस्था में​ अपनी माता से सीखता है|
b. जिसके द्वारा हम अपने मन के भावों को बोलकर व लिखकर दूसरों को बता सकते हैं|
c. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: b. जिसके द्वारा हम अपने मन के भावों को बोलकर व लिखकर दूसरों को बता सकते हैं|

Explanation:

भाषा वह माध्यम है, जिसके द्वारा हम अपने मन के भावों को बोलकर व लिखकर दूसरों को बता सकते हैं और दूसरों के मन के भावों को सुनकर एवं पढ़ कर समझ सकते हैं|


 




Q. 2) भाषा के कितने भेद होते हैं?

a. दो
b. तीन
c. चार

Answer

Answer: a. दो

Explanation:

भाषा के दो भेद होते हैं-
मौखिक (बोलकर)
लिखित (लिखकर)


 

Q. 3) मौखिक भाषा किसे कहते हैं?

a. जब हम अपने मन के भावों को बोलकर प्रकट करते हैं|
b. जब हम लिखकर अथवा पढ़कर अपने विचारों से एक दूसरे को अवगत कराते हैं|
c. उपरोक्त में से कोई नहीं|

Answer

Answer: a. जब हम अपने मन के भावों को बोलकर प्रकट करते हैं|

Explanation:

भाषा के दो भेद होते हैं-
1. मौखिक 
2.  लिखित
मौखिक भाषा –  मौखिक भाषा वह भाषा होती है जिसमें हम अपने मन के भावों को बोलकर प्रकट करते हैं तथा दूसरों के भावों को सुनकर समझते हैं|


 

Q. 4) लिखित भाषा किसे कहते हैं?

a. मौखिक भाषा वह भाषा होती है जिसमें हम अपने मन के भावों को बोलकर प्रकट करते हैं तथा दूसरों के भावों को सुनकर समझते हैं|
b. लिखित भाषा वह भाषा होती है जिसमें हम लिखकर अथवा पढ़कर अपने विचारों से एक दूसरे को अवगत कराते हैं|

Answer

Answer: b. लिखित भाषा वह भाषा होती है जिसमें हम लिखकर अथवा पढ़कर अपने विचारों से एक दूसरे को अवगत कराते हैं|

Explanation:

लिखित भाषा वह भाषा होती है जिसमें हम लिखकर अथवा पढ़कर अपने विचारों से एक दूसरे को अवगत कराते हैं|


 

 

Q. 5) मातृभाषा किसे कहते हैं? सही उत्तर चुनिए|

a. जिसके द्वारा हम अपने मन के भावों को बोलकर व लिखकर दूसरों को बता सकते हैं|
b. वह भाषा जिसे बालक अपनी बाल्यावस्था में​ अपनी माता से सीखता है|

Answer

Answer: b. वह भाषा जिसे बालक अपनी बाल्यावस्था में​ अपनी माता से सीखता है|

Explanation:

मातृभाषा वह भाषा है जिसे बालक अपनी बाल्यावस्था में अपनी माता से सीखता है उसे मातृभाषा कहते हैं|





Bhasha Hindi Vyakaran Exercises

Q. 6) भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या कितनी है?

a. 28
b. 15
c. 10
d. 22

Answer

Answer: d. 22

Explanation:

‘भारतीय संविधान द्वारा स्वीकृत 22 भारतीय भाषाएं हैं’-
संस्कृत, हिंदी, असमिया, उर्दू, पंजाबी, नेपाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, बंगला, उड़िया, कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, डोगरी, बोड़ो, संथाली और सिंधी|
अतः उपरोक्त प्रशन का उत्तर होगा ​_’भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या 22 है|’


 

Q. 7) ​बोली किसे कहते हैं? सही उत्तर चुनिए|

a. जिसका प्रचलन केवल लिखित रूप में हो
​b. गद्य साहित्य की भाषा को
c. ​जिस भाषा का प्रयोग सीमित क्षेत्र में भावों की मौखिक अभिव्यक्ति के लिए किया जाता है |
​d. इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: c. ​जिस भाषा का प्रयोग सीमित क्षेत्र में भावों की मौखिक अभिव्यक्ति के लिए किया जाता है |

Explanation:

