Muhavare in Hindi Class 4

Muhavare in Hindi Class 4 contains 39 MCQ questions. Answers to Muhavare in Hindi Class 4 are available after clicking on the answer. Hindi Worksheets for Class 4 help to check the concept you have learnt from detailed classroom sessions and application of your knowledge.

Category Hindi Worksheets for Class 4
Subject Hindi
Chapter Muhavare

कक्षा – 4
अध्यायमुहावरे

Exercise 1 – नीचे लिखे अर्थों के लिए मुहावरे बताइए –

1. बहुत खुश होना
(क) हृदय से लगाना
(ख) फूला न समाना
(ग) आँखों का तारा

Answer

Answer: (ख) फूला न समाना


 

2. अत्यन्त प्रसन्न होना
(क) बाग-बाग होना
(ख) ईद का चाँद
(ग) उक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: (क) बाग-बाग होना


 

3. कठिनाई का सामना करना
(क) आसमान सिर पर उठाना
(ख) लोहे के चने चबाना
(ग) आँखें दिखाना

Answer

Answer: (ख) लोहे के चने चबाना





4. अपना मतलब निकाल लेना
(क) अपना उल्लू सीधा करना
(ख) आँखों का तारा
(ग) ये सभी

Answer

Answer: (क) अपना उल्लू सीधा करना


 

5. बहुत मशहूर होना
(क) ईद का चाँद
(ख) नाम फैलाना
(ग) आँखों का तारा

Answer

Answer: (ख) नाम फैलाना


 

6. शोर मचाना
(क) आँखें दिखाना
(ख) आसमान सिर पर उठाना
(ग) उक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: (ख) आसमान सिर पर उठाना


 

7. धोखा देना
(क) आँखों में धूल झोंकना
(ख) आँखें दिखाना (ग) ये सभी

Answer

Answer: (क) आँखों में धूल झोंकना


 

8. बुद्.धि फिर जाना
(क) अक्ल का दुश्मन
(ख) अक्ल चरने जाना
(ग) उक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: (ख) अक्ल चरने जाना


 

9. घर में ही बैठे रहना
(क) अंडे सेना
(ख) अंक भरना
(ग) अंगूठा दिखा देना

Answer

Answer: (क) अंडे सेना


 

10. निराश हो जाना
(क) अपना-सा मुँह देखते रह जाना
(ख) अपना राग अलापना
(ग) आँख रखना

Answer

Answer: (क) अपना-सा मुँह देखते रह जाना


 

Muhavare in Hindi Class 4

11. सजग होना
(क) आँखें चार करना
(ख) आँखे खुलना
(ग) आँख लगाना

Answer

Answer: (ख) आँखे खुलना


 

12. किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना
(क) आपे से बाहर होना
(ख) आड़े हाथों लेना
(ग) आँखे चुराना

Answer

Answer: (ख) आड़े हाथों लेना


 

13. किसी पर आरोप लगाना
(क) ऊँगली उठाना
(ख) ऊँगली पकड़ कर पहुँचा पकड़ना
(ग) आँसू पीना

Answer

Answer: (क) ऊँगली उठाना


 

14. अन्य के संकट को अपने ऊपर लेना
(क) उड़ता तीर झेलना
(ख) उगल देना
(ग) एक लाठी से सबको हाँकना

Answer

Answer: (क) उड़ता तीर झेलना


 

15. कठिन परिश्रम करना
(क) खून खौलना
(ख) खून पसीना एक करना
(ग) खून सूखना

Answer

Answer: (ख) खून पसीना एक करना





16. दया भाव न रहना
(क) खून सफेद हो जाना
(ख) गढ़ जीतना
(ग) उक्त में से कोई नहीं

Answer

Answer: (क) खून सफेद हो जाना


 

17. किसी गुप्त बात का भेद जानना
(क) थाह लेना
(ख) डंका बजाना
(ग) टोपी उछालना

Answer

Answer: (क) थाह लेना


 

18. बेइज्जत होना
(क) नाक का बाल होना
(ख) नाक कटना
(ग) नाक – भौं सिकोडना

Answer

Answer: (ख) नाक कटना


 

19. सहम जाना
(क) साँप सूँघना
(ख) सिक्का जमाना
(ग) सब्ज बाग दिखाना

Answer

Answer: (क) साँप सूँघना


 

20. मदद करना
(क) हाथ खींचना
(ख) हाथ धो बैठना
(ग) हाथ बाटना

Answer

Answer:(ग) हाथ बाटना


 

Muhavare in Hindi Class 4

Exercise 2 – नीचे लिखे वाक्यों में उचित मुहावरों का प्रयोग करके उन्हें पूरा करने के लिए उचित विकल्प चुनिए –

1. जब से मोहन चोरी करते हुए पकड़ा गया, वह सामने नहीं आता ……………… है |
(क) आँखे दिखाना
(ख) आँखे चुराना
(ग) आँखे फेरना

