Vyakti vachak Sangya Kise Kahate Hain

Category Hindi Questions
Subject Hindi Grammar

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? (Vyakti vachak Sangya Kise Kahate Hain)

परिभाषा : जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति विशेष, वस्तु विशेष अथवा स्थान विशेष का बोध होता है उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण:-

व्यक्ति के नाम:- महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय ,पंकज ,भारती आदि

स्थान के नाम:- दिल्ली ,आगरा, श्रीलंका ,यमुनानगर आदि

वस्तु के नाम:- रामचरितमानस, गुरु ग्रंथ साहिब ,गोदान आदि

नोट:- व्यक्तिवाचक संज्ञा अक्सर बहुवचन में ही प्रयुक्त होती है

बहुविकल्पीय प्रश्न – (Vyakti vachak Sangya Kise Kahate Hain)

प्रश्न 1 जिस संज्ञा शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, विशेष वस्तु अथवा विशेष स्थान का पता चलता है वह कौन सी संज्ञा है?
(क) जातिवाचक संज्ञा
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) द्रव्यवाचक संज्ञा

Answer

Answer: ख व्यक्तिवाचक संज्ञा


 

प्रश्न 2 भारत की राजधानी दिल्ली है में दिल्ली कौन सी संज्ञा है?
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ख) जातिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) समुदाय वाचक संज्ञा

Answer

Answer: क व्यक्तिवाचक संज्ञा


 

प्रश्न 3 व्यक्तिवाचक संज्ञा प्राय: कौन से वचन में प्रयुक्त होती हैं?
(क) द्विवचन
(ख) एकवचन
(ग) बहुवचन
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: ख एकवचन


 

प्रश्न 4 निम्न शब्दों में व्यक्तिवाचक संज्ञा बताओ?
(क) बुढ़ापा
(ख) सेना
(ग) हिमालय
(घ) हाथी

Answer

Answer: ग हिमालय


 

प्रश्न 5 मैं प्रतिदिन ________ पढ़ती हूं।
ऊपर लिखित वाक्य के लिए व्यक्तिवाचक संज्ञा चुनो।
(क) समाचार पत्र
(ख) पंजाब केसरी
(ग) पुस्तक
(घ) जोर-जोर से

Answer

Answer: ख पंजाब केसरी


 

Leave a Comment