​भाषा के क्षेत्रीय रूप को बोली कहते हैं| बोली का स्वरूप अपने-अपने क्षेत्र में बदलता रहता है| जैसे – केरल में मलयालम बोली जाती है, राजस्थान में- राजस्थानी, मारवाड़ी बोली जाती है|
इस प्रकार से इस विशाल देश के भिन्न- भिन्न भागो में अलग अलग बोली, बोली जाती है|
अतः उपरोक्त प्रशन का उत्तर होगा ​ –   ​’जिस भाषा का प्रयोग सीमित क्षेत्र में भावों की मौखिक अभिव्यक्ति के लिए किया जाता है’  ​उसे ​बोली कहते हैं​ |


 

Q. 8) ​लिपि किसे कहते हैं? सही उत्तर चुनिए|

a. ​भाषा को लिखने के लिए प्रयोग किए जाने वाले निश्चित चिन्हों को
​b. भाषा के मौखिक रूप को

Answer

Answer: a. ​भाषा को लिखने के लिए प्रयोग किए जाने वाले निश्चित चिन्हों को

Explanation:

​लिपि भाषा का लिखित रूप है| इसके द्वारा मौखिक ध्वनियों को लिखकर प्रकट किया जाता है| तथा अलग- अलग भाषाओं को लिखने का ढंग एवं चिन्ह भी अलग- अलग होता है|इन्हीं चिन्हों को लिपि कहा जाता है|
जैसे- हिंदी, संस्कृत, गुजराती भाषाओं की लिपि ‘देवनागरी’ है तथा अंग्रेजी ‘रोमन लिपि’ में लिखी जाती है|
अतः ‘किसी भी भाषा को लिखने के लिए प्रयोग किए जाने वाले निश्चित चिन्हों को लिपि कहते हैं|’


 

Q. 9) ​व्याकरण किसे कहते हैं?

a. ​जिसके द्वारा हम भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान प्राप्त करते हैं
b. ​जिसे बालक अपनी बाल्यावस्था में अपनी माता से सीखता है
​c. जिसके द्वारा मनुष्य अपने भावों व  विचारों का आदान प्रदान करता है|
​d. इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: a. ​जिसके द्वारा हम भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान प्राप्त करते हैं

Explanation:

​व्याकरण से हमें भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान होता है, व्याकरण के नियमों द्वारा हम शुद्ध पढ़ना व लिखना सीखते हैं|  अतः वह शास्त्र जिससे हम किसी भी भाषा को शुद्ध बोलने लिखने और पढ़ने का ज्ञान प्राप्त करते हैं, उसे हम व्याकरण कहते हैं|


 

Q. 10) ​भारत की राष्ट्रभाषा कौन सी है ?

​a. संस्कृत
b. हिंदी
​c. अंग्रेजी

Answer

Answer: b. हिंदी

Explanation:

​भारतीय संविधान द्वारा स्वीकृत मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाएं 22 है, तथा इन भाषाओं का प्रयोग सामान्यतः अपने- अपने क्षेत्रों में ही किया जाता है लेकिन हिंदी हमारे पूरे भारतवर्ष में बोली जाती है, इसलिए हिंदी को भारतीय संविधान द्वारा राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है |
अतः उपरोक्त प्रशन का उत्तर होगा कि​ भारत की राष्ट्रभाषा “हिंदी” है |


Q. 11) ​व्याकरण के कितने विभाग होते हैं?

​a. 5
​b. 2
​c. 3
​d. 6

Answer

Answer: c. 3

Explanation:

​व्याकरण के तीन विभाग होते हैं
वर्ण विचार
शब्द विचार
वाक्य विचार
अतः उपरोक्त प्रश्न का उत्तर होगा व्याकरण में 3 विभाग होते हैं |


 

Q. 12) ​साहित्य किसे कहते हैं?

a. ​ज्ञान-राशि के संचित कोष को
​b. भाषा के क्षेत्रीय रूप को
​c. भाषा को लिखने के लिए प्रयोग किए जाने वाले निश्चित चिन्हों को

Answer

Answer: a. ​ज्ञान-राशि के संचित कोष को

Explanation:

​साहित्य की रचना गद्य और पद्य दोनों में की जाती है| काव्य, नाटक, निबंध, कहानी आदि सभी साहित्य के अंतर्गत आते हैं|
अतः ज्ञान- राशि के संचित कोष को साहित्य कहते हैं|





Hindi Grammar Worksheets for Class 6

4 thoughts on “Bhasha Hindi Vyakaran Exercises”

Leave a Comment