Answer

Answer: (क) आँखे दिखाना


 

2. दीपक की चालाकी पकड़ी गईं अब वह घरवालों की ………… गया है |
(क) आँखों से गिरना
(ख) आँखे बंद होना
(ग) आँखों का तारा

Answer

Answer: (क) आँखों से गिरना


 

3. मोहन ने तो मित्रों से मिलना जुलना भी बंद कर दिया है अब तो वह बिल्कुल ही ………………. हो गया है |
(क) ईद का चाँद होना
(ख) ईट से ईट बजाना
(ग) आँखों का तारा

Answer

Answer: (क) ईद का चाँद होना


 

4. परीक्षा में मोहन के अच्छे नंबर आने पर अध्यापिका ने उसकी……. |
(क) पीठ दिखाना
(ख) पीठ थपथपाना
(ग) पगड़ी उछालना

Answer

Answer: (ख) पीठ थपथपाना


 

5. कवि सम्मेलन में कविता सुनकर मन ……… हो गया |
(क) बाग-बाग होना
(ख) फूँक मारना
(ग) आँख लगना

Answer

Answer: (क) बाग-बाग होना





6. जब जज साहब ने अपने ही भाई को चोरी करते हुए पकड़ा तो जज साहब …………… हो गए |
(क) पगड़ी उछालना
(ख) पानी – पानी होना
(ग) पानी में आग लगाना

Answer

Answer: (ख) पानी – पानी होना


 

7. माँ के द्वारा राम को डाटने पर राम ने यह बात ………….. ली कि कभी भी वह अब झूठ नहीं बोलेगा |
(क) घास खोदना
(ख) गाँठ बाँधना
(ग) घी के दीये जलाना

Answer

Answer: (ख) गाँठ बाँधना


 

8. बिल्डिंग में आग लग जाने पर मोहन ने …………………. एक लड़की को बचाया |
(क) पानी में आग लगाना
(ख) जान पर खेलना
(ग) भीगी बिल्ली बनना

Answer

Answer: (ख) जान पर खेलना


 

9. माँ ने मोहन को रोता हुआ देख उसे अपने …………….. लिया |
(क) होश उड़ जाना
(ख) हृदय से लगाना
(ग) आँख लगना

Answer

Answer: (ख) हृदय से लगाना


 

10. आजकल सरकारी नौकरी मिलना आसान काम नहीं है , ……….. है |
(क) लोहा मानना
(ख) लोहे के चने चबाना
(ग) लोहा लेना

Answer

Answer: (ख) लोहे के चने चबाना


 

Muhavare in Hindi Class 4

Exercise 3 – नीचे कुछ मुहावरों के अर्थ दिए गए हैं उनमें से सही अर्थ वाले विकल्प को चुनिए –

1. प्राण सूख जाना
(क) मृत्यु हो जाना
(ख) इंसान का पतला हो जाना
(ग) बहुत डर जाना

Answer

Answer: (ग) बहुत डर जाना


 

2. घास खोदना
(क) घास निकालना
(ख) मैदान साफ करना
(ग) व्यर्थ समय बरबाद करना

Answer

Answer: (ग) व्यर्थ समय बरबाद करना


 

3. लाल – पीला होना
(क) लाल – पीले रंग से रंगना
(ख) लाल – पीले रंग पर किसी से झगड़ा करना
(ग) गुस्से में होना

Answer

Answer: (ग) गुस्से में होना





4. लोहा लेना
(क) किसी की शक्ति को स्वीकार करना
(ख) टक्कर लेना
(ग) किसी से लोहा खरीदना

Answer

Answer: (ख) टक्कर लेना


 

5. सब्ज बाग दिखाना
(क) सब्जियों का बाग दिखाना
(ख) बहुत सारी सब्जियाँ इकट्ठा करना
(ग) झूठे आश्वासन देना

Answer

Answer: (ग) झूठे आश्वासन देना


 

6. राई का पहाड़ बनाना
(क) राई का पहाड़ बनाकर खेलना
(ख) राई के पहाड़ का चित्र बनाना
(ग) किसी छोटी सी बात को व्यर्थ ही बढ़ाना

Answer

Answer: (ग) किसी छोटी सी बात को व्यर्थ ही बढ़ाना


 

7. हाथ मलना
(क) हाथ धोना
(ख) पछताना
(ग) हाथों को साबुन से मलकर साफ करना

Answer

Answer: (ख) पछताना


 

8. नानी याद आना
(क) नानी की याद आना
(ख) बहुत कष्ट झेलना
(ग) मुसीबत का एहसास होना

Answer

Answer: (ग) मुसीबत का एहसास होना


 

9. पापड़ बेलना
(क) किसी को बहुत दुख देना
(ख) बहुत कष्ट उठाना
(ग) पापड़ों को बेलन से बेलकर बनाना

Answer

Answer: (ख) बहुत कष्ट उठाना


 

Hindi Grammar Worksheet for Class 4

Leave a Comment