सर्वनाम – सर्वनाम के भेद

Sarvanam or Sarvanam ke bhed in Hindi – सर्वनाम की परिभाषा, सर्वनाम के भेद -पुरुषवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम, सम्बन्धवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम

सर्वनाम शब्द – सर्व + नाम के योग से बना है |
जिसका   शाब्दिक अर्थ है – “सबका नाम” |

जैसे – राधा आज विद्यालय नहीं आईं क्योंकि राधा बीमार है |
→   राधा आज विद्यालय नहीं आईं क्योंकि “वह” बीमार है |

सर्वनाम की परिभाषा – संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं |
जैसे – मैं, तुम, वह, हम, आप, उसका आदि |
सर्वनाम शब्द कुल 11 होते हैं – मैं, तुम, यह, वह, कोई, कुछ, क्या, कौन, जो, सो, आप |




सर्वनाम के भेद (Sarvanam ke bhed in Hindi)

सर्वनाम के भेद (Sarvanam ke bhed in Hindi)

पुरुषवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनामों का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले व जिसके विषय में कहा जाए – के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

(1)  उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम →

मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें इत्यादि

(2)  मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम →

तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपको इत्यादि |

(3)  अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम →

वह, वे, उन्हें, उसे, इसे उसका, इसका इत्यादि |

निश्चयवाचक सर्वनाम

– वे सर्वनाम, जो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध हैं, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे – यह, वह, इस, उस, ये, वे आदि |

जैसे

यह घर मेरा है|
वह आपकी पुस्तक है |
यह मेरा भाई है |



अनिश्चयवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम शब्द, जिनसे किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं होता बल्कि अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे –

कोई जा रहा है |
वह कुछ खा रहा है |
किसी ने कहा था |

सम्बन्धवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम शब्द किसी एक बात का संबंध किसी अन्यबात से बताते है वहाँ संबंधवाचक सर्वनाम होता है |

जैसे – (जो – सो) , (जैसा – वैसा)

जैसे –

(1)     जो जागेगा वह पायेगा |
(2)     जैसी करनी वैसी भरनी |

जैसे –   जो, जिसे, जिसको |
→     जो सोएगा, सो खोएगा|
→     जो सत्य बोलता है, वह नहीं डरता |

प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए होता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं |

जैसे – क्या, किससे, कौन |

  1. कल तुम किससे बात कर रहे थे ?
  2. आज तुम्हें क्या चाहिए ?

निजवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम, जिन्हें बोलनेवाला कर्त्ता स्वयं अपने लिए प्रयुक्त करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं | आप, अपना, स्वयं, खुद आदि निजवाचक सर्वनाम हैं | मैं

जैसे –

मैं अपना खाना बना रहा हूँ |
मैं अपना काम अपने आप करता हूँ |
खुद, स्वयं |

नोट → जल आप शब्द का प्रयोग सामने वाले के लिए किया जाता है तो वहाँ मध्यम पुरुष सर्वनाम होता है | और जब आप शब्द का प्रयोग स्वयं के लिए किया जाता है तो वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है |

उदाहरण

(1) (आप पुस्तक पढ़े) → मध्यम पुरुष सर्वनाम |
(2) सारा काम मैं अपने आप कर लूंगी → निजवाचक सर्वनाम |

Hindi Grammar Class 10 – Notes

  1. क्रिया (सकर्मक क्रिया, अकर्मक क्रिया )
  2. काल – काल के भेद
  3. प्रत्यय – प्रत्यय के प्रकार
  4. उपसर्ग – उपसर्ग के भेद
  5. सर्वनाम – सर्वनाम के भेद
  6. अलंकार – अलंकार के भेद
  7. मुहावरे तथा लोकोक्तियाँ
  8. विराम चिहन
  9. उपवाक्य
  10. अव्यय – अव्यय के प्रकार
  11. कारक – कारक के भेद
  12. वाक्य विश्लेषण
  13. वाक्य संश्लेषण
  14. विशेषण – विशेषण के भेद
  15. तत्सम – तद्भव शब्द
  16. अर्थ विचार
  17. शुद्ध वर्तनी
  18. समास – समास के भेद
  19. वाच्य –  वाच्य के भेद
  20. वाच्य परिवर्तन
  21. पद-परिचय
  22. वचन
  23. रस – रस के अंग या भाव
  24. वाक्य
  25. लिंग – लिंग के भेद

 

Leave a Comment